असम में बीजेपी से कांग्रेस ने राज्‍यसभा की एक सीट गंवाई, एक MLA पर वोट ‘बरबाद’ करने का आरोप

news image

असम में बीजेपी से कांग्रेस ने राज्‍यसभा की एक सीट गंवाई, एक MLA पर वोट 'बरबाद' करने का आरोप

असम में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई (प्रतीकात्‍मक फोटो)

गुवाहाटी :

कांग्रेस ने असम में राज्‍यसभा की एक सीट बीजेपी के हाथों गंवा दी है. संसद के उच्‍च सदन की दो सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी. एक अन्‍य सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की है.  दरअसल, कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष के उम्‍मीदवार की वोटों की गिनती कम हो गई क्‍योंकि कांग्रेस ने अपने एक विधायक को बैलेट पेपर पर ‘1’ के बजाय ‘एक’ लिखने पर कथित तौर पर वोट को बरबाद करने का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद के निलंबन का असर इसी पार्टी के रिपन बोरा की ‘संभावनाओं’ पर पड़ा है.  कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘सिद्दीक  ने इरादतन तीन लाइन के व्हिप का उल्‍लंघन किया.’ असम की दो राज्‍यसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ. पहली सीट पर बीजेपी के प्रत्‍याशी पबित्रा मार्गेरिटा  निर्विरोध जीतीं. दूसरी सीट को लेकर संघर्ष था यहां विपक्ष के प्रत्‍याशी रिपन बोरा थे जबकि बीजेपी अपने सहयोगी UPPL के प्रत्‍याशी रंगवरा नारजेरी (Rwngwra Narzary) का समर्थन कर रही थी. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमाक्रेटिक फ्रंट भी बोरा के समर्थन में था. इस सीट पर जीत के लिए किसी भी प्रत्‍याशी को 43 वोट की जरूरत थी .  

असम में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई (प्रतीकात्‍मक फोटो)गुवाहाटी : कांग्रेस ने असम में राज्‍यसभा की एक सीट बीजेपी के हाथों गंवा दी है. संसद के उच्‍च सदन की दो सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी. एक अन्‍य सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की है.  दरअसल, कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष के उम्‍मीदवार की वोटों की गिनती कम हो गई क्‍योंकि कांग्रेस ने अपने एक विधायक को बैलेट पेपर पर ‘1’ के बजाय ‘एक’ लिखने पर कथित तौर पर वोट को बरबाद करने का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया. कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद के निलंबन का असर इसी पार्टी के रिपन बोरा की ‘संभावनाओं’ पर पड़ा है.  कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘सिद्दीक  ने इरादतन तीन लाइन के व्हिप का उल्‍लंघन किया.’ असम की दो राज्‍यसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ. पहली सीट पर बीजेपी के प्रत्‍याशी पबित्रा मार्गेरिटा  निर्विरोध जीतीं. दूसरी सीट को लेकर संघर्ष था यहां विपक्ष के प्रत्‍याशी रिपन बोरा थे जबकि बीजेपी अपने सहयोगी UPPL के प्रत्‍याशी रंगवरा नारजेरी (Rwngwra Narzary) का समर्थन कर रही थी. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमाक्रेटिक फ्रंट भी बोरा के समर्थन में था. इस सीट पर जीत के लिए किसी भी प्रत्‍याशी को 43 वोट की जरूरत थी .  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *