
शनि जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो किसी पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya)। जानिए नए साल में किन राशि वाले शनि की दशा की चपेट में आने वाले हैं।
नई दिल्ली

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2022: शनि देव न्याय देवता माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। शनि का राशि परिवर्तन 24 जनवरी 2022 में हुआ था। अब शनि 2022 में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी विशेष माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। शनि जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो किसी पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या। जानिए नए साल में किन राशि वाले शनि की दशा की चपेट में आने वाले हैं।
2022 की शुरुआत से लेकर 29 अप्रैल तक धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। जब 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे तो धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी और मीन वालों पर शनि की ये महादशा शुरू हो जाएगी। वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि की ढैय्या का प्रारंभ होगा। बता दें कि शनि कुंभ राशि में 12 जुलाई 2022 तक रहेंगे इसके बाद मकर राशि में फिर से प्रवेश कर जायेंगे।
12 जुलाई 2022 में शनि का मकर राशि में फिर से गोचर शनि के वक्री होने के कारण होगा। इस राशि में शनि के दोबारा से गोचर करने के कारण धनु राशि के जातक फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे वहीं मीन वालों को 17 जनवरी 2023 तक के लिए शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं इस दौरान मिथुन और तुला वाले फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे जबकि कर्क और वृश्चिक वालों को कुछ महीनों के लिए इससे राहत मिल जाएगी। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लोग कम उम्र में ही धन-दौलत और शोहरत कर लेते हैं हासिल, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल)
17 जनवरी 2023 में शनि मार्गी होकर फिर से कुंभ राशि में गोचर शुरू कर देंगे और इस राशि में शनि की उपस्थिति 29 मार्च 2025 तक रहेगी। इसके बाद शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जायेंगे। (यह भी पढ़ें- Finance Horoscope 2022: मकर राशि के लोगों के खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आय में बढ़ोतरी के भी रहेंगे आसार)
पढें Religion समाचार (Religion News). हिंदी समाचार (Hindi News) के लिए डाउनलोड करें Hindi News App. ताजा खबरों (Latest News) के लिए फेसबुक ट्विटर टेलीग्राम पर जुड़ें।
शनि जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो किसी पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya)। जानिए नए साल में किन राशि वाले शनि की दशा की चपेट में आने वाले हैं। नई दिल्ली December 23, 2021 11:15:47 am 2022 की शुरुआत से लेकर 29 अप्रैल तक धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2022: शनि देव न्याय देवता माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। शनि का राशि परिवर्तन 24 जनवरी 2022 में हुआ था। अब शनि 2022 में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी विशेष माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है। शनि जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो किसी पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या। जानिए नए साल में किन राशि वाले शनि की दशा की चपेट में आने वाले हैं। 2022 की शुरुआत से लेकर 29 अप्रैल तक धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। जब 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे तो धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी और मीन वालों पर शनि की ये महादशा शुरू हो जाएगी। वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि की ढैय्या का प्रारंभ होगा। बता दें कि शनि कुंभ राशि में 12 जुलाई 2022 तक रहेंगे इसके बाद मकर राशि में फिर से प्रवेश कर जायेंगे। 12 जुलाई 2022 में शनि का मकर राशि में फिर से गोचर शनि के वक्री होने के कारण होगा। इस राशि में शनि के दोबारा से गोचर करने के कारण धनु राशि के जातक फिर से शनि साढ़े साती की चपेट में आ जायेंगे वहीं मीन वालों को 17 जनवरी 2023 तक के लिए शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं इस दौरान मिथुन और तुला वाले फिर से शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे जबकि कर्क और वृश्चिक वालों को कुछ महीनों के लिए इससे राहत मिल जाएगी। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लोग कम उम्र में ही धन-दौलत और शोहरत कर लेते हैं हासिल, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल) 17 जनवरी 2023 में शनि मार्गी होकर फिर से कुंभ राशि में गोचर शुरू कर देंगे और इस राशि में शनि की उपस्थिति 29 मार्च 2025 तक रहेगी। इसके बाद शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जायेंगे। (यह भी पढ़ें- Finance Horoscope 2022: मकर राशि के लोगों के खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आय में बढ़ोतरी के भी रहेंगे आसार) पढें Religion समाचार (Religion News). हिंदी समाचार (Hindi News) के लिए डाउनलोड करें Hindi News App. ताजा खबरों (Latest News) के लिए फेसबुक ट्विटर टेलीग्राम पर जुड़ें।
