![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Karnataka Hijab Controversy; Terrorist Outfit Sikh For Justice SFJ Chief Gurpatwant Pannu Instigated The Muslims Of India
चंडीगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

देश में चल रहे हिजाब विवाद में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू भी कूद पड़ा है। पन्नू ने भारत के मुस्लिमों के नाम एक वीडियो जारी किया। जिसमें उसने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि मुस्लिम हिजाब मुहिम शुरू करें। अपने लिए अलग देश उर्दिस्तान बनाएं। वह भी खालिस्तान के लिए लड़ रहा है। मुस्लिमों की इस मुहिम की वह फंडिंग भी करेगा।

कर्नाटक के स्कूल में हिजाब का विरोध करने के बाद यह विवाद बढ़ा।
पन्नू बोला- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिश
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि मोदी के इंडिया में हिजाब को बैन किया जा रहा है। भारत में 200 मिलियन मुस्लिम रहते हैं। आज हिजाब है, कल यह अजान, नमाज और कुरान होगी। मोदी का भारत हिंदू राष्ट्र बनना चाहता है। पन्नू ने मुस्लिमों को सलाह दी कि वह हिजाब रिफरेंडम मूवमेंट शुरू करें, जिसके जरिए उर्दिस्तान के नाम से नया देश बनाएं।
पन्नू ने इसके लिए एक वेबसाइट भी बताई। उसके जरिए भारत के मुस्लिम यूथ से मुहिम शुरू करने के लिए कहा। पन्नू ने कहा कि वह भी खालिस्तान के लिए मुहिम चला रहा है। वह हिजाब रिफरेंडम मुहिम में मुस्लिमों की मदद करेगा।
क्या है सिख फॉर जस्टिस?
सिख फॉर जस्टिस खालिस्तानी संगठन है, जिसका हेडक्वार्टर US में है। 2019 में भारत सरकार इस संगठन को गैरकानूनी करार दे चुकी है। इस संगठन के मेंबर भारतीय जांच एजेंसी के रडार पर हैं। इस संगठन का मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत में नेताओं को धमकाने के साथ कई भड़काऊ घोषणाओं को लेकर विवादों में रह चुका है। इसके अलावा पंजाब में PM सिक्योरिटी चूक और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी वह भड़काऊ और देश विरोधी बयान दे चुका है।
क्या है हिजाब विवाद
कर्नाटक के एक स्कूल में वीडियो सामने आने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। एक मुस्लिम लड़की के आगे कुछ लड़के जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। यह देखकर लड़की मुस्कान भी अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाने लगती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई है।
Hindi NewsLocalPunjabKarnataka Hijab Controversy; Terrorist Outfit Sikh For Justice SFJ Chief Gurpatwant Pannu Instigated The Muslims Of Indiaचंडीगढ़एक घंटा पहलेकॉपी लिंकदेश में चल रहे हिजाब विवाद में प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू भी कूद पड़ा है। पन्नू ने भारत के मुस्लिमों के नाम एक वीडियो जारी किया। जिसमें उसने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि मुस्लिम हिजाब मुहिम शुरू करें। अपने लिए अलग देश उर्दिस्तान बनाएं। वह भी खालिस्तान के लिए लड़ रहा है। मुस्लिमों की इस मुहिम की वह फंडिंग भी करेगा।कर्नाटक के स्कूल में हिजाब का विरोध करने के बाद यह विवाद बढ़ा।पन्नू बोला- भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की साजिशआतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि मोदी के इंडिया में हिजाब को बैन किया जा रहा है। भारत में 200 मिलियन मुस्लिम रहते हैं। आज हिजाब है, कल यह अजान, नमाज और कुरान होगी। मोदी का भारत हिंदू राष्ट्र बनना चाहता है। पन्नू ने मुस्लिमों को सलाह दी कि वह हिजाब रिफरेंडम मूवमेंट शुरू करें, जिसके जरिए उर्दिस्तान के नाम से नया देश बनाएं।पन्नू ने इसके लिए एक वेबसाइट भी बताई। उसके जरिए भारत के मुस्लिम यूथ से मुहिम शुरू करने के लिए कहा। पन्नू ने कहा कि वह भी खालिस्तान के लिए मुहिम चला रहा है। वह हिजाब रिफरेंडम मुहिम में मुस्लिमों की मदद करेगा।क्या है सिख फॉर जस्टिस?सिख फॉर जस्टिस खालिस्तानी संगठन है, जिसका हेडक्वार्टर US में है। 2019 में भारत सरकार इस संगठन को गैरकानूनी करार दे चुकी है। इस संगठन के मेंबर भारतीय जांच एजेंसी के रडार पर हैं। इस संगठन का मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू भारत में नेताओं को धमकाने के साथ कई भड़काऊ घोषणाओं को लेकर विवादों में रह चुका है। इसके अलावा पंजाब में PM सिक्योरिटी चूक और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी वह भड़काऊ और देश विरोधी बयान दे चुका है।क्या है हिजाब विवादकर्नाटक के एक स्कूल में वीडियो सामने आने के बाद यह विवाद शुरू हुआ। एक मुस्लिम लड़की के आगे कुछ लड़के जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। यह देखकर लड़की मुस्कान भी अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाने लगती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई है।