केंद्रीय मंत्री ने को-पैसेंजर की जान बचाई:दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में बेहोश हो गया था यात्री; कराड ने प्राथमिक चिकित्सा दी और इंजेक्शन भी लगाया

केंद्रीय मंत्री ने को-पैसेंजर की जान बचाई:दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में बेहोश हो गया था यात्री; कराड ने प्राथमिक चिकित्सा दी और इंजेक्शन भी लगाया

news image

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने सोमवार रात को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में एक को-पैसेंजर को प्राथमिक चिकित्सा देकर उसकी जान बचाई। फ्लाइट के दिल्ली से टेक ऑफ करने के बाद एक पैसेंजर को चक्कर आया और वो बेहोश हो गया। पेशे से सर्जन डॉ. कराड ने पेशेंट को फ्लाइट की इमरजेंसी किट में से इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोज भी दिया।

कराड ने बताया कि पेशेंट पसीने से भीगा हुआ था और उसका बीपी लो था। उन्होंने उसके कपड़े हटाए और छाती की मालिश की। करीब 30 मिनट बाद पैसेंजर की हालत में सुधार हुआ। उन्होंने हर मिनट पेशेंट के पैरों को ऊपर उठाने और अपनी स्थिति बदलने के लिए कहकर उसकी परेशानी को कम किया। जानकारी के मुताबिक, पेशेंट की उम्र 40 साल थी, जिसे फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद इलाज के लिए ले जाया गया।

डॉ कराड पेशेंट की हालत की लगातार निगरानी करते हुए दिखाई दिए।

डॉ कराड पेशेंट की हालत की लगातार निगरानी करते हुए दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर भी डॉ कराड के काम की जमकर तारीफ हो रही है। केंद्रीय मंत्री की सहायता के लिए तारीफ करते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर लिखा कि अपने कर्तव्यों पर बिना रुके चलने लिए हम मंत्री की प्रशंसा करते हैं। एक साथी यात्री की मदद करने के लिए डॉ भागवत कराड का सहयोग प्रेरणादायक है।

नई दिल्ली6 घंटे पहलेकॉपी लिंककेंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने सोमवार रात को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में एक को-पैसेंजर को प्राथमिक चिकित्सा देकर उसकी जान बचाई। फ्लाइट के दिल्ली से टेक ऑफ करने के बाद एक पैसेंजर को चक्कर आया और वो बेहोश हो गया। पेशे से सर्जन डॉ. कराड ने पेशेंट को फ्लाइट की इमरजेंसी किट में से इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोज भी दिया।कराड ने बताया कि पेशेंट पसीने से भीगा हुआ था और उसका बीपी लो था। उन्होंने उसके कपड़े हटाए और छाती की मालिश की। करीब 30 मिनट बाद पैसेंजर की हालत में सुधार हुआ। उन्होंने हर मिनट पेशेंट के पैरों को ऊपर उठाने और अपनी स्थिति बदलने के लिए कहकर उसकी परेशानी को कम किया। जानकारी के मुताबिक, पेशेंट की उम्र 40 साल थी, जिसे फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद इलाज के लिए ले जाया गया।डॉ कराड पेशेंट की हालत की लगातार निगरानी करते हुए दिखाई दिए।सोशल मीडिया पर हो रही तारीफसोशल मीडिया पर भी डॉ कराड के काम की जमकर तारीफ हो रही है। केंद्रीय मंत्री की सहायता के लिए तारीफ करते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर लिखा कि अपने कर्तव्यों पर बिना रुके चलने लिए हम मंत्री की प्रशंसा करते हैं। एक साथी यात्री की मदद करने के लिए डॉ भागवत कराड का सहयोग प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *