![]()
- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Prashant Kishor BJP | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपियन यूनियन मिनिस्ट्री फोरम की बैठक में कहा कि प्रशांत महासागर के मुद्दे पर सभी लोग गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि प्रशांत महासागर का मुद्दा यूरोप को भी प्रभावित करेगा। विदेश मंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्ट-एशिया समिट 2019 के स्पीच का भी जिक्र किया। वहीं एस जयशंकर ने फ्रांस की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के साथ आने से सागर में शांति स्थापित होगी।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका बथू इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में हुआ। फिलहाल, मौके पर दमकल कर्मी और अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं पीएमओ की ओर से इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात कही गई है।

हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद।
चेन्नई नगर निकाय चुनाव में DMK की एकतरफा जीत, कोयंबटूर-वैल्लोर में भी लहराया परचम

जीत के बाद जश्न मनाते DMK कार्यकर्ता
चेन्नई नगर निकाय के चुनाव में स्टालिन की पार्टी डीएमके और उनके सहयोगी दलों 75 में से 63 सीटों पर जीत दर्ज की है। एआईडीएमके को 11 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कोयंबटूर के 33 सीटों में से डीएमके ने 31 पर जीत दर्ज की है।
यूक्रेन में फंसे CG के छात्रों की सरकार से मदद की अपील; वापस आया स्टूडेंट बोला- टिकट मिल नहीं रही
छत्तीसगढ़ से यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रों के लौटने का सिलसिला जारी है। दैनिक भास्कर ने रविवार को बिलासपुर लौटने वाले छात्र से बात की और यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स का हाल जाना। उसने बताया कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अब स्टूडेंट को वापस जाने के लिए कहा है। ऐसे में छात्र अपने घर लौटने के लिए परेशान हैं। इधर, अपने बच्चों के सुरक्षित लौटने को लेकर पेरेंट्स भी परेशान हैं, लेकिन, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि इस हालात में क्या करें। पढ़िए पूरी खबर
उत्तराखंड के कुमाऊं में खाई में गिरी जीप, 14 की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

जीप खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है।
उत्तराखंड के कुमाऊं में एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान जीप खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गई। घटना के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रायसेन में स्कूल से लौटते समय मिला ज्वेलरी से भरा बैग; थाने गई और जिसका था उसे दे दिया

कक्षा 6 की छात्रा को मिला 7 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग।
रायसेन में मजदूर की 13 साल की बेटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। बेटी कक्षा 6वीं में पढ़ती है। पिता मजदूरी से 200 रुपए रोज कमाकर परिवार का पालन करते हैं। बेटी को उन्होंने जो संस्कार दिए, उसकी तारीफ हो रही है। बेटी को जब 7 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग मिला तो उसका ईमान नहीं डगमगाया। उसने पिता के साथ थाने पहुंचकर यह बैग लौटा दिया। लोगों ने भी बिटिया का सम्मान किया। पढ़िए पूरी खबर..
सेंसेक्स एक हजार पॉइंट्स टूटकर 57 हजार के नीचे, पहले मिनट में निवेशकों को 5 लाख करोड़ का घाटा
शेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स एक हजार पॉइंट्स टूटकर 56,727 पर पहुंच गया है। इस वजह से निवेशकों को पहले मिनट में 5 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 252.27 लाख करोड़ रुपए है जो सोमवार को 257.27 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट डॉ. रेड्डी के शेयर्स में है, जो 3 पर्सेंट नीचे है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258 अंक नीचे 16,948 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 में से 40 स्टॉक गिरावट में हैं।
इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 149 पॉइंट्स गिर कर 57,683 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक टूटकर 17,206 पर बंद हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
BJP के खिलाफ प्रशांत किशोर की रणनीति, नीतीश हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
बिहार के CM नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं। इस खबर के पीछे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दिमाग है। देश के गैर कांग्रेस विपक्षी दल फिलहाल इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने की बात तब शुरू हुई जब हैदराबाद में केसीआर और पीके की मुलाकात हुई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने ये पहल शुरू की है। पीके की टीम तेलंगाना के चुनाव में केसीआर की पार्टी टीआरएस के लिए काम करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिनों तक दोनों के बीच नीतीश को राष्ट्रपति का चुनाव लड़ाने पर लंबी चर्चा हुई है। इसके बाद नीतीश और प्रशांत किशोर पटना में डिनर पर भी साथ नजर आए, जिसके फोटो तेजी से वायरल हुए।
डेरा प्रमुख राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा

पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने 5 फरवरी फरलो ऑर्डर जारी किया था, जबकि गुरमीत को 7 फरवरी को जेल से बाहर लाया गया।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हत्या और रेप के मामलों में 20 साल की सजा हुई है। फिलहाल वह पंजाब चुनाव के चलते डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो पर रिहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरमीत की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। इसके कारण ही उसे Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है। हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को दी गई रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। सरकार ने यह भी कहा कि राम रहीम ने 5 साल जेल में बिताए हैं, इसलिए फरलो पर रिहाई उसका अधिकार है।
डेरा प्रमुख इन दिनों गुरुग्राम वाले आश्रम में है। डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां के इलाज और परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए 42 दिनों की पैरोल पर रिहा होने के लिए पहली बार 17 जनवरी को आवेदन किया था। इसके बाद 31 जनवरी को गुरुग्राम में अपने परिवार से मिलने के लिए फरलो के लिए एक और आवेदन दिया।
हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला एयरपोर्ट पर हमला; 16 घायल
सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन हमले में कई देशों के 16 लोग घायल हो गए। सोमवार को यमन से लॉन्च किए गए विस्फोटकों से भरे ड्रोन ने सऊदी के शहर जीजान में किंग अब्दुल्ला हवाई अड्डे को निशाना बनाया। सऊदी सुरक्षा बलों का आरोप है कि ड्रोन को यमन की राजधानी सना के हवाई अड्डे से लॉन्च किया गया था। घायलों में से 3 की हालत गंभीर है। इसने उसके बाद की एक छोटी वीडियो क्लिप प्रसारित की, जिसमें हवाई अड्डे के अंदर फर्श पर टूटे शीशे दिखाई दे रहे थे।
सऊदी सुरक्षा बलों ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएंगे। सऊदी अरब बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की तैयारी कर रहा है, और हूतियों को परिणाम भुगतने होंगे। पिछले महीने हवाई हमलों, गोलाबारी, छोटे हथियारों की आग और हिंसा से 650 से अधिक नागरिक मारे गए या घायल हुए थे।
आजमगढ़ में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, 44 अस्पताल में भर्ती

सोमवार सुबह तक जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 की हालत गंभीर है।
UP के आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की आंख की रोशनी चली गई है। इनमें से 3 का डायलिसिस किया गया है। माहुल में जहरीली शराब से भले ही जिला प्रशासन तीन मौतों की बात कर रहा है, पर इससे नौ मौतें हुई हैं। SP अनुराग आर्य ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। शराब का ठेका बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत के भतीजे का है। पढ़ें पूरी खबर…
ईरान के स्कूल में लड़ाकू विमान क्रैश हुआ, 3 लोगों की मौत

ईरानी वायुसेना के पास 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले खरीदे गए अमेरिकी विमान और रूस के मिग और सुखोई विमान हैं।
ईरान में एक एफ-5 फाइटर जेट स्कूल परिसर में जाकर क्रैश हो गया। यह हादसा उत्तरी ईरान के तबरीज शहर में हुआ। हादसे में इस हादसे में विमान में सवार दो पायलट और एक नागरिक की मौत हो गई। राहत की बात है कि कोविड महामारी के चलते यह स्कूल बंद था। यह विमान एक ट्रेनिंग मिशन पर था और सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गया।
बलूचिस्तान की गोलीबारी में पाक सेना के कप्तान की मौत
बलूचिस्तान के कोहलू जिले में एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी ठिकाने पर भारी गोलीबारी की गई। जिसमें पाकिस्तानी सेना के कप्तान की मौत हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर 20 फरवरी को यह अभियान चलाया गया था। ISPR ने कहा कि जैसे ही सैनिकों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की तो आतंकवादियों ने ठिकाने से भागते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
सुप्रीम कोर्ट पेगासस मामले में 23 फरवरी को करेगा सुनवाई

CJI एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और हिमा कोहली की बेंच 23 फरवरी को पेगासस जासूसी के आरोपों की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। यह पहला मौका है जब सुप्रीम कोर्ट पेगासस मुद्दे पर पहली बार याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई करने वाला है। इसके पहले पिछले साल 27 अक्टूबर को बेंच ने आरोपों की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट के तीन सदस्यीय पैनल बनाने का आदेश दिया था। बेंच ने 12 जनहित याचिकाओं को क्लब किया है।
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को हंदवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद भी मिले। पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जॉइंट ऑपरेशन में आतंकवादी पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि पैदल और वाहनों की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की और पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और पांच पिस्टल राउंड बरामद किए हैं। उबैद बशीर वानी निवासी मैदान पोरा, लोलाब, कुपवाड़ा ने बताया कि वह इलाके में हमले को अंजाम देने के लिए यहां आया था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाइब्रिड आतंकवादी होने के नाते, वह सीमा पार अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर काम कर रहा था।
Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates; Prashant Kishor BJP | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbaiविदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपियन यूनियन मिनिस्ट्री फोरम की बैठक में कहा कि प्रशांत महासागर के मुद्दे पर सभी लोग गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि प्रशांत महासागर का मुद्दा यूरोप को भी प्रभावित करेगा। विदेश मंत्री ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्ट-एशिया समिट 2019 के स्पीच का भी जिक्र किया। वहीं एस जयशंकर ने फ्रांस की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के साथ आने से सागर में शांति स्थापित होगी।आज की अन्य बड़ी खबरें…हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धमाका बथू इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में हुआ। फिलहाल, मौके पर दमकल कर्मी और अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं पीएमओ की ओर से इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात कही गई है।हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक मदद।चेन्नई नगर निकाय चुनाव में DMK की एकतरफा जीत, कोयंबटूर-वैल्लोर में भी लहराया परचमजीत के बाद जश्न मनाते DMK कार्यकर्ताचेन्नई नगर निकाय के चुनाव में स्टालिन की पार्टी डीएमके और उनके सहयोगी दलों 75 में से 63 सीटों पर जीत दर्ज की है। एआईडीएमके को 11 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कोयंबटूर के 33 सीटों में से डीएमके ने 31 पर जीत दर्ज की है।यूक्रेन में फंसे CG के छात्रों की सरकार से मदद की अपील; वापस आया स्टूडेंट बोला- टिकट मिल नहीं रहीछत्तीसगढ़ से यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रों के लौटने का सिलसिला जारी है। दैनिक भास्कर ने रविवार को बिलासपुर लौटने वाले छात्र से बात की और यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स का हाल जाना। उसने बताया कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अब स्टूडेंट को वापस जाने के लिए कहा है। ऐसे में छात्र अपने घर लौटने के लिए परेशान हैं। इधर, अपने बच्चों के सुरक्षित लौटने को लेकर पेरेंट्स भी परेशान हैं, लेकिन, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि इस हालात में क्या करें। पढ़िए पूरी खबरउत्तराखंड के कुमाऊं में खाई में गिरी जीप, 14 की मौत; शादी से लौट रहा था परिवारजीप खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है।उत्तराखंड के कुमाऊं में एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान जीप खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही सभी की मौत हो गई। घटना के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रायसेन में स्कूल से लौटते समय मिला ज्वेलरी से भरा बैग; थाने गई और जिसका था उसे दे दियाकक्षा 6 की छात्रा को मिला 7 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग।रायसेन में मजदूर की 13 साल की बेटी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। बेटी कक्षा 6वीं में पढ़ती है। पिता मजदूरी से 200 रुपए रोज कमाकर परिवार का पालन करते हैं। बेटी को उन्होंने जो संस्कार दिए, उसकी तारीफ हो रही है। बेटी को जब 7 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग मिला तो उसका ईमान नहीं डगमगाया। उसने पिता के साथ थाने पहुंचकर यह बैग लौटा दिया। लोगों ने भी बिटिया का सम्मान किया। पढ़िए पूरी खबर..सेंसेक्स एक हजार पॉइंट्स टूटकर 57 हजार के नीचे, पहले मिनट में निवेशकों को 5 लाख करोड़ का घाटाशेयर बाजार में आज भारी गिरावट है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स एक हजार पॉइंट्स टूटकर 56,727 पर पहुंच गया है। इस वजह से निवेशकों को पहले मिनट में 5 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 252.27 लाख करोड़ रुपए है जो सोमवार को 257.27 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर्स गिरावट में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट डॉ. रेड्डी के शेयर्स में है, जो 3 पर्सेंट नीचे है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 258 अंक नीचे 16,948 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 में से 40 स्टॉक गिरावट में हैं।इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 149 पॉइंट्स गिर कर 57,683 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक टूटकर 17,206 पर बंद हुआ। पढ़ें पूरी खबर…BJP के खिलाफ प्रशांत किशोर की रणनीति, नीतीश हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारबिहार के CM नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं। इस खबर के पीछे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दिमाग है। देश के गैर कांग्रेस विपक्षी दल फिलहाल इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने की बात तब शुरू हुई जब हैदराबाद में केसीआर और पीके की मुलाकात हुई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने ये पहल शुरू की है। पीके की टीम तेलंगाना के चुनाव में केसीआर की पार्टी टीआरएस के लिए काम करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिनों तक दोनों के बीच नीतीश को राष्ट्रपति का चुनाव लड़ाने पर लंबी चर्चा हुई है। इसके बाद नीतीश और प्रशांत किशोर पटना में डिनर पर भी साथ नजर आए, जिसके फोटो तेजी से वायरल हुए।डेरा प्रमुख राम रहीम की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरापुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने 5 फरवरी फरलो ऑर्डर जारी किया था, जबकि गुरमीत को 7 फरवरी को जेल से बाहर लाया गया।डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हत्या और रेप के मामलों में 20 साल की सजा हुई है। फिलहाल वह पंजाब चुनाव के चलते डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो पर रिहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरमीत की जान को खालिस्तान समर्थकों से खतरा है। इसके कारण ही उसे Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है। हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को दी गई रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। सरकार ने यह भी कहा कि राम रहीम ने 5 साल जेल में बिताए हैं, इसलिए फरलो पर रिहाई उसका अधिकार है।डेरा प्रमुख इन दिनों गुरुग्राम वाले आश्रम में है। डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां के इलाज और परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए 42 दिनों की पैरोल पर रिहा होने के लिए पहली बार 17 जनवरी को आवेदन किया था। इसके बाद 31 जनवरी को गुरुग्राम में अपने परिवार से मिलने के लिए फरलो के लिए एक और आवेदन दिया।हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला एयरपोर्ट पर हमला; 16 घायलसऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के एक ड्रोन हमले में कई देशों के 16 लोग घायल हो गए। सोमवार को यमन से लॉन्च किए गए विस्फोटकों से भरे ड्रोन ने सऊदी के शहर जीजान में किंग अब्दुल्ला हवाई अड्डे को निशाना बनाया। सऊदी सुरक्षा बलों का आरोप है कि ड्रोन को यमन की राजधानी सना के हवाई अड्डे से लॉन्च किया गया था। घायलों में से 3 की हालत गंभीर है। इसने उसके बाद की एक छोटी वीडियो क्लिप प्रसारित की, जिसमें हवाई अड्डे के अंदर फर्श पर टूटे शीशे दिखाई दे रहे थे।सऊदी सुरक्षा बलों ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएंगे। सऊदी अरब बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की तैयारी कर रहा है, और हूतियों को परिणाम भुगतने होंगे। पिछले महीने हवाई हमलों, गोलाबारी, छोटे हथियारों की आग और हिंसा से 650 से अधिक नागरिक मारे गए या घायल हुए थे।आजमगढ़ में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत, 44 अस्पताल में भर्तीसोमवार सुबह तक जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 की हालत गंभीर है।UP के आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की आंख की रोशनी चली गई है। इनमें से 3 का डायलिसिस किया गया है। माहुल में जहरीली शराब से भले ही जिला प्रशासन तीन मौतों की बात कर रहा है, पर इससे नौ मौतें हुई हैं। SP अनुराग आर्य ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। शराब का ठेका बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत के भतीजे का है। पढ़ें पूरी खबर…ईरान के स्कूल में लड़ाकू विमान क्रैश हुआ, 3 लोगों की मौतईरानी वायुसेना के पास 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले खरीदे गए अमेरिकी विमान और रूस के मिग और सुखोई विमान हैं।ईरान में एक एफ-5 फाइटर जेट स्कूल परिसर में जाकर क्रैश हो गया। यह हादसा उत्तरी ईरान के तबरीज शहर में हुआ। हादसे में इस हादसे में विमान में सवार दो पायलट और एक नागरिक की मौत हो गई। राहत की बात है कि कोविड महामारी के चलते यह स्कूल बंद था। यह विमान एक ट्रेनिंग मिशन पर था और सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गया।बलूचिस्तान की गोलीबारी में पाक सेना के कप्तान की मौतबलूचिस्तान के कोहलू जिले में एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी ठिकाने पर भारी गोलीबारी की गई। जिसमें पाकिस्तानी सेना के कप्तान की मौत हो गई। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर 20 फरवरी को यह अभियान चलाया गया था। ISPR ने कहा कि जैसे ही सैनिकों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की तो आतंकवादियों ने ठिकाने से भागते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।सुप्रीम कोर्ट पेगासस मामले में 23 फरवरी को करेगा सुनवाईCJI एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और हिमा कोहली की बेंच 23 फरवरी को पेगासस जासूसी के आरोपों की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। यह पहला मौका है जब सुप्रीम कोर्ट पेगासस मुद्दे पर पहली बार याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई करने वाला है। इसके पहले पिछले साल 27 अक्टूबर को बेंच ने आरोपों की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट के तीन सदस्यीय पैनल बनाने का आदेश दिया था। बेंच ने 12 जनहित याचिकाओं को क्लब किया है।जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तारजम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को हंदवाड़ा से जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद भी मिले। पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जॉइंट ऑपरेशन में आतंकवादी पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि पैदल और वाहनों की तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की और पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और पांच पिस्टल राउंड बरामद किए हैं। उबैद बशीर वानी निवासी मैदान पोरा, लोलाब, कुपवाड़ा ने बताया कि वह इलाके में हमले को अंजाम देने के लिए यहां आया था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाइब्रिड आतंकवादी होने के नाते, वह सीमा पार अपने पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर काम कर रहा था।