भास्कर LIVE अपडेट्स:यूपी, उत्तराखंड और गोवा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, प्रधानमंत्री मोदी कन्नौज में करेंगे रैली

news image

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines 12 February Rajasthan Delhi Mp Maharashtra Mumbai Uttar Pradesh Election 2022, Ipl Auction

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। उत्तराखंड में 70, गोवा में 40 और उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के 55 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रैली करेंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 आंकी गई

उत्तराखंड में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके पूर्व उत्तरकाशी में सुबह 5.03 मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 आंकी गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

IPL 2022 की नीलामी आज से, 590 खिलाड़ियों की लगेगी बोली
शनिवार से दो दिन तक IPL 2022 की नीलामी बेंगलुरु में होने जा रही है। इस बार IPL के मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मेगा ऑक्शन में कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 320 भारतीय, जबकि 270 विदेशी खिलाड़ी हैं। IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और इस बार इसका 15वां सीजन खेला जाएगा।

ममता बनर्जी ने बुलाई TMC की आपात बैठक, अभिषेक-फिरहाद होंगे शामिल

ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई है।

ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई है।

तृणमूल कांग्रेस के भीतर आंतरिक विवाद के बीच ममता बनर्जी ने शनिवार को आपात बैठक बुलाई है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, महासचिव पार्थ चटर्जी, प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, मंत्री फिरहाद हकीम, मंत्री अरूप विश्वास और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्या को बुलाया गया है। पिछले दिनों ममता बनर्जी TMC की फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। अब संगठन के भीतर वन पोस्ट वन पर्सन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विवाद के बीच खबर है कि तृणमूल कांग्रेस प्रशांत किशोर और संस्था I-PAC से राजनीतिक संबंध तोड़ सकती है।

सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव आज, भाजपा के सामने परफॉर्मेंस दोहराने की चुनौती
सिलीगुड़ी नगर निगम (SMC) चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। 47 सीटों वाली SMC में इस बार मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और वाम मोर्चा के बीच है। वर्तमान में वाम मोर्चा की यहां पर सरकार है। वहीं, इस इलाके में लोकसभा और विधानसभा सीट जीतने के बाद भाजपा के सामने निकाय चुनाव में परफॉर्मेंस दोहराने की चुनौती है।

Hindi NewsNationalBreaking News Live Updates Headlines 12 February Rajasthan Delhi Mp Maharashtra Mumbai Uttar Pradesh Election 2022, Ipl Auctionनई दिल्ली2 घंटे पहलेकॉपी लिंकउत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। उत्तराखंड में 70, गोवा में 40 और उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के 55 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रैली करेंगे।आज की अन्य बड़ी खबरें…उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 आंकी गईउत्तराखंड में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके पूर्व उत्तरकाशी में सुबह 5.03 मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 आंकी गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।IPL 2022 की नीलामी आज से, 590 खिलाड़ियों की लगेगी बोलीशनिवार से दो दिन तक IPL 2022 की नीलामी बेंगलुरु में होने जा रही है। इस बार IPL के मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मेगा ऑक्शन में कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 320 भारतीय, जबकि 270 विदेशी खिलाड़ी हैं। IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और इस बार इसका 15वां सीजन खेला जाएगा।ममता बनर्जी ने बुलाई TMC की आपात बैठक, अभिषेक-फिरहाद होंगे शामिलममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई है।तृणमूल कांग्रेस के भीतर आंतरिक विवाद के बीच ममता बनर्जी ने शनिवार को आपात बैठक बुलाई है। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, महासचिव पार्थ चटर्जी, प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, मंत्री फिरहाद हकीम, मंत्री अरूप विश्वास और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्या को बुलाया गया है। पिछले दिनों ममता बनर्जी TMC की फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं। अब संगठन के भीतर वन पोस्ट वन पर्सन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विवाद के बीच खबर है कि तृणमूल कांग्रेस प्रशांत किशोर और संस्था I-PAC से राजनीतिक संबंध तोड़ सकती है।सिलीगुड़ी नगर निगम का चुनाव आज, भाजपा के सामने परफॉर्मेंस दोहराने की चुनौतीसिलीगुड़ी नगर निगम (SMC) चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। 47 सीटों वाली SMC में इस बार मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और वाम मोर्चा के बीच है। वर्तमान में वाम मोर्चा की यहां पर सरकार है। वहीं, इस इलाके में लोकसभा और विधानसभा सीट जीतने के बाद भाजपा के सामने निकाय चुनाव में परफॉर्मेंस दोहराने की चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *