![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Punjab Election Updates CM Charanjit Channi, Captain Amarinder Singh, Sukhbir Badal, Prakash Singh Badal Nomination Today
चंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

लंबी सीट से नामांकन भरते पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल।
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गजों ने भी नामांकन भर दिए हैं। CM चरणजीत चन्नी ने बरनाला जिले की भदौड़ विधानसभा सीट से नामांकन भरा है। 5 बार के सीएम रहे SAD के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने लंबी सीट और सुखबीर बादल ने जलालाबाद से नामांकन भरा है। बादल 6वीं बार लंबी के चुनाव मैदान में हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला सीट से नामांकन भर दिया है। पंजाब में 1 फरवरी यानी कल तक ही नामांकन होने हैं। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। नामांकन 4 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

नामांकन भरने के बाद बात करते सीएम चरणजीत चन्नी।
मिशन मालवा पर सीएम चन्नी, कहा – मैं सुदामा, मालवा वाले कृष्ण बनकर संभालेंगे
नामांकन के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे भदौड़ से भी चुनाव लड़ने का आदेश दिया। मैं एक मिशन लेकर मालवा में आया हूं। यहां के कई जिले विकास से पिछड़े हुए हैं। यहां से प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बने, लेकिन विकास नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि मैं सुदामा बनकर आया हूं, मुझे उम्मीद है कि मालवा वाले कृष्ण बनकर मुझे संभालेंगे।

नामांकन भरते सुखबीर बादल। उनके साथ सांसद पत्नी हरसिमरत बादल भी मौजूद रहीं।
सुखबीर बोले- जलालाबाद मेरा परिवार, हरसिमरत बोली- पंजाब में पंजाबियों की सरकार बनेगी
नामांकन के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि जलालाबाद मेरा परिवार है। सांसद हरसिमरत बादल ने कहा कि दिल्ली से आकर लोग पंजाब पर राज करना चाहते हैं। वह पंजाब के हित को पीछे रखकर अपना हित पूरा करना चाहते हैं। पंजाब को पंजाबियों की सरकार की जरूरत है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्वागत करते समर्थक
नामांकन से पहले कैप्टन का सियासी अटैक
पंजाब में पटियाला शहरी सीट से नामांकन से पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विरोधियों पर जबरदस्त सियासी अटैक किए हैं। कैप्टन ने कहा कि मुझे सीएम की कुर्सी से हटाने के लिए चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर रंधावा की अगुवाई वाली माझा ब्रिगेड ने साजिश रची। कैप्टन ने फिर सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पंजाब का CM बनने के लायक नहीं है। वह अमृतसर ईस्ट से सिद्धू को चुनाव हराएंगे। कैप्टन ने फिर से पंजाब कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों को अवैध रेत खनन में घेरा है। कैप्टन ने फिर कहा कि उन्होंने चन्नी को MeToo के मामले में बचाया, इसके बावजूद चन्नी ने उनकी पीठ पर छुरा मारा।

सिद्धू-मजीठिया, मान समेत अब तक 619 नामांकन
पंजाब में 117 विधानसभा सीट के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए अभी तक 619 उम्मीदवार नामांकन भर चुके हैं। पंजाब में दिग्गज सीटों पर अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिद्धू, बिक्रम मजीठिया अमृतसर ईस्ट और मजीठा से नामांकन भर चुके हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा सांसद भगवंत मान भी धूरी सीट से नामांकन भर चुके हैं।
नामांकन के वक्त शक्ति प्रदर्शन पर रोक
नामांकन के वक्त कोरोना के चलते उम्मीदवारों के शक्ति प्रदर्शन पर रोक रहेगी। रिटर्निंग अफसर ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में कैंडिडेट और उसके 2 साथी ही आ सकते हैं। उन्हें सिर्फ 2 वाहन लाने की इजाजत होगी। कोरोना नियम न टूटें, इसके लिए 100 मीटर के दायरे से लेकर रिटर्निंग अफसर (RO) के ऑफिस में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी पूरी रिपोर्ट पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर को भेजी जाएगी। इसके अलावा एक समय में एक ही उम्मीदवार को रिटर्निंग अफसर के ऑफिस के 100 मीटर के दायरे के अंदर आने दिया जाएगा।
Hindi NewsLocalPunjabPunjab Election Updates CM Charanjit Channi, Captain Amarinder Singh, Sukhbir Badal, Prakash Singh Badal Nomination Todayचंडीगढ़कुछ ही क्षण पहलेकॉपी लिंकलंबी सीट से नामांकन भरते पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल।पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गजों ने भी नामांकन भर दिए हैं। CM चरणजीत चन्नी ने बरनाला जिले की भदौड़ विधानसभा सीट से नामांकन भरा है। 5 बार के सीएम रहे SAD के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने लंबी सीट और सुखबीर बादल ने जलालाबाद से नामांकन भरा है। बादल 6वीं बार लंबी के चुनाव मैदान में हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला सीट से नामांकन भर दिया है। पंजाब में 1 फरवरी यानी कल तक ही नामांकन होने हैं। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। नामांकन 4 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।नामांकन भरने के बाद बात करते सीएम चरणजीत चन्नी।मिशन मालवा पर सीएम चन्नी, कहा – मैं सुदामा, मालवा वाले कृष्ण बनकर संभालेंगेनामांकन के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे भदौड़ से भी चुनाव लड़ने का आदेश दिया। मैं एक मिशन लेकर मालवा में आया हूं। यहां के कई जिले विकास से पिछड़े हुए हैं। यहां से प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बने, लेकिन विकास नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि मैं सुदामा बनकर आया हूं, मुझे उम्मीद है कि मालवा वाले कृष्ण बनकर मुझे संभालेंगे।नामांकन भरते सुखबीर बादल। उनके साथ सांसद पत्नी हरसिमरत बादल भी मौजूद रहीं।सुखबीर बोले- जलालाबाद मेरा परिवार, हरसिमरत बोली- पंजाब में पंजाबियों की सरकार बनेगीनामांकन के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि जलालाबाद मेरा परिवार है। सांसद हरसिमरत बादल ने कहा कि दिल्ली से आकर लोग पंजाब पर राज करना चाहते हैं। वह पंजाब के हित को पीछे रखकर अपना हित पूरा करना चाहते हैं। पंजाब को पंजाबियों की सरकार की जरूरत है।कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्वागत करते समर्थकनामांकन से पहले कैप्टन का सियासी अटैकपंजाब में पटियाला शहरी सीट से नामांकन से पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विरोधियों पर जबरदस्त सियासी अटैक किए हैं। कैप्टन ने कहा कि मुझे सीएम की कुर्सी से हटाने के लिए चरणजीत चन्नी और सुखजिंदर रंधावा की अगुवाई वाली माझा ब्रिगेड ने साजिश रची। कैप्टन ने फिर सिद्धू पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पंजाब का CM बनने के लायक नहीं है। वह अमृतसर ईस्ट से सिद्धू को चुनाव हराएंगे। कैप्टन ने फिर से पंजाब कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों को अवैध रेत खनन में घेरा है। कैप्टन ने फिर कहा कि उन्होंने चन्नी को MeToo के मामले में बचाया, इसके बावजूद चन्नी ने उनकी पीठ पर छुरा मारा।सिद्धू-मजीठिया, मान समेत अब तक 619 नामांकनपंजाब में 117 विधानसभा सीट के लिए चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए अभी तक 619 उम्मीदवार नामांकन भर चुके हैं। पंजाब में दिग्गज सीटों पर अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिद्धू, बिक्रम मजीठिया अमृतसर ईस्ट और मजीठा से नामांकन भर चुके हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा सांसद भगवंत मान भी धूरी सीट से नामांकन भर चुके हैं।नामांकन के वक्त शक्ति प्रदर्शन पर रोकनामांकन के वक्त कोरोना के चलते उम्मीदवारों के शक्ति प्रदर्शन पर रोक रहेगी। रिटर्निंग अफसर ऑफिस के 100 मीटर के दायरे में कैंडिडेट और उसके 2 साथी ही आ सकते हैं। उन्हें सिर्फ 2 वाहन लाने की इजाजत होगी। कोरोना नियम न टूटें, इसके लिए 100 मीटर के दायरे से लेकर रिटर्निंग अफसर (RO) के ऑफिस में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी पूरी रिपोर्ट पंजाब के मुख्य चुनाव अफसर को भेजी जाएगी। इसके अलावा एक समय में एक ही उम्मीदवार को रिटर्निंग अफसर के ऑफिस के 100 मीटर के दायरे के अंदर आने दिया जाएगा।
