हेल्थ से पहले स्वाद:81% भारतीय एक टाइम के खाने को स्नैक्स से रीप्लेस करते हैं, इसके लिए सोशल मीडिया जिम्मेदार

news image

  • Hindi News
  • Happylife
  • 81% Of Indians Replace One time Meals With Snacks, Social Media Is Responsible For This

स्वादिष्ट नाश्ता और जंक फूड किसे पसंद नहीं होता। लोग अक्सर इंटरनेट से प्रेरित होकर नई-नई रेसिपीज ट्राय करते हैं, लेकिन भारत में यह ट्रेंड कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। हाल ही में स्टेट ऑफ स्नैकिंग नाम से रिलीज हुई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 81% लोग दिन में कम से कम एक टाइम का खाना स्वादिष्ट नाश्ते से रीप्लेस करते हैं।

क्या कहती है रिसर्च?

ज्यादातर लोग शाम के समय स्नैक्स खाते हैं।

ज्यादातर लोग शाम के समय स्नैक्स खाते हैं।

  • यह स्टडी मोंडेलेज इंटरनेशनल और द हैरिस पोल ने साथ मिलकर की है।
  • रिसर्चर्स ने पाया कि भारत में लगभग 10 में से 8 लोग रोजाना एक टाइम स्नैक्स खाना पसंद करते हैं।
  • ज्यादातर लोग शाम के समय स्नैक्स खाते हैं। ये लोग सुविधा और कंफर्ट के लिए न्यूट्रिशन से समझौता करते हैं।
  • इस शौक को कोरोना महामारी ने भी बढ़ाया है। 83% भारतीयों ने कहा कि पिछले 3 सालों से वे अलग-अलग तरह के स्नैक्स खाने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर फूड कंटेंट लोकप्रिय

92% भारतीय सोशल मीडिया पर फूड कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

92% भारतीय सोशल मीडिया पर फूड कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

  • स्टडी में शामिल 92% भारतीय कहते हैं कि वो सोशल मीडिया पर फूड कंटेंट देखना पसंद करते हैं। वैश्विक स्तर पर ये दर 62% है।
  • 77% लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया से प्रेरित होकर ही उन्होंने पिछले एक साल में कम से कम एक नया स्नैक ट्राय किया है। वैश्विक स्तर पर ये दर 55% है।
  • 80% लोग मानते हैं कि स्नैक्स खाकर उनकी सोशल हेल्थ अच्छी होती है। इसका मतलब कि वे फूड के जरिए दूसरों से अच्छे रिश्ते बना पाते हैं।
  • मोंडेलेज इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अनिल विस्वनाथन का कहना है कि देश में ई-कॉमर्स बढ़ने के कारण भी लोगों में स्नैकिंग की आदत बढ़ रही है।

लगातार स्नैक्स खाने से बढ़ता है वजन

जंक फूड को कहें ना।

जंक फूड को कहें ना।

  • अधिकतर लोग स्नैक्स में तला, मसालेदार खाना खाते हैं। ये चीजें रेगुलर खाने से मोटापा बढ़ता है।
  • आजकल प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड बाजार में आसानी से उपलब्ध है। ये लॉन्ग टर्म में हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
  • स्नैक्स से पेट भरने के कारण लोग घर का खाना छोड़ देते हैं। इससे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है।
  • आप स्नैक्स में कई हेल्दी चीजें खा सकते हैं। इसमें फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं।

Hindi NewsHappylife81% Of Indians Replace One time Meals With Snacks, Social Media Is Responsible For Thisस्वादिष्ट नाश्ता और जंक फूड किसे पसंद नहीं होता। लोग अक्सर इंटरनेट से प्रेरित होकर नई-नई रेसिपीज ट्राय करते हैं, लेकिन भारत में यह ट्रेंड कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। हाल ही में स्टेट ऑफ स्नैकिंग नाम से रिलीज हुई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 81% लोग दिन में कम से कम एक टाइम का खाना स्वादिष्ट नाश्ते से रीप्लेस करते हैं।क्या कहती है रिसर्च?ज्यादातर लोग शाम के समय स्नैक्स खाते हैं।यह स्टडी मोंडेलेज इंटरनेशनल और द हैरिस पोल ने साथ मिलकर की है।रिसर्चर्स ने पाया कि भारत में लगभग 10 में से 8 लोग रोजाना एक टाइम स्नैक्स खाना पसंद करते हैं।ज्यादातर लोग शाम के समय स्नैक्स खाते हैं। ये लोग सुविधा और कंफर्ट के लिए न्यूट्रिशन से समझौता करते हैं।इस शौक को कोरोना महामारी ने भी बढ़ाया है। 83% भारतीयों ने कहा कि पिछले 3 सालों से वे अलग-अलग तरह के स्नैक्स खाने लगे हैं।सोशल मीडिया पर फूड कंटेंट लोकप्रिय92% भारतीय सोशल मीडिया पर फूड कंटेंट देखना पसंद करते हैं।स्टडी में शामिल 92% भारतीय कहते हैं कि वो सोशल मीडिया पर फूड कंटेंट देखना पसंद करते हैं। वैश्विक स्तर पर ये दर 62% है।77% लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया से प्रेरित होकर ही उन्होंने पिछले एक साल में कम से कम एक नया स्नैक ट्राय किया है। वैश्विक स्तर पर ये दर 55% है।80% लोग मानते हैं कि स्नैक्स खाकर उनकी सोशल हेल्थ अच्छी होती है। इसका मतलब कि वे फूड के जरिए दूसरों से अच्छे रिश्ते बना पाते हैं।मोंडेलेज इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अनिल विस्वनाथन का कहना है कि देश में ई-कॉमर्स बढ़ने के कारण भी लोगों में स्नैकिंग की आदत बढ़ रही है।लगातार स्नैक्स खाने से बढ़ता है वजनजंक फूड को कहें ना।अधिकतर लोग स्नैक्स में तला, मसालेदार खाना खाते हैं। ये चीजें रेगुलर खाने से मोटापा बढ़ता है।आजकल प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड बाजार में आसानी से उपलब्ध है। ये लॉन्ग टर्म में हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।स्नैक्स से पेट भरने के कारण लोग घर का खाना छोड़ देते हैं। इससे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है।आप स्नैक्स में कई हेल्दी चीजें खा सकते हैं। इसमें फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *