![]()
- Hindi News
- National
- PM Modi And President Ram Nath Kovind Pay Tribute, Rahul’s Taunt A Hindutvawadi Shot Gandhiji
नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
30 जनवरी को देश महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के तौर पर मना रहा है। राजघाट स्थित समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोग पहुंचे। हालांकि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सियासत भी देखने को मिली।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी- फोटो ANI
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
शहीद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रंद्धाजलि दी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पर उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने वीरतापूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और बहादुरी हमेशा याद की जाएगी।

पीएम मोदी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
राहुल ने बीजेपी पर कसा तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के दौरान हिन्दुत्व के बहाने पीएम मोदी नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तंज कसा। राहुल गांधी जी के पसंदीदा भजन रघुपति राघव राजा राम और चश्मे वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
इस दौरान राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, जिसमें महात्मा गांधी जी ने कहा था कि जब मैं निराश होता हूं, तो मुझे याद आता है कि पूरे इतिहास में सत्य और प्रेम के मार्ग की हमेशा जीत हुई है। अत्याचारी और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वे अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में वे हमेशा गिर जाते हैं। इसके बारे में हमेशा सोचो।

राहुल गांधी ने हिन्दुत्व के बहाने बीजेपी पर तंज कसा।
गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने भी गांधी जी श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की। अमित शाह ने लिखा कि महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं। बता दें 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को गोली मारी थी। इसलिए इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।
लोकसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
लोकसभा ओम बिरला ने भी राजघाट जैकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व करने के साथ उन्होंने देश में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की भी नींव रखी। हम सब मिलकर उनके सपनों का भारत बनाएं, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

लोकसभा अध्यक्ष ने ओम बिरला ने गांधी जी को दी श्रद्धांजलि दी
राहल पर मानहानि मामले पर 5 फरवरी से सुनवाई शुरू
वहीं दूसरी ओर राहुल पर मानहानि से जुड़े एक मुकदमे की सुनवाई 5 फरवरी से शुरू होने वाली है। फैसला आने तक सुनवाई रोजाना होगी। यह मुकदमा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने 2014 में ठाणे जिला अदालत में दायर किया था। केस से जुड़ा यह आदेश भिवंडी में सिविल कोर्ट के जज और प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जे वी पालीवाल ने दिया है।
Hindi NewsNationalPM Modi And President Ram Nath Kovind Pay Tribute, Rahul’s Taunt A Hindutvawadi Shot Gandhijiनई दिल्ली10 मिनट पहलेकॉपी लिंकवीडियो30 जनवरी को देश महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के तौर पर मना रहा है। राजघाट स्थित समाधि पर श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोग पहुंचे। हालांकि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सियासत भी देखने को मिली।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी- फोटो ANIपीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलिशहीद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रंद्धाजलि दी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस पर उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने वीरतापूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और बहादुरी हमेशा याद की जाएगी।पीएम मोदी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दीराहुल ने बीजेपी पर कसा तंजकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के दौरान हिन्दुत्व के बहाने पीएम मोदी नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तंज कसा। राहुल गांधी जी के पसंदीदा भजन रघुपति राघव राजा राम और चश्मे वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा- एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं!कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीइस दौरान राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, जिसमें महात्मा गांधी जी ने कहा था कि जब मैं निराश होता हूं, तो मुझे याद आता है कि पूरे इतिहास में सत्य और प्रेम के मार्ग की हमेशा जीत हुई है। अत्याचारी और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वे अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में वे हमेशा गिर जाते हैं। इसके बारे में हमेशा सोचो।राहुल गांधी ने हिन्दुत्व के बहाने बीजेपी पर तंज कसा।गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने भी गांधी जी श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की। अमित शाह ने लिखा कि महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं। बता दें 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधी जी को गोली मारी थी। इसलिए इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।लोकसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलिलोकसभा ओम बिरला ने भी राजघाट जैकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व करने के साथ उन्होंने देश में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की भी नींव रखी। हम सब मिलकर उनके सपनों का भारत बनाएं, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।लोकसभा अध्यक्ष ने ओम बिरला ने गांधी जी को दी श्रद्धांजलि दीराहल पर मानहानि मामले पर 5 फरवरी से सुनवाई शुरूवहीं दूसरी ओर राहुल पर मानहानि से जुड़े एक मुकदमे की सुनवाई 5 फरवरी से शुरू होने वाली है। फैसला आने तक सुनवाई रोजाना होगी। यह मुकदमा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने 2014 में ठाणे जिला अदालत में दायर किया था। केस से जुड़ा यह आदेश भिवंडी में सिविल कोर्ट के जज और प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट जे वी पालीवाल ने दिया है।
