![]()
- Hindi News
- Local
- Maharashtra
- Pune Ahmednagar Highway Accident News And Update | Luxury Bus Overturned After Hitting The Car 22 Passengers Injured
मुंबई6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
पुणे-अहमदनगर हाईवे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही यात्री बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और घिसटते हुए एक होटल में जा घुसी।
दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि बस में सवार 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बस के टकराने से होटल का भी नुकसान हुआ है। शिरूर तहसील के बजरंगवाड़ी इलाके में हुआ यह भीषण हादसा होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
खिलौने की तरह पलट कर होटल में घुसी बस
जो वीडियो सामने आया है, इसमें एक बस सड़क पर आती हुई नजर आ रही है। इतने में सामने से आ रही कार उसे आगे से टक्कर मार देती है। इसके बाद बस खिलौने की तरह सड़क पर पलटकर सीधे होटल में घुस जाती है। बस के पलटते ही होटल के बाहर भगदड़ मच जाती है।

इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
घायलों को शिरूर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ शिकारापुर पुलिस स्टेशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद तकरीबन 2 घंटे तक पुणे-अहमदनगर हाईवे जाम रहा।

दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा और होटल का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
घायलों के नाम
इस दुर्घटना में दीपक नरेंद्र अग्रवाल (28), मानिकचंद चिमनलाल जैन (67), हरीश कुमार विजयानंद दुबे (33), शरयू मनीष जखेते (22), प्रकाश अप्पासाहेब तुरमतमक (64), पूजा किसान खैरनार (29), मुकेश वेद प्रकाश सुरवासे (28), शीतल दीपक चौघुले (33), कुशाग्र दीपक चौघुले (8), नागेश हरिभाऊ शिंगडे (48) समेत 22 लोग घायल हुए हैं।
Hindi NewsLocalMaharashtraPune Ahmednagar Highway Accident News And Update | Luxury Bus Overturned After Hitting The Car 22 Passengers Injuredमुंबई6 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोपुणे-अहमदनगर हाईवे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही यात्री बस से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और घिसटते हुए एक होटल में जा घुसी।दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि बस में सवार 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बस के टकराने से होटल का भी नुकसान हुआ है। शिरूर तहसील के बजरंगवाड़ी इलाके में हुआ यह भीषण हादसा होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।खिलौने की तरह पलट कर होटल में घुसी बसजो वीडियो सामने आया है, इसमें एक बस सड़क पर आती हुई नजर आ रही है। इतने में सामने से आ रही कार उसे आगे से टक्कर मार देती है। इसके बाद बस खिलौने की तरह सड़क पर पलटकर सीधे होटल में घुस जाती है। बस के पलटते ही होटल के बाहर भगदड़ मच जाती है।इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं।कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्जघायलों को शिरूर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ शिकारापुर पुलिस स्टेशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद तकरीबन 2 घंटे तक पुणे-अहमदनगर हाईवे जाम रहा।दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा और होटल का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।घायलों के नामइस दुर्घटना में दीपक नरेंद्र अग्रवाल (28), मानिकचंद चिमनलाल जैन (67), हरीश कुमार विजयानंद दुबे (33), शरयू मनीष जखेते (22), प्रकाश अप्पासाहेब तुरमतमक (64), पूजा किसान खैरनार (29), मुकेश वेद प्रकाश सुरवासे (28), शीतल दीपक चौघुले (33), कुशाग्र दीपक चौघुले (8), नागेश हरिभाऊ शिंगडे (48) समेत 22 लोग घायल हुए हैं।