अदिति सिंह की राह पर चले पति, कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय भर दिया पर्चा

अदिति सिंह की राह पर चले पति, कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय भर दिया पर्चा

news image

Edited by

भाषा | Updated: Jan 31, 2022, 11:14 PM

कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद नवांशहर के विधायक अंगद सैनी (Aditi Singh Husband) ने सोमवार को इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सैनी ने दावा किया कि पार्टी का फैसला उनके प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी से जुड़े मुद्दों पर आधारित था।

Aditi Singh: पहले खुद के हाथ मजबूत कर लें प्रियंका गांधी, कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की नसीहत, सुनिए पूरा बयान

हाइलाइट्स

  • कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद अंगद सैनी ने निर्दलीय भरा पर्चा
  • रायबरेली से कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह के पति हैं अंगद सैनी
  • नवांशहर से कांग्रेस विधायक थे अंगद, पार्टी ने इस बार काट दिया टिकट
  • पत्नी अदिति बीजेपी में गईं, अंगद का आरोप- यही है टिकट कटने की वजह
नवांशहर: कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने के बाद नवांशहर के विधायक अंगद सैनी (Aditi Singh Husband) अब बगावत पर उतर आए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav news) के लिए कांग्रेस का टिकट न मिलने पर अंगद सैनी (Angad Saini) ने सोमवार को इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुछ दिन पहले ही रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक रहीं उनकी पत्नी अदिति सिंह (Aditi Singh) बीजेपी में शामिल हो गई थीं। बीजेपी में शामिल होने के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। अदिति ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी थी।

कांग्रेस ने नवांशहर से काटा अंगद सैनी का टिकट

अदिति सिंह के इन तेवरों के बाद से ही कयास लग रहे थे कि पंजाब में उनके विधायक पति पर इसकी गाज गिर सकती है। रविवार को आई कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट से ये कयास सही साबित हुए। कांग्रेस ने नवांशहर से अंगद की जगह सतबीर सिंह सैनी को मैदान में उतारा है।

Punjab Chunav: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे CM चरणजीत सिंह चन्नी, अदिति सिंह के पति का टिकट कटा
सैनी का दावा- कांग्रेस ने अदिति सिंह के खिलाफ बयान जारी करने को कहा था

सैनी ने सोमवार को अपने समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान ने एकतरफा फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी का फैसला उनके प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी से जुड़े मुद्दों पर आधारित था। सैनी ने दावा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने उनसे उनकी पत्नी के खिलाफ एक बयान जारी करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी ही नहीं, किसी भी महिला को बदनाम नहीं कर सकते। यही वजह हे कि पार्टी का टिकट नहीं दिया गया।

Up Election: कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा रायबरेली, अदिति सिंह ने दी प्रियंका को चुनाव लड़ने की चुनौती
सैनी ने गिनवाए अपने काम, बोले- इस बार किसी को बहुमत नहीं मिलेगा

सैनी ने निर्वाचन क्षेत्र में शुरू किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने कोविड काल के दौरान दो साल तक विधायक के रूप में अपने वेतन का दावा भी नहीं किया, ताकि अन्य विधायकों के लिए यह एक उदाहरण बन सके। अंगद ने कहा कि बागी बनकर चुनाव लड़ने के लिए मुझे मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘शायद, चुनाव जीतने के बाद मुझे एक अहम भूमिका निभानी है क्योंकि इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है।’

angad saini

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : up mla aditi singh’s husband files nomination papers as an independent candidate in punjab
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Edited by शिवम भट्ट | भाषा | Updated: Jan 31, 2022, 11:14 PMकांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद नवांशहर के विधायक अंगद सैनी (Aditi Singh Husband) ने सोमवार को इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सैनी ने दावा किया कि पार्टी का फैसला उनके प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी से जुड़े मुद्दों पर आधारित था। Aditi Singh: पहले खुद के हाथ मजबूत कर लें प्रियंका गांधी, कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की नसीहत, सुनिए पूरा बयानहाइलाइट्सकांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद अंगद सैनी ने निर्दलीय भरा पर्चारायबरेली से कांग्रेस विधायक रहीं अदिति सिंह के पति हैं अंगद सैनीनवांशहर से कांग्रेस विधायक थे अंगद, पार्टी ने इस बार काट दिया टिकटपत्नी अदिति बीजेपी में गईं, अंगद का आरोप- यही है टिकट कटने की वजहनवांशहर: कांग्रेस पार्टी से टिकट कटने के बाद नवांशहर के विधायक अंगद सैनी (Aditi Singh Husband) अब बगावत पर उतर आए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav news) के लिए कांग्रेस का टिकट न मिलने पर अंगद सैनी (Angad Saini) ने सोमवार को इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुछ दिन पहले ही रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक रहीं उनकी पत्नी अदिति सिंह (Aditi Singh) बीजेपी में शामिल हो गई थीं। बीजेपी में शामिल होने के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी। अदिति ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी थी।कांग्रेस ने नवांशहर से काटा अंगद सैनी का टिकट अदिति सिंह के इन तेवरों के बाद से ही कयास लग रहे थे कि पंजाब में उनके विधायक पति पर इसकी गाज गिर सकती है। रविवार को आई कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट से ये कयास सही साबित हुए। कांग्रेस ने नवांशहर से अंगद की जगह सतबीर सिंह सैनी को मैदान में उतारा है।Punjab Chunav: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे CM चरणजीत सिंह चन्नी, अदिति सिंह के पति का टिकट कटासैनी का दावा- कांग्रेस ने अदिति सिंह के खिलाफ बयान जारी करने को कहा था सैनी ने सोमवार को अपने समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान ने एकतरफा फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी का फैसला उनके प्रदर्शन पर नहीं, बल्कि उनकी पत्नी से जुड़े मुद्दों पर आधारित था। सैनी ने दावा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने उनसे उनकी पत्नी के खिलाफ एक बयान जारी करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया क्योंकि वह अपनी पत्नी ही नहीं, किसी भी महिला को बदनाम नहीं कर सकते। यही वजह हे कि पार्टी का टिकट नहीं दिया गया।Up Election: कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा रायबरेली, अदिति सिंह ने दी प्रियंका को चुनाव लड़ने की चुनौतीसैनी ने गिनवाए अपने काम, बोले- इस बार किसी को बहुमत नहीं मिलेगासैनी ने निर्वाचन क्षेत्र में शुरू किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने कोविड काल के दौरान दो साल तक विधायक के रूप में अपने वेतन का दावा भी नहीं किया, ताकि अन्य विधायकों के लिए यह एक उदाहरण बन सके। अंगद ने कहा कि बागी बनकर चुनाव लड़ने के लिए मुझे मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘शायद, चुनाव जीतने के बाद मुझे एक अहम भूमिका निभानी है क्योंकि इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है।’Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : up mla aditi singh’s husband files nomination papers as an independent candidate in punjabHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *