
Curated by अंशुल तलमले | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Nov 18, 2021, 11:19 PM
पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को इस खेल के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में एक माना जाता है। उन्होंने कहा कि समय की प्रतिबद्धता ने उन्हें भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इसी तरह की भूमिका निभाने से रोक दिया।
![]()
रिकी पोंटिंग राहुल द्रविड़
जयपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में पांच विकेट की जीत ने भारतीय सीनियर टीम के साथ द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस बात से हैरान है कि द्रविड़ ने कोच बनने के लिए हामी कैसे भर दी।
पोंटिंग ने गुरुवार को खुलासा किया है कि उन्हें टीम इंडिया के कोच पद के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्हें इसके लिए मना करना पड़ा क्योंकि उनके पास समय का अभाव था। पोंटिंग ने ग्रेड क्रिकेटर्स पॉडकास्ट पर कहा कि उन्होंने आईपीएल के दौरान इस बारे में कुछ लोगों से बातचीत की थी।
नए युग की शुरुआत: नंबर्स और मनोदशा के ‘द्रविड़ प्लान’ के जरिए टीम इंडिया का संवरेगा भविष्य
वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग के मुताबिक, ‘मैंने जिन लोगों से बात की, वे मेरे साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं इतना समय नहीं दे सकता। मेरे परिवार में सात साल का बेटा है और मैं उसे साल में कम से कम 300 दिन देना चाहता हूं। आईपीएल के साथ यह पूरी तरह से संभव है।’
भारत vs न्यूजीलैंडः कोच अलग, कैप्टन अलग, रिजल्ट होगा अलग? द्रविड़ हैं, तो सब ठीक है… टीम रोहित के लिए ‘टॉनिक’ बनेगा यह भरोसा
पोंटिंग ने यह भी कहा कि इन्हीं कारणों से वह ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ कोचिंग की नौकरी नहीं कर पाएंगे। साथ ही साथ वह इस बात से हैरान हैं कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच बने। पोंटिंग के अनुसार, ‘मैं बहुत हैरान हूं कि द्रविड़ ने यह काम अपने हाथ में लिया है। मैं उनके पारिवारिक जीवन के बारे में नहीं जानता, लेकिन मुझे पता है कि उनके छोटे बच्चे हैं। इसलिए वह कोच बनने को तैयार हो गए। जैसा की मैंने कहा।’
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : ricky ponting says he was approached for india coach job and stunned that dravid accepts this offer
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by अंशुल तलमले | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Nov 18, 2021, 11:19 PMपूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को इस खेल के अब तक के सबसे सफल कप्तानों में एक माना जाता है। उन्होंने कहा कि समय की प्रतिबद्धता ने उन्हें भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इसी तरह की भूमिका निभाने से रोक दिया।रिकी पोंटिंग राहुल द्रविड़नई दिल्लीजयपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में पांच विकेट की जीत ने भारतीय सीनियर टीम के साथ द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इस बात से हैरान है कि द्रविड़ ने कोच बनने के लिए हामी कैसे भर दी।पोंटिंग ने गुरुवार को खुलासा किया है कि उन्हें टीम इंडिया के कोच पद के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्हें इसके लिए मना करना पड़ा क्योंकि उनके पास समय का अभाव था। पोंटिंग ने ग्रेड क्रिकेटर्स पॉडकास्ट पर कहा कि उन्होंने आईपीएल के दौरान इस बारे में कुछ लोगों से बातचीत की थी।नए युग की शुरुआत: नंबर्स और मनोदशा के ‘द्रविड़ प्लान’ के जरिए टीम इंडिया का संवरेगा भविष्यवर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग के मुताबिक, ‘मैंने जिन लोगों से बात की, वे मेरे साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं इतना समय नहीं दे सकता। मेरे परिवार में सात साल का बेटा है और मैं उसे साल में कम से कम 300 दिन देना चाहता हूं। आईपीएल के साथ यह पूरी तरह से संभव है।’भारत vs न्यूजीलैंडः कोच अलग, कैप्टन अलग, रिजल्ट होगा अलग? द्रविड़ हैं, तो सब ठीक है… टीम रोहित के लिए ‘टॉनिक’ बनेगा यह भरोसापोंटिंग ने यह भी कहा कि इन्हीं कारणों से वह ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ कोचिंग की नौकरी नहीं कर पाएंगे। साथ ही साथ वह इस बात से हैरान हैं कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच बने। पोंटिंग के अनुसार, ‘मैं बहुत हैरान हूं कि द्रविड़ ने यह काम अपने हाथ में लिया है। मैं उनके पारिवारिक जीवन के बारे में नहीं जानता, लेकिन मुझे पता है कि उनके छोटे बच्चे हैं। इसलिए वह कोच बनने को तैयार हो गए। जैसा की मैंने कहा।’Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : ricky ponting says he was approached for india coach job and stunned that dravid accepts this offerHindi News from Navbharat Times, TIL Network
