![]()
- Hindi News
- National
- Will Keep An Eye On Punjab Elections With The Help Of Them, Was Worried About Mutual Tussle
चंडीगढ़16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब कांग्रेस में मची आपसी खींचतान से चिंतित सोनिया गांधी ने ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनके सहारे सोनिया सीधे चुनाव की तैयारियों पर नजर रखेंगी। इसके बाद पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान सिर्फ प्रदेश के नेताओं पर निर्भर नहीं रहेगा।
4 नेताओं की हुई नियुक्ति
मालवा, माझा और दोआबा में ऑब्जर्वर लगा दिए गए हैं। ये यहां के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रख उसकी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजेंगे। इस संबंध में कांग्रेस की तरफ से 4 नेताओं की नियुक्ति कर दी गई है।
हर गतिविधि पर रहेगी नजर
कांग्रेस की तरफ से इससे पहले जिला कमेटियों के बराबर ऑब्जर्वर लगाए जा चुके हैं। जो जिला स्तर पर कांग्रेसियों की कारगुजारी पर नजर रख रही हैं। यह ऑब्जर्वर लगातार जिले में कांग्रेसियों को पार्टी के हक में लामबंद कर रहे हैं ताकि चुनाव में जीत हासिल हो सके।

कांग्रेस की तरफ से लगाए ऑब्जर्वर
कांग्रेस में जारी है CM के चेहरे के लिए लड़ाई
पंजाब में कांग्रेस के भीतर मची जंग से हाईकमान की चिंता बढ़ गई है। पहले नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत चन्नी के बीच CM चेहरे के लिए लड़ाई चल रही है। उसके बाद अब टिकट वितरण से नाराजगी फैल गई। कई सीटों पर कांग्रेस के बागी खड़े हो गए।
इनमें बस्सी पठाना से सीएम चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह, समराला से मौजूदा विधायक अमरीक ढिल्लो निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं। कपूरथला से मंत्री राणा गुरजीत ने भी अपने बेटे राणा इंद्रप्रताप को सुल्तानपुर लोधी से उतारने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने यहां से नवजेत चीमा को टिकट दी है। ऐसे ही करीब 15 सीटों पर कांग्रेस को बगावत झेलनी पड़ रही है।
Hindi NewsNationalWill Keep An Eye On Punjab Elections With The Help Of Them, Was Worried About Mutual Tussleचंडीगढ़16 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब कांग्रेस में मची आपसी खींचतान से चिंतित सोनिया गांधी ने ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनके सहारे सोनिया सीधे चुनाव की तैयारियों पर नजर रखेंगी। इसके बाद पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान सिर्फ प्रदेश के नेताओं पर निर्भर नहीं रहेगा।4 नेताओं की हुई नियुक्तिमालवा, माझा और दोआबा में ऑब्जर्वर लगा दिए गए हैं। ये यहां के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रख उसकी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजेंगे। इस संबंध में कांग्रेस की तरफ से 4 नेताओं की नियुक्ति कर दी गई है।हर गतिविधि पर रहेगी नजरकांग्रेस की तरफ से इससे पहले जिला कमेटियों के बराबर ऑब्जर्वर लगाए जा चुके हैं। जो जिला स्तर पर कांग्रेसियों की कारगुजारी पर नजर रख रही हैं। यह ऑब्जर्वर लगातार जिले में कांग्रेसियों को पार्टी के हक में लामबंद कर रहे हैं ताकि चुनाव में जीत हासिल हो सके।कांग्रेस की तरफ से लगाए ऑब्जर्वरकांग्रेस में जारी है CM के चेहरे के लिए लड़ाईपंजाब में कांग्रेस के भीतर मची जंग से हाईकमान की चिंता बढ़ गई है। पहले नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत चन्नी के बीच CM चेहरे के लिए लड़ाई चल रही है। उसके बाद अब टिकट वितरण से नाराजगी फैल गई। कई सीटों पर कांग्रेस के बागी खड़े हो गए।इनमें बस्सी पठाना से सीएम चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह, समराला से मौजूदा विधायक अमरीक ढिल्लो निर्दलीय मैदान में उतर चुके हैं। कपूरथला से मंत्री राणा गुरजीत ने भी अपने बेटे राणा इंद्रप्रताप को सुल्तानपुर लोधी से उतारने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने यहां से नवजेत चीमा को टिकट दी है। ऐसे ही करीब 15 सीटों पर कांग्रेस को बगावत झेलनी पड़ रही है।
