![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- AAP Party CM Gujarat Tour; Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal And Punjab Bhagwant Mann
चंडीगढ़6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश में सियासी दमखम दिखाने निकली आम आदमी पार्टी (AAP) की सियासत ने जबरदस्त यू-टर्न लिया है। पंजाब में आप शहीद भगत सिंह वाला इंकलाब लाने की बात कर रही है। यहां तक कि नई सरकार की शुरूआत भी खटकड़ कलां से की। यह शहीद भगत सिंह का पैतृक गांव है। वहीं जब दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान गुजरात पहुंचे तो उनकी सियासत 360 डिग्री ही घूम गई। गुजरात फतेह की मंशा से निकले दोनों CM सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे। महात्मा गांधी का चरखा चलाया। गांधी की प्रतिमा को झुककर प्रणाम किया।

भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में CM पद की शपथ ली
पंजाब के सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह की फोटो लगाई
पंजाब में शहीद भगत सिंह को लेकर आम आदमी पार्टी ने पूरा क्रेज दिखाया। इसे भगत सिंह के सपनों का रंगला पंजाब बनाने का दावा किया। नए CM बने भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों से मुख्यमंत्री की फोटो हटवा दी। सीएम की जगह अब डॉ. बीआर अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की फोटो लगा दी गई है। विरोधियों ने सवाल उठाया कि आम आदमी पार्टी को गांधी से क्या नाराजगी है, जो उनकी भगत सिंह के साथ उनकी फोटो नहीं लगाई।

CM समेत सभी सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह की फोटो लगाई गई है
विधानसभा में भी भगत सिंह की प्रतिमा
इसके अलावा आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधानसभा में भी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया। अब भी सीएम भगवंत मान हर संबोधन के बाद शहीद भगत सिंह का नारा ‘इंकलाब – जिंदाबाद’ कहना नहीं भूलते। केजरीवाल भी अक्सर अपनी सार्वजनिक स्पीच इसी नारे से खत्म करते हैं।

गुजरात में चरखा चलाते CM भगवंत मान
2 दिन के गुजरात दौरे पर दोनों CM, 6 अप्रैल को हिमाचल में रोड शो
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज साबरमती आश्रम के दौरे के बाद उनका रोड शो हो रहा है। कल वह स्वामी नारायण मंदिर जाएंगे। उसके बाद CM मान की पंजाब वापसी होगी। इसके बाद 6 अप्रैल को वह हिमाचल प्रदेश के मंडी में रोड शो निकालेंगे। दोनों की कोशिश अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पंजाब की तरह फतेह करने की है।

महात्मा गांधी को माला पहनाकर नमन करते CM भगवंत मान

साबरमती आश्रम में चरखा चलाते अरविंद केजरीवाल
Hindi NewsLocalPunjabAAP Party CM Gujarat Tour; Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal And Punjab Bhagwant Mannचंडीगढ़6 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेश में सियासी दमखम दिखाने निकली आम आदमी पार्टी (AAP) की सियासत ने जबरदस्त यू-टर्न लिया है। पंजाब में आप शहीद भगत सिंह वाला इंकलाब लाने की बात कर रही है। यहां तक कि नई सरकार की शुरूआत भी खटकड़ कलां से की। यह शहीद भगत सिंह का पैतृक गांव है। वहीं जब दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान गुजरात पहुंचे तो उनकी सियासत 360 डिग्री ही घूम गई। गुजरात फतेह की मंशा से निकले दोनों CM सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे। महात्मा गांधी का चरखा चलाया। गांधी की प्रतिमा को झुककर प्रणाम किया।भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में CM पद की शपथ लीपंजाब के सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह की फोटो लगाईपंजाब में शहीद भगत सिंह को लेकर आम आदमी पार्टी ने पूरा क्रेज दिखाया। इसे भगत सिंह के सपनों का रंगला पंजाब बनाने का दावा किया। नए CM बने भगवंत मान ने सरकारी दफ्तरों से मुख्यमंत्री की फोटो हटवा दी। सीएम की जगह अब डॉ. बीआर अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की फोटो लगा दी गई है। विरोधियों ने सवाल उठाया कि आम आदमी पार्टी को गांधी से क्या नाराजगी है, जो उनकी भगत सिंह के साथ उनकी फोटो नहीं लगाई।CM समेत सभी सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह की फोटो लगाई गई हैविधानसभा में भी भगत सिंह की प्रतिमाइसके अलावा आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधानसभा में भी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास किया। अब भी सीएम भगवंत मान हर संबोधन के बाद शहीद भगत सिंह का नारा ‘इंकलाब – जिंदाबाद’ कहना नहीं भूलते। केजरीवाल भी अक्सर अपनी सार्वजनिक स्पीच इसी नारे से खत्म करते हैं।गुजरात में चरखा चलाते CM भगवंत मान2 दिन के गुजरात दौरे पर दोनों CM, 6 अप्रैल को हिमाचल में रोड शोदिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज साबरमती आश्रम के दौरे के बाद उनका रोड शो हो रहा है। कल वह स्वामी नारायण मंदिर जाएंगे। उसके बाद CM मान की पंजाब वापसी होगी। इसके बाद 6 अप्रैल को वह हिमाचल प्रदेश के मंडी में रोड शो निकालेंगे। दोनों की कोशिश अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पंजाब की तरह फतेह करने की है।महात्मा गांधी को माला पहनाकर नमन करते CM भगवंत मानसाबरमती आश्रम में चरखा चलाते अरविंद केजरीवाल