हिमाचल में गर्मी ने तोड़ा 60 साल का रिकॉर्ड:धर्मशाला, मनाली, केलोंग, सोलन और कांगड़ा इतना गर्म कभी नहीं रहा, ऊना में तापमान 39 डिग्री पहुंचा

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Scorching Hot In Himachal, March Heat Broke 60 Years Record, Dharamsala, Manali, Keylong, Solan And Kangra Never Experienced So Much Heat In March

शिमला9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शिमला के स्कैंडल पॉइंट पर चहलकदमी करते लोग। - Dainik Bhaskar

शिमला के स्कैंडल पॉइंट पर चहलकदमी करते लोग।

हिमाचल प्रदेश में इस साल गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले है। धर्मशाला, मनाली, केलोंग, सोलन और कांगड़ा में अधिकतम तापमान तथा शिमला के न्यूनतम तापमान ने 60 सालों के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च 2022 जितनी गर्मी पहले कभी नहीं पड़ी है। आज भी ऊना का पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

धर्मशाला में 29 मार्च को रिकॉर्ड 33.2 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक धर्मशाला में 29 मार्च 2010 को सर्वाधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जबकि इस साल 29 मार्च को यह 33.2 डिग्री पहुंच गया।

रिज पर चहलकदमी करते हुए लोग।

रिज पर चहलकदमी करते हुए लोग।

मनाली में इस बार 1974 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी

मनाली में 21 मार्च 1974 को 27 डिग्री और इस बार 17 व 22 मार्च को 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यानी मनाली में 48 साल पहले के सर्वाधिक तापमान का इस बार रिकॉर्ड टूट गया है।

केलोंग में भी रिकॉर्ड गर्मी

केलोंग का अधिकतम तापमान 31 मार्च 2018 को 17.5 डिग्री और इस बार 30 मार्च को 17.9 डिग्री, सोलन का 30 मार्च को 2021 को 33.0 डिग्री, जबकि इस बार 30 मार्च को सोलन का तापमान 33 डिग्री और कांगड़ा का अधिकतम पारा 31 मार्च 2017 को 34.1 डिग्री व इस बार 34.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शिमला का न्यूनतम तापमान सबको हैरान करने वाला

वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान इस बार 17 मार्च को 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले 22 मार्च 2010 को सर्वाधिक 16.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं आज ऊना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

शिमला के मॉल रोड पर धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे लोग।

शिमला के मॉल रोड पर धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे लोग।

आगामी 5 से 7 तक और सताएगी गर्मी

मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आगामी 5-7 दिन तक मौसम साफ रहेगा। जाहिर है कि अप्रैल के पहले सप्ताह के दौरान गर्मी में और इजाफा होगा। इस दौरान कम व मध्यम कुछेक क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल सकती है। इसे लेकर आज और कल का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi NewsLocalHimachalShimlaScorching Hot In Himachal, March Heat Broke 60 Years Record, Dharamsala, Manali, Keylong, Solan And Kangra Never Experienced So Much Heat In Marchशिमला9 घंटे पहलेकॉपी लिंकशिमला के स्कैंडल पॉइंट पर चहलकदमी करते लोग।हिमाचल प्रदेश में इस साल गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले है। धर्मशाला, मनाली, केलोंग, सोलन और कांगड़ा में अधिकतम तापमान तथा शिमला के न्यूनतम तापमान ने 60 सालों के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च 2022 जितनी गर्मी पहले कभी नहीं पड़ी है। आज भी ऊना का पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।धर्मशाला में 29 मार्च को रिकॉर्ड 33.2 डिग्री पहुंचा पारामौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक धर्मशाला में 29 मार्च 2010 को सर्वाधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जबकि इस साल 29 मार्च को यह 33.2 डिग्री पहुंच गया।रिज पर चहलकदमी करते हुए लोग।मनाली में इस बार 1974 के बाद सबसे ज्यादा गर्मीमनाली में 21 मार्च 1974 को 27 डिग्री और इस बार 17 व 22 मार्च को 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यानी मनाली में 48 साल पहले के सर्वाधिक तापमान का इस बार रिकॉर्ड टूट गया है।केलोंग में भी रिकॉर्ड गर्मीकेलोंग का अधिकतम तापमान 31 मार्च 2018 को 17.5 डिग्री और इस बार 30 मार्च को 17.9 डिग्री, सोलन का 30 मार्च को 2021 को 33.0 डिग्री, जबकि इस बार 30 मार्च को सोलन का तापमान 33 डिग्री और कांगड़ा का अधिकतम पारा 31 मार्च 2017 को 34.1 डिग्री व इस बार 34.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।शिमला का न्यूनतम तापमान सबको हैरान करने वालावहीं शिमला का न्यूनतम तापमान इस बार 17 मार्च को 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे पहले 22 मार्च 2010 को सर्वाधिक 16.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं आज ऊना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।शिमला के मॉल रोड पर धूप से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे लोग।आगामी 5 से 7 तक और सताएगी गर्मीमौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आगामी 5-7 दिन तक मौसम साफ रहेगा। जाहिर है कि अप्रैल के पहले सप्ताह के दौरान गर्मी में और इजाफा होगा। इस दौरान कम व मध्यम कुछेक क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल सकती है। इसे लेकर आज और कल का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *