दूर-दराज के इलाकों में ड्रोन से पहुंचेंगे दवा और जरूरी सामान, स्पाइसजेट जल्द शुरू करेगी सर्विस

दूर-दराज के इलाकों में ड्रोन से पहुंचेंगे दवा और जरूरी सामान, स्पाइसजेट जल्द शुरू करेगी सर्विस

news image

Authored by

Edited by रीतिका सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Dec 11, 2021, 9:02 PM

स्पाइसजेट (SpiceJet) 0-5 किलोग्राम, 5-10 किलोग्राम और 10-25 किलोग्राम सहित विभिन्न पेलोड के कस्टमाइज्ड ड्रोन पेश करने की योजना बना रही है। शुरुआत में कंपनी की योजना मिड माइल ड्रोन डिलीवरी को लक्षित करने की है।

spicejet drone

हाइलाइट्स

  • स्पाइसजेट को DGCA से मई 2020 में मिली थी ड्रोन परीक्षण के लिए मंजूरी
  • लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म का विस्तार करना चाहती है SpiceJet
  • शुरुआत में कंपनी की योजना मिड माइल ड्रोन डिलीवरी को लक्षित करने की

नई दिल्ली
बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने दूरदराज के इलाकों में चिकित्सा और आवश्यक चीजों की आपूर्ति पहुंचाने के लिए स्पाइसएक्सप्रेस ड्रोन डिलीवरी सेवा (SpiceXpress Drone Delivery Service) शुरू करने की योजना बनाई है। स्पाइसजेट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मई 2020 में ड्रोन परीक्षण करने के लिए औपचारिक मंजूरी मिली थी। विमानन कंपनी एक निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करके अपने लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म का विस्तार करना चाहती है।

स्पाइसजेट 0-5 किलोग्राम, 5-10 किलोग्राम और 10-25 किलोग्राम सहित विभिन्न पेलोड के कस्टमाइज्ड ड्रोन पेश करने की योजना बना रही है। शुरुआत में कंपनी की योजना मिड माइल ड्रोन डिलीवरी को लक्षित करने की है। हालांकि यह भविष्य में लास्ट माइल डिलीवरी की तैयारी में भी लगी है। स्पाइसजेट की मालवाहक शाखा स्पाइसएक्सप्रेस, दूर-दराज के क्षेत्रों में टीके, जीवन रक्षक दवाएं और अन्य आवश्यक सामान पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

10 जिले, 150 लोकेशंस और प्रतिमाह 25000 से ज्यादा डिलीवरी…
एयरलाइन ने 50 से अधिक कस्टमाइज्ड हाई-एंड ड्रोन्स के लिए थ्रॉटल एयरोस्पेस के साथ भागीदारी की है, जबकि एओलॉजिक ड्रोन सॉफ्टवेयर प्रबंधन प्रदान करेगी। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, ‘एयरलाइन के ड्रोन व्यवसाय के लिए प्रारंभिक आउटरीच योजना में 150 से अधिक लोकेशंस के साथ 10 जिले शामिल हैं, जबकि प्रतिमाह 25,000 से अधिक डिलीवरी कवर करने का लक्ष्य है। स्पाइसजेट देश भर में रणनीतिक स्थानों पर समर्पित ड्रोन पोर्ट भी स्थापित करेगी।’

स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट ने नई तकनीकों के साथ इनोवेशन और प्रयोग करना जारी रखा है। हम जल्द ही अपनी ड्रोन डिलीवरी सेवाओं को पेश करने की उम्मीद करते हैं। आपूर्ति श्रृंखला में ड्रोन शामिल करके स्पाइसजेट की लॉजिस्टिक्स शाखा, स्पाइसएक्सप्रेस एक तकनीकी छलांग लगाएगी।

यह भी पढ़ें: एक माह में 10 रु/किलो तक सस्ता हो चुका है खाने का तेल, आगे और गिर सकती हैं कीमतें!

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : spicejet plans to introduce spicexpress drone delivery service for delivering medical and essential supplies in remote areas
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Authored by Saurabh Sinha | Edited by रीतिका सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Dec 11, 2021, 9:02 PMस्पाइसजेट (SpiceJet) 0-5 किलोग्राम, 5-10 किलोग्राम और 10-25 किलोग्राम सहित विभिन्न पेलोड के कस्टमाइज्ड ड्रोन पेश करने की योजना बना रही है। शुरुआत में कंपनी की योजना मिड माइल ड्रोन डिलीवरी को लक्षित करने की है।हाइलाइट्सस्पाइसजेट को DGCA से मई 2020 में मिली थी ड्रोन परीक्षण के लिए मंजूरी लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म का विस्तार करना चाहती है SpiceJetशुरुआत में कंपनी की योजना मिड माइल ड्रोन डिलीवरी को लक्षित करने कीनई दिल्लीबजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने दूरदराज के इलाकों में चिकित्सा और आवश्यक चीजों की आपूर्ति पहुंचाने के लिए स्पाइसएक्सप्रेस ड्रोन डिलीवरी सेवा (SpiceXpress Drone Delivery Service) शुरू करने की योजना बनाई है। स्पाइसजेट को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मई 2020 में ड्रोन परीक्षण करने के लिए औपचारिक मंजूरी मिली थी। विमानन कंपनी एक निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करके अपने लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म का विस्तार करना चाहती है।स्पाइसजेट 0-5 किलोग्राम, 5-10 किलोग्राम और 10-25 किलोग्राम सहित विभिन्न पेलोड के कस्टमाइज्ड ड्रोन पेश करने की योजना बना रही है। शुरुआत में कंपनी की योजना मिड माइल ड्रोन डिलीवरी को लक्षित करने की है। हालांकि यह भविष्य में लास्ट माइल डिलीवरी की तैयारी में भी लगी है। स्पाइसजेट की मालवाहक शाखा स्पाइसएक्सप्रेस, दूर-दराज के क्षेत्रों में टीके, जीवन रक्षक दवाएं और अन्य आवश्यक सामान पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।10 जिले, 150 लोकेशंस और प्रतिमाह 25000 से ज्यादा डिलीवरी…एयरलाइन ने 50 से अधिक कस्टमाइज्ड हाई-एंड ड्रोन्स के लिए थ्रॉटल एयरोस्पेस के साथ भागीदारी की है, जबकि एओलॉजिक ड्रोन सॉफ्टवेयर प्रबंधन प्रदान करेगी। स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, ‘एयरलाइन के ड्रोन व्यवसाय के लिए प्रारंभिक आउटरीच योजना में 150 से अधिक लोकेशंस के साथ 10 जिले शामिल हैं, जबकि प्रतिमाह 25,000 से अधिक डिलीवरी कवर करने का लक्ष्य है। स्पाइसजेट देश भर में रणनीतिक स्थानों पर समर्पित ड्रोन पोर्ट भी स्थापित करेगी।’ स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट ने नई तकनीकों के साथ इनोवेशन और प्रयोग करना जारी रखा है। हम जल्द ही अपनी ड्रोन डिलीवरी सेवाओं को पेश करने की उम्मीद करते हैं। आपूर्ति श्रृंखला में ड्रोन शामिल करके स्पाइसजेट की लॉजिस्टिक्स शाखा, स्पाइसएक्सप्रेस एक तकनीकी छलांग लगाएगी।यह भी पढ़ें: एक माह में 10 रु/किलो तक सस्ता हो चुका है खाने का तेल, आगे और गिर सकती हैं कीमतें!Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : spicejet plans to introduce spicexpress drone delivery service for delivering medical and essential supplies in remote areasHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *