
भाजपा बोली, कोई तोड़फोड़ नहीं
भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन किया, लेकिन किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की। बग्गा ने बताया, ‘हमें पुलिस ने रोका और तेजस्वी सूर्या सहित हमारे लगभग 20-25 सदस्यों और नेताओं को हिरासत में लिया गया और एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।’
भाजपा के गुंडों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में तोड़फोड़ की। गेट पर लगा ‘बूम बैरियर’ भी टूट गया है। भाजपा की पुलिस उन्हें रोकने के बजाय घर के गेट तक ले गई… पंजाब हारने के बाद भाजपा सीएम केजरीवाल की हत्या करना चाहती है।
मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री, दिल्ली
तेजस्वी ने केजरीवाल को कहा ‘अर्बन नक्सल’
उधर, तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजपा सीएम केजरीवाल पर लगातार निशाना साध रही है। सूर्या ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को ‘अर्बन नक्सली’ कहते कहा है कि वह कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्या ने केजरीवाल से अपनी टिप्पणी के लिए माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ नेता ने फिल्म पर अपनी टिप्पणी से हिंदुओं का अपमान किया है।
‘कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश में केजरीवाल’ तेजस्वी ने लगाया अर्बन नक्सली होने का आरोप
सूर्या ने कहा, ‘नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश एक सभ्यता पर अन्याय है। यह अर्बन नक्सलियों की समय की कसौटी पर खरी उतरी रणनीति है। हमारा प्रदर्शन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है और यह सिर्फ ‘द कश्मीर फाइल्स’ के संबंध में नहीं है। यह प्रदर्शन केजरीवाल की अमानवीय मानसिकता के खिलाफ है जो कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार से इनकार करते हैं।’
#BJPKeGunde… अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ होते ही ट्विटर पर चलने लगा ट्रेंड
बेंगलुरु से भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हमेशा अपनी तुच्छ राजनीति और राजनीतिक हितों को राष्ट्र हित से ऊपर रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने कई बार सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता और निष्ठा पर सवाल किए हैं।
Kejriwal House Attacked: केजरीवाल के घर हमले से भड़की AAP, सिसोदिया बोले- हत्या करवाना चाहती है BJP
![]()
आप दफ्तर के बाहर चस्पा पोस्टर।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : the kashmir files cm arvind kejriwal controversy tajinder pal singh bagga bjp puts poster aap headquarter
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
नई दिल्ली: फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के ‘झूठी पिक्चर’ वाले बयान पर बवाल और बढ़ गया है। बुधवार को तेजस्वी सूर्या की अगुआई में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केजरीवाल के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। आधी रात होते-होते दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर एक पोस्टर भी चिपका दिया। बग्गा ने 27 सेकेंड का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें आम आदमी पार्टी का मुख्यालय और उसके पास की दीवार पर पोस्टर दिखाई देता है। इस पोस्टर में लिखा है, ‘सुनो केजरीवाल, तुम झूठी फिल्म जिसे बताते हो, वो दर्दनाक इतिहास है हमारा।’ इससे पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने आरोप लगाया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘हत्या’ करना चाहती है। भाजपा बोली, कोई तोड़फोड़ नहींभाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन किया, लेकिन किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की। बग्गा ने बताया, ‘हमें पुलिस ने रोका और तेजस्वी सूर्या सहित हमारे लगभग 20-25 सदस्यों और नेताओं को हिरासत में लिया गया और एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।’भाजपा के गुंडों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में तोड़फोड़ की। गेट पर लगा ‘बूम बैरियर’ भी टूट गया है। भाजपा की पुलिस उन्हें रोकने के बजाय घर के गेट तक ले गई… पंजाब हारने के बाद भाजपा सीएम केजरीवाल की हत्या करना चाहती है।मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री, दिल्लीतेजस्वी ने केजरीवाल को कहा ‘अर्बन नक्सल’उधर, तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजपा सीएम केजरीवाल पर लगातार निशाना साध रही है। सूर्या ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को ‘अर्बन नक्सली’ कहते कहा है कि वह कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्या ने केजरीवाल से अपनी टिप्पणी के लिए माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ नेता ने फिल्म पर अपनी टिप्पणी से हिंदुओं का अपमान किया है।’कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश में केजरीवाल’ तेजस्वी ने लगाया अर्बन नक्सली होने का आरोपसूर्या ने कहा, ‘नरसंहार पर पर्दा डालने की कोशिश एक सभ्यता पर अन्याय है। यह अर्बन नक्सलियों की समय की कसौटी पर खरी उतरी रणनीति है। हमारा प्रदर्शन किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है और यह सिर्फ ‘द कश्मीर फाइल्स’ के संबंध में नहीं है। यह प्रदर्शन केजरीवाल की अमानवीय मानसिकता के खिलाफ है जो कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार से इनकार करते हैं।’#BJPKeGunde… अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ होते ही ट्विटर पर चलने लगा ट्रेंडबेंगलुरु से भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हमेशा अपनी तुच्छ राजनीति और राजनीतिक हितों को राष्ट्र हित से ऊपर रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने कई बार सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता और निष्ठा पर सवाल किए हैं।Kejriwal House Attacked: केजरीवाल के घर हमले से भड़की AAP, सिसोदिया बोले- हत्या करवाना चाहती है BJP आप दफ्तर के बाहर चस्पा पोस्टर।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : the kashmir files cm arvind kejriwal controversy tajinder pal singh bagga bjp puts poster aap headquarterHindi News from Navbharat Times, TIL Network