यूपी वोटिंग में बुर्का कंट्रोवर्सी:BJP का आरोप

news image

  • Hindi News
  • National
  • UP Election Burka Hijab Controversy; Voting Trends In Uttar Pradesh Muslim Majority Seats

5 घंटे पहलेलेखक: लखनऊ से आदित्य तिवारी/रामपुर से शन्नू खान

उत्तर प्रदेश में दूसरे फेज की वोटिंग के बीच बुर्का कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। रामपुर में बुर्के में फर्जी वोटिंग कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने बुर्का पहन रखा था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों मां-बेटी हैं और इन पर केस दर्ज किया जाएगा। इस घटना से पहले ही भाजपा ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान की शिकायत की थी।

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 51.93% वोटिंग हुई है।

फर्जी महिला वोटर्स पर केस दर्ज होगा
रामपुर में फर्जी वोटिंग करते हुए पकड़ी गई दोनों महिलाओं पर केस दर्ज किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि दोनों मां-बेटी हैं। इनमें से एक ने फर्जी वोट डाल भी दिया था। रवींद्र कुमार ने दूसरों को भी चेतावनी दी कि कोई ऐसा ना करे, क्योंकि मतदान कर्मी ट्रेंड हैं और कोई फर्जी वोटिंग नहीं हो सकती। पकड़ी गई महिलाओं के नाम मुस्कान और रानी हैं।

फोटो मुरादाबाद के एक पोलिंग बूथ की है, जहां स्वास्थ्यकर्मी महिला वोटर का टेम्परेचर चेक कर रही है। - उमेश शर्मा

फोटो मुरादाबाद के एक पोलिंग बूथ की है, जहां स्वास्थ्यकर्मी महिला वोटर का टेम्परेचर चेक कर रही है। – उमेश शर्मा

भाजपा ने खत लिखकर की आयोग से शिकायत
भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे खत में शिकायत की- आज हो रहे मतदान में पर्दानशीं महिलाओं की पहचान किए बिना ही मतदान कराया जा रहा है। पर्दानशीं महिलाओं की पहचान निश्चित करने के लिए बूथों पर महिला पुलिसकर्मी और चुनाव कर्मी तैनात किए जाएं, क्योंकि पर्दे की आड़ में फर्जी मतदान हो रहा है। साफ और निष्पक्ष मतदान जरूरी है। ऐसे में इस तरह का मतदान तुरंत रोका जाना चाहिए।

भाजपा ने दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान ही फर्जी मतदान की शिकायत की है।

भाजपा ने दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान ही फर्जी मतदान की शिकायत की है।

सेकेंड फेज का वोटिंग ट्रेंड भाजपा के लिए चुनौती
एक्सपर्ट्स का मानना है कि हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच सेकेंड फेज भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इन 9 जिलों में 50% से ज्यादा वोटर्स मुस्लिम हैं। 11 बजे तक का वोटिंग ट्रेंड बता रहा है कि मुस्लिम बहुल 12 फीसदी सीटों पर दूसरी जगहों के मुकाबले 3% ज्यादा वोटिंग हो रही है। 11 बजे तक 9 जिलों में कुल 23.03% वोटिंग हुई और मुस्लिम बहुल 12 सीटों पर 26.32% वोट पड़े।

बदायूं के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंचीं महिला वोटर्स।

बदायूं के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंचीं महिला वोटर्स।

मतदान के बाद हाथ पर लगी स्याही दिखलाती मुस्लिम वोटर्स।

मतदान के बाद हाथ पर लगी स्याही दिखलाती मुस्लिम वोटर्स।

बदायूं के एक बूथ की तस्वीर जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं वोट डालने पहुंचीं।

बदायूं के एक बूथ की तस्वीर जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं वोट डालने पहुंचीं।

तस्वीर यूपी के रामपुर की है, जहां पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिलाओं ने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल किया।

तस्वीर यूपी के रामपुर की है, जहां पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिलाओं ने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल किया।

Hindi NewsNationalUP Election Burka Hijab Controversy; Voting Trends In Uttar Pradesh Muslim Majority Seats5 घंटे पहलेलेखक: लखनऊ से आदित्य तिवारी/रामपुर से शन्नू खानकॉपी लिंकवीडियोउत्तर प्रदेश में दूसरे फेज की वोटिंग के बीच बुर्का कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। रामपुर में बुर्के में फर्जी वोटिंग कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने बुर्का पहन रखा था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों मां-बेटी हैं और इन पर केस दर्ज किया जाएगा। इस घटना से पहले ही भाजपा ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान की शिकायत की थी।यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक 51.93% वोटिंग हुई है।फर्जी महिला वोटर्स पर केस दर्ज होगारामपुर में फर्जी वोटिंग करते हुए पकड़ी गई दोनों महिलाओं पर केस दर्ज किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि दोनों मां-बेटी हैं। इनमें से एक ने फर्जी वोट डाल भी दिया था। रवींद्र कुमार ने दूसरों को भी चेतावनी दी कि कोई ऐसा ना करे, क्योंकि मतदान कर्मी ट्रेंड हैं और कोई फर्जी वोटिंग नहीं हो सकती। पकड़ी गई महिलाओं के नाम मुस्कान और रानी हैं।फोटो मुरादाबाद के एक पोलिंग बूथ की है, जहां स्वास्थ्यकर्मी महिला वोटर का टेम्परेचर चेक कर रही है। – उमेश शर्माभाजपा ने खत लिखकर की आयोग से शिकायतभाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे खत में शिकायत की- आज हो रहे मतदान में पर्दानशीं महिलाओं की पहचान किए बिना ही मतदान कराया जा रहा है। पर्दानशीं महिलाओं की पहचान निश्चित करने के लिए बूथों पर महिला पुलिसकर्मी और चुनाव कर्मी तैनात किए जाएं, क्योंकि पर्दे की आड़ में फर्जी मतदान हो रहा है। साफ और निष्पक्ष मतदान जरूरी है। ऐसे में इस तरह का मतदान तुरंत रोका जाना चाहिए।भाजपा ने दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान ही फर्जी मतदान की शिकायत की है।सेकेंड फेज का वोटिंग ट्रेंड भाजपा के लिए चुनौतीएक्सपर्ट्स का मानना है कि हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच सेकेंड फेज भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इन 9 जिलों में 50% से ज्यादा वोटर्स मुस्लिम हैं। 11 बजे तक का वोटिंग ट्रेंड बता रहा है कि मुस्लिम बहुल 12 फीसदी सीटों पर दूसरी जगहों के मुकाबले 3% ज्यादा वोटिंग हो रही है। 11 बजे तक 9 जिलों में कुल 23.03% वोटिंग हुई और मुस्लिम बहुल 12 सीटों पर 26.32% वोट पड़े।बदायूं के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बूथ पर बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंचीं महिला वोटर्स।मतदान के बाद हाथ पर लगी स्याही दिखलाती मुस्लिम वोटर्स।बदायूं के एक बूथ की तस्वीर जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं वोट डालने पहुंचीं।तस्वीर यूपी के रामपुर की है, जहां पोलिंग बूथ पर मुस्लिम महिलाओं ने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *