![]()
सोनीपत9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
हरियाणा के सोनीपत में पकड़े गए खालिस्तान और टाइगर फोर्स से जुड़े चारों आतंकियों को पुलिस ने रविवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इनको 8 दिन की रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस इनके आतंकी मोड्यूल के बारे में जानकारी जुटाएगी। इनके अन्य साथियों का पता भी लगाया जाएगा।

गिरफ्तार आतंकियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।
ये हुए हैं गिरफ्तार
पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद सोनीपत पुलिस ने मोहाना थाने के गांव जुआं में छापा मार कर तीन आतंकियों सागर उर्फ बिन्नी , सुनील उर्फ पहलवान और जतिन उर्फ राजेश को पकड़ा था। इसके बाद रात को सोनीपत से साथी सुरेन्द्र उर्फ सोनू निवासी मल्हामाजरा हाल राजपुर को भी काबू किया। इनके कब्जे से AK-47, 49 कारतूस, एक ब्रेटा यूएसए मेड वेपन और 2 पिस्टल जैसे कई हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस ने मांगी 12 दिन की रिमांड
पुलिस ने चारों को कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को डयूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर 12 दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि इनके पंजाब के विभिन्न स्थानों पर लेकर जाएगी, ताकि पंजाब में छिपे खालिस्तानी और आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो सके। इनके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास होगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद चाराें आतंकियों को 8 दिन की रिमांड पर भेज दिया।

चारों आतंकियों का पुलिस ने 12 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने 8 दिन की कस्टडी में भेजा।
CIA पुलिस प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चारों के आतंकियों से सीधे संबंध रहे हैं। मोहाली में मर्डर की सुपारी ली थी। अब पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करने के साथ-साथ पंजाब में जिन स्थानों पर वारदात को अंजाम देना था वहां इन्हें लेकर जाएगी।
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
चारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनके सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में लगी है। इन्हीं के जरिए आतंकवादी संगठनों के आकाओं से इनकी बात होती थी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा से इनको फंडिंग हो रही थी। इनके बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस जांचने में लगी है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही ये आतंकी संगठनों के संपर्क में आए बताए गए हैं। हत्या की सुपारी भी सोशल मीडिया से ही उठाते थे।
रोपड़ में कर चुके हैं हत्या
गिरफ्तार युवकों ने खुलासा किया है कि 8 दिसंबर को पंजाब के रोपड़ के उधमपुर गांव में अवतार सिंह नाम के शख्स की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों पर पुलिस ने तीनों पर UAPA 17 18 19 20 21 , 120बी आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
सोनीपत9 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोहरियाणा के सोनीपत में पकड़े गए खालिस्तान और टाइगर फोर्स से जुड़े चारों आतंकियों को पुलिस ने रविवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इनको 8 दिन की रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस इनके आतंकी मोड्यूल के बारे में जानकारी जुटाएगी। इनके अन्य साथियों का पता भी लगाया जाएगा।गिरफ्तार आतंकियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।ये हुए हैं गिरफ्तारपंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद सोनीपत पुलिस ने मोहाना थाने के गांव जुआं में छापा मार कर तीन आतंकियों सागर उर्फ बिन्नी , सुनील उर्फ पहलवान और जतिन उर्फ राजेश को पकड़ा था। इसके बाद रात को सोनीपत से साथी सुरेन्द्र उर्फ सोनू निवासी मल्हामाजरा हाल राजपुर को भी काबू किया। इनके कब्जे से AK-47, 49 कारतूस, एक ब्रेटा यूएसए मेड वेपन और 2 पिस्टल जैसे कई हथियार बरामद किए हैं।पुलिस ने मांगी 12 दिन की रिमांडपुलिस ने चारों को कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को डयूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर 12 दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया कि इनके पंजाब के विभिन्न स्थानों पर लेकर जाएगी, ताकि पंजाब में छिपे खालिस्तानी और आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो सके। इनके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाने का प्रयास होगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद चाराें आतंकियों को 8 दिन की रिमांड पर भेज दिया।चारों आतंकियों का पुलिस ने 12 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने 8 दिन की कस्टडी में भेजा।CIA पुलिस प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चारों के आतंकियों से सीधे संबंध रहे हैं। मोहाली में मर्डर की सुपारी ली थी। अब पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ करने के साथ-साथ पंजाब में जिन स्थानों पर वारदात को अंजाम देना था वहां इन्हें लेकर जाएगी।सोनीपत में 3 खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार:AK-47 समेत कई हथियार बरामद; विदेशों से हो रही थी फंडिंग, सोशल मीडिया पर लेते थे सुपारी, करनी थी कई वारदातेंसोशल मीडिया पर पुलिस की नजरचारों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनके सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने में लगी है। इन्हीं के जरिए आतंकवादी संगठनों के आकाओं से इनकी बात होती थी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा से इनको फंडिंग हो रही थी। इनके बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस जांचने में लगी है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही ये आतंकी संगठनों के संपर्क में आए बताए गए हैं। हत्या की सुपारी भी सोशल मीडिया से ही उठाते थे।रोपड़ में कर चुके हैं हत्यागिरफ्तार युवकों ने खुलासा किया है कि 8 दिसंबर को पंजाब के रोपड़ के उधमपुर गांव में अवतार सिंह नाम के शख्स की हत्या की थी। पुलिस ने तीनों पर पुलिस ने तीनों पर UAPA 17 18 19 20 21 , 120बी आईपीसी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।