![]()
- Hindi News
- Local
- Gujarat
- Narendra Modi Gujarat Update; Amit Shah | PM Narendra Modi Road Show In Gandhinagar Dahegam
अहमदाबाद38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
चार राज्यों में बम्पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है और इस बीच आज उन्होंने गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की नई इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान 37 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल और 14 को डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जाएगी।
पीएम बोले- राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आना मेरे लिए विशेष आनंद का अवसर है। ये विश्वविद्यालय, देशभर में रक्षा के क्षेत्र में जो अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए नए अवसर पैदा करेगा। रक्षा के क्षेत्र में 21वीं सदी को जो चुनौतियां हैं, उनके अनुकूल हमारी व्यवस्था भी विकसित हो और उन व्यवस्थाओं को संभालने वाले व्यक्तित्व का विकास हो, इसके लिए इस विश्वविद्यालय का जन्म हुआ है। राष्ट्रीय रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय एक ऐसा क्षेत्र है, जो देश भर में रक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वालों के लिए मौका देगा। जो युवा डीवाईएसपी, पीएसआई और कांस्टेबल बनना चाहते हैं, उन्हें उस स्तर का पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्योंकि, आज के समय में वेल ट्रेंड मेन पॉवर देश की सबसे बड़ी जरूरत है।
आजादी के बाद पुलिस सुधार की दिशा में कोई काम नहीं हुआ
पीएम ने आगे कहा- आज के ही दिन नमक सत्याग्रह के लिए इसी धरती से दांडी यात्रा की शुरुआत हुई थी। गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ जो आंदोलन चला, उसने अंग्रेजी हुकूमत को हम भारतीय की सामूहिक सामर्थ्य का अहसास करा दिया था। दुर्भाग्य से आजादी के बाद हमारे देश में कानून व्यवस्था के लिए जो काम होना चाहिए था, उसमें हम पीछे रह गए. आज भी पुलिस के संदर्भ में जो अवधारणा बनी है, वो ये है कि इनसे दूर रहो. वहीं सेना के लिए अवधारणा है कि सेना के लोग आ जाएं तो कोई परेशानी नहीं होती।
कोरोना काल में हमने पुलिस का मानवीय रूप भी देखा
आम आदमी से पुलिस की दोस्ती और विश्वास का अनुभव कराने के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल को बदलने की जरूरत है। इसी के चलते देश भर में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का विस्तार किया जाएगा। आमतौर पर हमारे देश में पुलिस की एक अलग ही तस्वीर पेश की जाती है। फिल्म हो या अखबार, पुलिस की छवि की असली सच्चाई समाज तक नहीं पहुंचती। आप ही देख लीजिए कि कोरोना काल में पुलिस ने न सिर्फ लोगों को सुरक्षा दी, बल्कि भूखों तक खाना और दवा पहुंचाकर अपनी मानवीय तस्वीर भी दिखाई।
सही प्रशिक्षण मिल जाए तो विकलांग भाई-बहन भी रक्षा क्षेत्र में योगदान दे सकते हैं
मोदी ने आगे कहा कि वर्तमान समय की नई-नई आधुनिक तकनीक अपराधियों को पकड़ने में मदद कर रही है। ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षाकर्मियों को सही हथियारों और आधुनिक उपकरणों के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। आपने कई केस स्टडी का अध्ययन कर रहे होंगे, जिसमें तकनीक की मदद से मामलों को सुलझाया जाता है। इतना ही नहीं, अगर विकलांग भाई-बहनों को भी रक्षा शक्ति का प्रशिक्षण मिल जाए तो वे भी रक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
पीएम मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात में पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण किया – अमित शाह
इस मौके पर अमित शाह ने कहा – ‘अब यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से काम करने के लिए आगे बढ़ेगी। हमारे प्रधानमंत्री 2002 से 2013 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उस समय उन्होंने कानून-व्यवस्था के विषय को नए तरीके से देखना शुरू किया था। उन्होंने पूरे पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण किया, ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जिसे कभी बदला नहीं गया। हर पुलिस स्टेशन के पास वह सॉफ्टवेयर होता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गुजरात फोरेंसिक विश्वविद्यालय और रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय जैसे तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना की। जहां कानून व्यवस्था से जुड़े तीनों संकायों को इसमें करियर बनाने की सुविधा मिली है।
खबर से जुड़ा GK
गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) की नई इमारत का उद्घाटन किया। हम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के बारे में बता रहे हैं…
- भारत में यह अपनी तरह की पहली यूनिवर्सिटी है। उधर, पाकिस्तान में पहली राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी 1970 में बनी। दूसरी एयर यूनिवर्सिटी 2002 में बनी।
- राष्ट्रीय रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी की नींव 2009 में गांधीनगर रखी गई थी। तब के CM नरेंद्र मोदी ने 2010 में इसका उद्घाटन किया था।
- RRU में स्टूडेंट विद्रोह और आतंकवाद विरोधी, साथ ही साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई करेंगे। यहां प्रोफेशनल सिक्योरिटी, स्ट्रैटेजिक और डिफेंस एजुकेशन पर जोर होगा।
- 2020 के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी विधेयक के बाद इसे यह नाम और केंद्रीय दर्जा दिया गया। इससे पहले नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (NDU) की कल्पना 1967 में हुई थी और 1999 में इसे प्रस्तावित किया था।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मई 2010 में प्रस्ताव को मंजूरी दी। 23 मई 2013 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आधारशिला रखी।
- NDU के लिए हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के बिनोला में जमीन दान में दी थी, लेकिन यह अभी तक बन नहीं सकी है।

गांधीनगर में चिलोडा से देहगाम तक का करीब 5 किमी लंबा रोड शो किया।
कल गुजरात पहुंचे पीएम ने दौरे की शुरुआत रोड शो से की थी और इसके बाद पंचायत महासम्मेलन में राज्य के प्रतिनिधियों को संबोधित किया था। इससे पहले शुक्रवार को PM ने अहमदाबाद में रोड शो के बाद पंचायत महासम्मेलन को संबोधित किया था। वे गांधीनगर में मां हीराबेन से मिलने भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां के साथ खाना खाया।

कल गुजरात पहुंचे पीएम ने एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय के दौरान भी रोड शो किया था।
गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री ने पंचायत महासम्मेलन में ग्रामीण विकास पर जोर दिया। महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय जब भारत आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है तो राष्ट्रपिता का ग्रामीण विकास और स्वराज का सपने जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए पंचायती राज का ढांचा मजबूत करना महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि सभी पंचायत सदस्य इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) जिसका उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी।
सोमनाथ न्यास की एक बैठक की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शुक्रवार को श्री सोमनाथ न्यास की एक बैठक की अध्यक्षता की। वह विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले न्यास के प्रमुख हैं। मोदी ने न्यास द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। एक अधिकारी ने बताया कि गांधीनगर में राजभवन में शाम में हुई बैठक में, न्यासियों ने सोमनाथ मंदिर के शिखर को स्वर्ण से मढ़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी।

.यूनिवर्सिटी के उद्घाटन के पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे।
2021 में न्यास के अध्यक्ष बने PM मोदी
पीएम मोदी को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल के निधन के बाद जनवरी 2021 में न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अन्य न्यासियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, गुजरात के विद्वान जेडी परमार, गुजरात के पूर्व नौकरशाह पीके लहरी और उद्योगपति हर्षवर्धन नियोतिया शामिल हैं। न्यास सचिव लहरी ने बताया कि न्यास द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के अलावा प्रधानमंत्री एवं अन्य न्यासियों ने बैठक के दौरान कुछ आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।
Hindi NewsLocalGujaratNarendra Modi Gujarat Update; Amit Shah | PM Narendra Modi Road Show In Gandhinagar Dahegamअहमदाबाद38 मिनट पहलेकॉपी लिंकवीडियोचार राज्यों में बम्पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है और इस बीच आज उन्होंने गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की नई इमारत का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान 37 स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल और 14 को डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जाएगी।पीएम बोले- राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आना मेरे लिए विशेष आनंद का अवसर है। ये विश्वविद्यालय, देशभर में रक्षा के क्षेत्र में जो अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए नए अवसर पैदा करेगा। रक्षा के क्षेत्र में 21वीं सदी को जो चुनौतियां हैं, उनके अनुकूल हमारी व्यवस्था भी विकसित हो और उन व्यवस्थाओं को संभालने वाले व्यक्तित्व का विकास हो, इसके लिए इस विश्वविद्यालय का जन्म हुआ है। राष्ट्रीय रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय एक ऐसा क्षेत्र है, जो देश भर में रक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वालों के लिए मौका देगा। जो युवा डीवाईएसपी, पीएसआई और कांस्टेबल बनना चाहते हैं, उन्हें उस स्तर का पेशेवर प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्योंकि, आज के समय में वेल ट्रेंड मेन पॉवर देश की सबसे बड़ी जरूरत है।आजादी के बाद पुलिस सुधार की दिशा में कोई काम नहीं हुआपीएम ने आगे कहा- आज के ही दिन नमक सत्याग्रह के लिए इसी धरती से दांडी यात्रा की शुरुआत हुई थी। गांधी जी के नेतृत्व में अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ जो आंदोलन चला, उसने अंग्रेजी हुकूमत को हम भारतीय की सामूहिक सामर्थ्य का अहसास करा दिया था। दुर्भाग्य से आजादी के बाद हमारे देश में कानून व्यवस्था के लिए जो काम होना चाहिए था, उसमें हम पीछे रह गए. आज भी पुलिस के संदर्भ में जो अवधारणा बनी है, वो ये है कि इनसे दूर रहो. वहीं सेना के लिए अवधारणा है कि सेना के लोग आ जाएं तो कोई परेशानी नहीं होती।कोरोना काल में हमने पुलिस का मानवीय रूप भी देखाआम आदमी से पुलिस की दोस्ती और विश्वास का अनुभव कराने के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल को बदलने की जरूरत है। इसी के चलते देश भर में रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का विस्तार किया जाएगा। आमतौर पर हमारे देश में पुलिस की एक अलग ही तस्वीर पेश की जाती है। फिल्म हो या अखबार, पुलिस की छवि की असली सच्चाई समाज तक नहीं पहुंचती। आप ही देख लीजिए कि कोरोना काल में पुलिस ने न सिर्फ लोगों को सुरक्षा दी, बल्कि भूखों तक खाना और दवा पहुंचाकर अपनी मानवीय तस्वीर भी दिखाई।सही प्रशिक्षण मिल जाए तो विकलांग भाई-बहन भी रक्षा क्षेत्र में योगदान दे सकते हैंमोदी ने आगे कहा कि वर्तमान समय की नई-नई आधुनिक तकनीक अपराधियों को पकड़ने में मदद कर रही है। ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षाकर्मियों को सही हथियारों और आधुनिक उपकरणों के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। आपने कई केस स्टडी का अध्ययन कर रहे होंगे, जिसमें तकनीक की मदद से मामलों को सुलझाया जाता है। इतना ही नहीं, अगर विकलांग भाई-बहनों को भी रक्षा शक्ति का प्रशिक्षण मिल जाए तो वे भी रक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दे सकते हैं।पीएम मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात में पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण किया – अमित शाहइस मौके पर अमित शाह ने कहा – ‘अब यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से काम करने के लिए आगे बढ़ेगी। हमारे प्रधानमंत्री 2002 से 2013 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उस समय उन्होंने कानून-व्यवस्था के विषय को नए तरीके से देखना शुरू किया था। उन्होंने पूरे पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण किया, ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जिसे कभी बदला नहीं गया। हर पुलिस स्टेशन के पास वह सॉफ्टवेयर होता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गुजरात फोरेंसिक विश्वविद्यालय और रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय जैसे तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना की। जहां कानून व्यवस्था से जुड़े तीनों संकायों को इसमें करियर बनाने की सुविधा मिली है।खबर से जुड़ा GKगांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) की नई इमारत का उद्घाटन किया। हम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के बारे में बता रहे हैं…भारत में यह अपनी तरह की पहली यूनिवर्सिटी है। उधर, पाकिस्तान में पहली राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी 1970 में बनी। दूसरी एयर यूनिवर्सिटी 2002 में बनी।राष्ट्रीय रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी की नींव 2009 में गांधीनगर रखी गई थी। तब के CM नरेंद्र मोदी ने 2010 में इसका उद्घाटन किया था।RRU में स्टूडेंट विद्रोह और आतंकवाद विरोधी, साथ ही साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई करेंगे। यहां प्रोफेशनल सिक्योरिटी, स्ट्रैटेजिक और डिफेंस एजुकेशन पर जोर होगा।2020 के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी विधेयक के बाद इसे यह नाम और केंद्रीय दर्जा दिया गया। इससे पहले नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (NDU) की कल्पना 1967 में हुई थी और 1999 में इसे प्रस्तावित किया था।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मई 2010 में प्रस्ताव को मंजूरी दी। 23 मई 2013 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आधारशिला रखी।NDU के लिए हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के बिनोला में जमीन दान में दी थी, लेकिन यह अभी तक बन नहीं सकी है।गांधीनगर में चिलोडा से देहगाम तक का करीब 5 किमी लंबा रोड शो किया।कल गुजरात पहुंचे पीएम ने दौरे की शुरुआत रोड शो से की थी और इसके बाद पंचायत महासम्मेलन में राज्य के प्रतिनिधियों को संबोधित किया था। इससे पहले शुक्रवार को PM ने अहमदाबाद में रोड शो के बाद पंचायत महासम्मेलन को संबोधित किया था। वे गांधीनगर में मां हीराबेन से मिलने भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां के साथ खाना खाया।कल गुजरात पहुंचे पीएम ने एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय के दौरान भी रोड शो किया था।गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोरप्रधानमंत्री ने पंचायत महासम्मेलन में ग्रामीण विकास पर जोर दिया। महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय जब भारत आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है तो राष्ट्रपिता का ग्रामीण विकास और स्वराज का सपने जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए पंचायती राज का ढांचा मजबूत करना महत्वपूर्ण है। पीएम ने कहा कि सभी पंचायत सदस्य इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं।राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) जिसका उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी।सोमनाथ न्यास की एक बैठक की अध्यक्षता कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शुक्रवार को श्री सोमनाथ न्यास की एक बैठक की अध्यक्षता की। वह विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले न्यास के प्रमुख हैं। मोदी ने न्यास द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। एक अधिकारी ने बताया कि गांधीनगर में राजभवन में शाम में हुई बैठक में, न्यासियों ने सोमनाथ मंदिर के शिखर को स्वर्ण से मढ़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी।.यूनिवर्सिटी के उद्घाटन के पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे।2021 में न्यास के अध्यक्ष बने PM मोदीपीएम मोदी को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल के निधन के बाद जनवरी 2021 में न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अन्य न्यासियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, गुजरात के विद्वान जेडी परमार, गुजरात के पूर्व नौकरशाह पीके लहरी और उद्योगपति हर्षवर्धन नियोतिया शामिल हैं। न्यास सचिव लहरी ने बताया कि न्यास द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के अलावा प्रधानमंत्री एवं अन्य न्यासियों ने बैठक के दौरान कुछ आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।