भास्कर LIVE अपडेट्स:आज संसद की सलाहकार समिति की बैठक होगी, यूक्रेन मसले पर जानकारी दे सकते हैं विदेश मंत्री

news image

नई दिल्ली27 मिनट पहले

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 4% की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 116 डॉलर प्रत‍ि बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 115 डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार पहुंच गई है। 3 मार्च 2022 तक देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह लगातार 119वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश की मेट्रो सिटीज के अलावा कई शहरों में पेट्रोल के दाम करीब चार महीने से नहीं बदले हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

संसद की सलाहकार समिति की बैठक में यूक्रेन पर जानकारी देंगे विदेश मंत्री

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से भारत ने कीव और अन्य शहरों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत अब तक 10 फ्लाइट से हजारों भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। इसी बीच गुरूवार को विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति की बैठक होने वाली है। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन मसले पर समिति के सदस्यों को जानकारी दे सकते हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज छठवें चरण की वोटिंग

CM योगी की गोरखपुर सदर समेत 57 सीटों पर मतदान हो रहा है।

CM योगी की गोरखपुर सदर समेत 57 सीटों पर मतदान हो रहा है।

यूपी में आज यानी 3 मार्च को विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में में 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि इसमें राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सदर सीट पर भी वोटिंग होगी। वहीं बीजेपी से समाजवादी पार्टी में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की फाजिलनगर सीट पर भी जनता अपना फैसला करेगी।

यूपी में अब तक पांच चरणों में मतदान हो चुके हैं। इनमें प्रदेश की 57 जिलों की 292 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपना फैसला दे चुके हैं। आज छठवें चरण के बाद सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होगा, वहीं 10 मार्च को काउंटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें…

पेश होगा गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार का पहला बजट

सितंबर 2021 में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

सितंबर 2021 में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई आज प्रदेश का बजट पेश करेंगे। यह भूपेंद्र पटेल सरकार का पहला बजट है। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

वाराणसी में एक मंच पर दिखेंगे अखिलेश यादव और ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।

पश्चिम बंगाल में नगरपालिका चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री आज यूपी में समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगती नजर आएंगी। ममता बनर्जी गुरूवार को वाराणसी में सपा नेता अखिलेश यादव के साथ रैली करेंगी। खास बात यह है कि आज यूपी में छठवें चरण के लिए मतदान हो रहा है, ऐसे में अखिलेश और ममता का एक मंच पर होना काफी अहम माना जा रहा है।

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की कार का एक्सीडेंट

एक युवती ने वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को टक्कर मार दी, हालांकि राजस्थान की पूर्व सीएम को चोट नहीं आई।

एक युवती ने वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को टक्कर मार दी, हालांकि राजस्थान की पूर्व सीएम को चोट नहीं आई।

जयपुर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को एक युवती ने कार से टक्कर मार दी। हालांकि राजे को कोई चोट नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि युवती ने राजे से माफी मांगी । राजे ने भी कहा- कोई बात नहीं, लेकिन कार धीरे और सावधानी से चलाओ। पूरी खबर पढ़ें…

नई दिल्ली27 मिनट पहलेकॉपी लिंकवीडियोइंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में 4% की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 116 डॉलर प्रत‍ि बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 115 डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार पहुंच गई है। 3 मार्च 2022 तक देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह लगातार 119वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश की मेट्रो सिटीज के अलावा कई शहरों में पेट्रोल के दाम करीब चार महीने से नहीं बदले हैं।आज की अन्य बड़ी खबरें…संसद की सलाहकार समिति की बैठक में यूक्रेन पर जानकारी देंगे विदेश मंत्रीयूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से भारत ने कीव और अन्य शहरों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत अब तक 10 फ्लाइट से हजारों भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। इसी बीच गुरूवार को विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति की बैठक होने वाली है। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन मसले पर समिति के सदस्यों को जानकारी दे सकते हैं।यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज छठवें चरण की वोटिंगCM योगी की गोरखपुर सदर समेत 57 सीटों पर मतदान हो रहा है।यूपी में आज यानी 3 मार्च को विधानसभा चुनाव के छठवें चरण में में 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है कि क्योंकि इसमें राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सदर सीट पर भी वोटिंग होगी। वहीं बीजेपी से समाजवादी पार्टी में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की फाजिलनगर सीट पर भी जनता अपना फैसला करेगी।यूपी में अब तक पांच चरणों में मतदान हो चुके हैं। इनमें प्रदेश की 57 जिलों की 292 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपना फैसला दे चुके हैं। आज छठवें चरण के बाद सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होगा, वहीं 10 मार्च को काउंटिंग होगी। पूरी खबर पढ़ें…पेश होगा गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार का पहला बजटसितंबर 2021 में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था।गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई आज प्रदेश का बजट पेश करेंगे। यह भूपेंद्र पटेल सरकार का पहला बजट है। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था।वाराणसी में एक मंच पर दिखेंगे अखिलेश यादव और ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए वोट मांगती नजर आएंगी।पश्चिम बंगाल में नगरपालिका चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री आज यूपी में समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगती नजर आएंगी। ममता बनर्जी गुरूवार को वाराणसी में सपा नेता अखिलेश यादव के साथ रैली करेंगी। खास बात यह है कि आज यूपी में छठवें चरण के लिए मतदान हो रहा है, ऐसे में अखिलेश और ममता का एक मंच पर होना काफी अहम माना जा रहा है।राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की कार का एक्सीडेंटएक युवती ने वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को टक्कर मार दी, हालांकि राजस्थान की पूर्व सीएम को चोट नहीं आई।जयपुर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मर्सिडीज को एक युवती ने कार से टक्कर मार दी। हालांकि राजे को कोई चोट नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि युवती ने राजे से माफी मांगी । राजे ने भी कहा- कोई बात नहीं, लेकिन कार धीरे और सावधानी से चलाओ। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *