राजस्थान में रेप पर राजनीति:भाजपा ने प्रियंका को भेजा ट्रेन का टिकट तो गहलोत बोले

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Gehlot Said We Will Send A Charter For Shah And Request Him To Come To Rajasthan And See The Innovation Of Crime Control

जयपुर10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में कांग्रेस MLA जौहरीलाल मीणा के बेटे पर गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है। रविवार को बीजेपी नेता जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्रेन का टिकट भेजा था। उन्होंने विधायक पुत्र के रेप मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका को राजस्थान आमंत्रित किया था।

सोमवार को CM अशोक गहलोत ने इस पर पलटवार किया है। गहलोत ने अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चार्टर प्लेन भेजकर राजस्थान आने का न्योता दिया है। गहलोत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा- भाजपा नेता राजस्थान में क्राइम को लेकर बार-बार प्रियंका गांधी को आमंत्रित करते हैं। प्रियंका जी किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं हैं।

हम गृहमंत्री अमित शाह के लिए चार्टर प्लेन भेजकर निवेदन करना चाहेंगे कि वो राजस्थान आएं। यहां आकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के संबंध में किए गए नवाचारों और अपराध के खिलाफ की गई कठोर कार्रवाई की जानकारी लें। ताकि बीजेपी की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम दूर हो सकें।

अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में राजस्थान से ज्यादा क्राइम
गहलोत ने कहा- NCRB के आंकड़ों के मुताबिक 2020 में लॉकडाउन होने के बावजूद पूरे देश में पिछले साल की तुलना में अपराधों में 28.03% की वृद्धि हुई। राजस्थान में 14.46% की कमी हुई। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 2020 में डकैती, लूट, अपहरण, रेप, बलवा, नकबजनी, चोरी सहित सभी तरह के अपराधों में कमी आई है। इस दौरान अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में तो अपराध में 62.29% की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2021 में भी राजस्थान में 2019 की तुलना में अपराधों में 4.77% की कमी हुई है।

अनिवार्य FIR की नीति लागू की
गहलोत ने कहा- हमारी सरकार ने FIR पंजीकरण अनिवार्य करने का साहस दिखाया। अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू करते समय हमें पता था कि अपराध के आंकड़ों में बढ़ोतरी होगी। विपक्ष, मीडिया इस पर सवाल उठाएगा, लेकिन हर पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए हमने यह नीति लागू की। पहले पॉक्सो एक्ट के पीड़ित कार्रवाई न होने के डर से मन मारकर रह जाते थे। अब उनका सरकार में भरोसा जागा है, वो FIR दर्ज करवा रहे हैं। पुलिस हर FIR को अंत तक पहुंचा रही है। अपराधियों को सजा मिल रही है। अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू होने से पहले महिला अपराधों की 33.4% FIR अदालतों के आदेश पर इस्तगासे के माध्यम से दर्ज होती थी। इस नीति के बाद यह संख्या केवल 16% रह गई है।

279 से घटकर 79 दिन रह गया महिला अत्याचारों की जांच का समय
गहलोत ने कहा- महिला अत्याचारों की जांच भाजपा सरकार के दौरान 2017-18 में 274 दिन में हुआ करती थी। अब अब 79 दिन रह गया है। महिला अपराधों के लिए हर जिले में एडिशनल एसपी की नियुक्ति की गई है। अदालत से भी कोई अपराधी बच न सके, इसलिए लीगल ऑफिसर्स की नियुक्ति की है। इन सभी कदमों से पीड़ितों को राहत मिली है। अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है। मैंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया कि पूरे देश में अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू हो, जिससे सभी प्रदेशों के असल आंकड़े सामने आ सकें। दुखद है कि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

राजस्थान में कानून-व्यवस्था की हालत बीजेपी शासित राज्यों से बेहतर
मुख्यमंत्री ने कहा- अनिवार्य FIR पंजीकरण के बावजूद अपराधों में कमी दिखाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। हमारी सरकार के 3 सालों में पॉक्सो एक्ट के 620 मामलों में सजा सुनाई गई है। इनमें 7 को फांसी, 137 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हम बीजेपी की तरह अपराध पर राजनीति नहीं करते हैं। अपराधियों को कठोर दंड देकर उन्हें अंजाम तक पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें…
‘राजस्थान में लड़की लड़ नहीं पा रही..’:BJP नेता का प्रियंका पर तंज; बाघों की अठखेलियां देखने आती हैं, विधायक पुत्र की गीदड़ करतूत देखिए, ट्रेन का टिकट भेजा है

Hindi NewsLocalRajasthanGehlot Said We Will Send A Charter For Shah And Request Him To Come To Rajasthan And See The Innovation Of Crime Controlजयपुर10 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजस्थान में कांग्रेस MLA जौहरीलाल मीणा के बेटे पर गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद सियासत गरमा गई है। रविवार को बीजेपी नेता जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ट्रेन का टिकट भेजा था। उन्होंने विधायक पुत्र के रेप मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका को राजस्थान आमंत्रित किया था।सोमवार को CM अशोक गहलोत ने इस पर पलटवार किया है। गहलोत ने अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चार्टर प्लेन भेजकर राजस्थान आने का न्योता दिया है। गहलोत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा- भाजपा नेता राजस्थान में क्राइम को लेकर बार-बार प्रियंका गांधी को आमंत्रित करते हैं। प्रियंका जी किसी संवैधानिक पद पर भी नहीं हैं।हम गृहमंत्री अमित शाह के लिए चार्टर प्लेन भेजकर निवेदन करना चाहेंगे कि वो राजस्थान आएं। यहां आकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के संबंध में किए गए नवाचारों और अपराध के खिलाफ की गई कठोर कार्रवाई की जानकारी लें। ताकि बीजेपी की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम दूर हो सकें।अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में राजस्थान से ज्यादा क्राइमगहलोत ने कहा- NCRB के आंकड़ों के मुताबिक 2020 में लॉकडाउन होने के बावजूद पूरे देश में पिछले साल की तुलना में अपराधों में 28.03% की वृद्धि हुई। राजस्थान में 14.46% की कमी हुई। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 2020 में डकैती, लूट, अपहरण, रेप, बलवा, नकबजनी, चोरी सहित सभी तरह के अपराधों में कमी आई है। इस दौरान अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में तो अपराध में 62.29% की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2021 में भी राजस्थान में 2019 की तुलना में अपराधों में 4.77% की कमी हुई है।अनिवार्य FIR की नीति लागू कीगहलोत ने कहा- हमारी सरकार ने FIR पंजीकरण अनिवार्य करने का साहस दिखाया। अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू करते समय हमें पता था कि अपराध के आंकड़ों में बढ़ोतरी होगी। विपक्ष, मीडिया इस पर सवाल उठाएगा, लेकिन हर पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए हमने यह नीति लागू की। पहले पॉक्सो एक्ट के पीड़ित कार्रवाई न होने के डर से मन मारकर रह जाते थे। अब उनका सरकार में भरोसा जागा है, वो FIR दर्ज करवा रहे हैं। पुलिस हर FIR को अंत तक पहुंचा रही है। अपराधियों को सजा मिल रही है। अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू होने से पहले महिला अपराधों की 33.4% FIR अदालतों के आदेश पर इस्तगासे के माध्यम से दर्ज होती थी। इस नीति के बाद यह संख्या केवल 16% रह गई है।279 से घटकर 79 दिन रह गया महिला अत्याचारों की जांच का समयगहलोत ने कहा- महिला अत्याचारों की जांच भाजपा सरकार के दौरान 2017-18 में 274 दिन में हुआ करती थी। अब अब 79 दिन रह गया है। महिला अपराधों के लिए हर जिले में एडिशनल एसपी की नियुक्ति की गई है। अदालत से भी कोई अपराधी बच न सके, इसलिए लीगल ऑफिसर्स की नियुक्ति की है। इन सभी कदमों से पीड़ितों को राहत मिली है। अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है। मैंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया कि पूरे देश में अनिवार्य FIR पंजीकरण नीति लागू हो, जिससे सभी प्रदेशों के असल आंकड़े सामने आ सकें। दुखद है कि अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।राजस्थान में कानून-व्यवस्था की हालत बीजेपी शासित राज्यों से बेहतरमुख्यमंत्री ने कहा- अनिवार्य FIR पंजीकरण के बावजूद अपराधों में कमी दिखाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। हमारी सरकार के 3 सालों में पॉक्सो एक्ट के 620 मामलों में सजा सुनाई गई है। इनमें 7 को फांसी, 137 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हम बीजेपी की तरह अपराध पर राजनीति नहीं करते हैं। अपराधियों को कठोर दंड देकर उन्हें अंजाम तक पहुंचाते हैं।यह भी पढ़ें…’राजस्थान में लड़की लड़ नहीं पा रही..’:BJP नेता का प्रियंका पर तंज; बाघों की अठखेलियां देखने आती हैं, विधायक पुत्र की गीदड़ करतूत देखिए, ट्रेन का टिकट भेजा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *