![]()
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Sonipat
- Sonepat Police Seized One Crore Heroin In Raid On Flat In Dwarka, Delhi, Handed Over Three Girls To Delhi Police, Took One Girl On Remand
सोनीपत8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने दिल्ली में चल रहे महिलाओं के एक बड़े आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने द्व़ारका के एक फ्लैट में छापा ताे ऑनलाइन ठगी करने वाली युवती की गिरफ्तारी के लिए मारा था, लेकिन वहां हेराइन तस्करी का भंडाफोड़ भी हो गया।
वहां तीन महिलाओं को काबू किया गया। फ्लैट की तलाशी में एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की हेरोइन बरामद हुई। दिल्ली को इसकी जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। ठगी से जुड़ी युवती को तो सोनीपत पुलिस अपने साथ ले आई, जबकि दूसरी युवतियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उनको ट्रांजिट रिमांड पर सोनीपत लाएगी।

दिल्ली के द्वारका में छापेमारी के दौरान एक करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी गई एक महिला।
दिल्ली से लाएंगे ट्रांजिट रिमांड पर
सोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि CIA सोनीपत को दिल्ली में बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन ठगी मामले को लेकर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में मोहन गार्डन स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की तो वहां से 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसमें 3 महिला शामिल बताई गई हैं, जिनको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब सोनीपत पुलिस भी उनको रिमांड पर लेगी।
कीर्ति एक दिन के पुलिस रिमांड पर
साथ ही पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोप में उत्तम नगर निवासी कीर्ति को गिरफ्तार कर लिया। 29 अक्तूबर 2021 को अनिल निवासी देवनगर सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि किसी नामपता नामालूम व्यक्तियों ने फोन पर बात कर उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख 41 हजार 569 रुपए निकाल लिए हैं। इस मामले में कीर्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Hindi NewsLocalHaryanaSonipatSonepat Police Seized One Crore Heroin In Raid On Flat In Dwarka, Delhi, Handed Over Three Girls To Delhi Police, Took One Girl On Remandसोनीपत8 घंटे पहलेकॉपी लिंकहरियाणा की सोनीपत पुलिस ने दिल्ली में चल रहे महिलाओं के एक बड़े आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने द्व़ारका के एक फ्लैट में छापा ताे ऑनलाइन ठगी करने वाली युवती की गिरफ्तारी के लिए मारा था, लेकिन वहां हेराइन तस्करी का भंडाफोड़ भी हो गया।वहां तीन महिलाओं को काबू किया गया। फ्लैट की तलाशी में एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की हेरोइन बरामद हुई। दिल्ली को इसकी जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया। ठगी से जुड़ी युवती को तो सोनीपत पुलिस अपने साथ ले आई, जबकि दूसरी युवतियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उनको ट्रांजिट रिमांड पर सोनीपत लाएगी।दिल्ली के द्वारका में छापेमारी के दौरान एक करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी गई एक महिला।दिल्ली से लाएंगे ट्रांजिट रिमांड परसोनीपत के एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि CIA सोनीपत को दिल्ली में बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन ठगी मामले को लेकर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में मोहन गार्डन स्थित एक फ्लैट पर छापेमारी की तो वहां से 1 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसमें 3 महिला शामिल बताई गई हैं, जिनको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब सोनीपत पुलिस भी उनको रिमांड पर लेगी।कीर्ति एक दिन के पुलिस रिमांड परसाथ ही पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोप में उत्तम नगर निवासी कीर्ति को गिरफ्तार कर लिया। 29 अक्तूबर 2021 को अनिल निवासी देवनगर सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि किसी नामपता नामालूम व्यक्तियों ने फोन पर बात कर उसके बैंक अकाउंट से 1 लाख 41 हजार 569 रुपए निकाल लिए हैं। इस मामले में कीर्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
