
हाइलाइट्स
- 15 से 18 साल उम्र वालों को 3 जनवरी से लगेगी कोरोना वायरस की वैक्सीन
- फ्रंटलाइन/हेल्थकेयर वर्कर्स को 10 जनवरी 2022 से बूस्टर डोज देने की तैयारी
- 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं बूस्टर
- भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को 12 से 18 साल के बच्चों में इस्तेमाल की मंजूरी
ओमीक्रोन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए बच्चों का टीकाकरण अगले साल से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात देश के नाम संबोधन में यह ऐलान किया। भारत में 15 से 18 साल के किशोरों को 3 जनवरी से कोविड-19 का टीका लगेगा। इससे कुछ घंटे पहले ही, देश में बच्चों के लिए दूसरे टीके को मंजूरी मिल गई।
बच्चों के लिए कौन सी दो वैक्सीन को मिली है मंजूरी?
भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन (Covaxin) को 12 से 18 साल के बच्चों में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। इससे पहले, अगस्त में जायडस कैडिला के तीन डोज वाले टीके को 12 साल और इससे बड़े लोगों में इमरजेंसी यूज की इजाजत दी गई थी।
3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन… कैसे लगेगी, कितने की मिलेगी, पैरेंट्स के मन में ये 5 सवाल
अभी किन देशों में 15-18 साल वालों को लग रही वैक्सीन?
| देश | 15-18 साल वालों के लिए वैक्सीन |
| अमेरिका | फाइजर-बायोएनटेक का बूस्टर शॉट (16 साल या उससे ज्यादा वालों को ) |
| इटली, फ्रांस, कनाडा | 5 से 11 साल के बच्चो के लिए फाइजर की वैक्सीन |
| फ्रांस | 5 से 11 साल के बच्चों को फाइजर की वैक्सीन |
| डेनमार्क, ग्रीस, आयरलैंड, स्पेन, स्वीडन, फिनलैंड | 12 साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीन |
| चीन | Sinovac की बनाई CoronaVac (3 से 17 साल के बच्चों के लिए) |
| मेक्सिको | 12 से 17 साल के बच्चों को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन |
| वियतनाम | 12-17 साल वालों के लिए फाइजर की वैक्सीन |
| इजिप्ट | 12 से 18 साल वालों को फाइजर की वैक्सीन |
| जिम्बाब्वे | 16-17 साल वालों को Sinovac की वैक्सीन |
कोविड पर ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें
‘ओमीक्रोन अभी खतरनाक नहीं लेकिन बच्चे भी संक्रमित हो रहे’
दक्षिणी अफ्रीका में ओमीक्रोन का सबसे पहले पता लगाने वाली डॉ. एंजेलिक कोएत्जी ने कहा है कि भारत में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे लेकिन ज्यादा लोगों में मामूली लक्षण दिखने की उम्मीद है। कोएत्जी ने यह भी कहा कि मौजूदा टीकों से इस बीमारी को फैलने से रोकने में निश्चित ही मदद मिलेगी। कोएत्जी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि महामारी का जल्द खत्म होना मुश्किल होगा। मुझे लगता है कि यह अब स्थानीय स्तर पर फैलने वाला संक्रमण बनेगा।’ उन्होंने ओमीक्रोन के बारे में कहा कि यह बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है।
Precaution Dose: ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने किया ‘प्रीकॉशन डोज’ का ऐलान, जानिए किन्हें और कब लगेगी
कोएत्जी ने कहा, ‘अभी ओमीक्रोन खतरनाक नहीं है। इस वायरस का एकमात्र मकसद लोगों को संक्रमित करना और जीवित रहना है। हां, बच्चे भी इससे संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन वे औसतन पांच से छह दिन में ठीक हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन भविष्य में अपना रूप बदलकर ज्यादा घातक बन सकता है और ऐसा भी संभव है कि यह नहीं हो। उन्होंने कहा, ‘टीके, बूस्टर खुराक, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का इस्तेमाल मददगार है। इसके अलावा लक्षणों को जानें और यह भी जानकारी रखें कि जांच कब करानी है, डॉक्टर को कब दिखाना है और कब इलाज करना है।’
![]()
प्रतीकात्मक तस्वीर
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : which vaccines are approved for children in india bharat biotech covaxin front runner
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
हाइलाइट्स15 से 18 साल उम्र वालों को 3 जनवरी से लगेगी कोरोना वायरस की वैक्सीनफ्रंटलाइन/हेल्थकेयर वर्कर्स को 10 जनवरी 2022 से बूस्टर डोज देने की तैयारी60 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं बूस्टरभारत बायोटेक की कोवैक्सिन को 12 से 18 साल के बच्चों में इस्तेमाल की मंजूरीनई दिल्लीओमीक्रोन वेरिएंट के खतरे को देखते हुए बच्चों का टीकाकरण अगले साल से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात देश के नाम संबोधन में यह ऐलान किया। भारत में 15 से 18 साल के किशोरों को 3 जनवरी से कोविड-19 का टीका लगेगा। इससे कुछ घंटे पहले ही, देश में बच्चों के लिए दूसरे टीके को मंजूरी मिल गई।बच्चों के लिए कौन सी दो वैक्सीन को मिली है मंजूरी?भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन (Covaxin) को 12 से 18 साल के बच्चों में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। इससे पहले, अगस्त में जायडस कैडिला के तीन डोज वाले टीके को 12 साल और इससे बड़े लोगों में इमरजेंसी यूज की इजाजत दी गई थी।3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन… कैसे लगेगी, कितने की मिलेगी, पैरेंट्स के मन में ये 5 सवालअभी किन देशों में 15-18 साल वालों को लग रही वैक्सीन?देश15-18 साल वालों के लिए वैक्सीनअमेरिकाफाइजर-बायोएनटेक का बूस्टर शॉट (16 साल या उससे ज्यादा वालों को )इटली, फ्रांस, कनाडा5 से 11 साल के बच्चो के लिए फाइजर की वैक्सीनफ्रांस5 से 11 साल के बच्चों को फाइजर की वैक्सीनडेनमार्क, ग्रीस, आयरलैंड, स्पेन, स्वीडन, फिनलैंड12 साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीनचीनSinovac की बनाई CoronaVac (3 से 17 साल के बच्चों के लिए)मेक्सिको12 से 17 साल के बच्चों को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीनवियतनाम12-17 साल वालों के लिए फाइजर की वैक्सीनइजिप्ट12 से 18 साल वालों को फाइजर की वैक्सीनजिम्बाब्वे16-17 साल वालों को Sinovac की वैक्सीन कोविड पर ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें‘ओमीक्रोन अभी खतरनाक नहीं लेकिन बच्चे भी संक्रमित हो रहे’दक्षिणी अफ्रीका में ओमीक्रोन का सबसे पहले पता लगाने वाली डॉ. एंजेलिक कोएत्जी ने कहा है कि भारत में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे लेकिन ज्यादा लोगों में मामूली लक्षण दिखने की उम्मीद है। कोएत्जी ने यह भी कहा कि मौजूदा टीकों से इस बीमारी को फैलने से रोकने में निश्चित ही मदद मिलेगी। कोएत्जी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि महामारी का जल्द खत्म होना मुश्किल होगा। मुझे लगता है कि यह अब स्थानीय स्तर पर फैलने वाला संक्रमण बनेगा।’ उन्होंने ओमीक्रोन के बारे में कहा कि यह बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है।Precaution Dose: ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने किया ‘प्रीकॉशन डोज’ का ऐलान, जानिए किन्हें और कब लगेगीकोएत्जी ने कहा, ‘अभी ओमीक्रोन खतरनाक नहीं है। इस वायरस का एकमात्र मकसद लोगों को संक्रमित करना और जीवित रहना है। हां, बच्चे भी इससे संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन वे औसतन पांच से छह दिन में ठीक हो रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन भविष्य में अपना रूप बदलकर ज्यादा घातक बन सकता है और ऐसा भी संभव है कि यह नहीं हो। उन्होंने कहा, ‘टीके, बूस्टर खुराक, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का इस्तेमाल मददगार है। इसके अलावा लक्षणों को जानें और यह भी जानकारी रखें कि जांच कब करानी है, डॉक्टर को कब दिखाना है और कब इलाज करना है।’ प्रतीकात्मक तस्वीरNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : which vaccines are approved for children in india bharat biotech covaxin front runnerHindi News from Navbharat Times, TIL Network
