
Curated by शिवम भट्ट | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Nov 25, 2021, 5:17 PM
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर पंजाब सरकार राज्य में ड्रग्स की समस्या और बेअदबी मामले में तैयार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करती है, तो मुझे भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा।
इमरान खान विवाद के बाद करतापुर का वीडियो शेयर कर क्या संदेश रहे हैं नवजोत सिद्धू?
हाइलाइट्स
- पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
- सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी
- सिद्धू की मांग, बेअदबी और ड्रग्स मामले में रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार
- रिपोर्ट सार्वजनिक न करने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh sidhu news) ने एक और ‘गुगली’ फेंककर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit singh channi) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिद्धू ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर पंजाब सरकार राज्य में ड्रग्स की समस्या और बेअदबी मामले में तैयार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करती है, तो मुझे धरने पर बैठना पड़ेगा।
फास्टवे पर कार्रवाई की कर चुके हैं मांग
एक दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू केबल टीवी कंपनी फास्टवे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने फास्टवे पर टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए पंजाब सरकार से ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में केबल टीवी नेटवर्क पर फास्टवे का एकाधिकार समाप्त किया जाए और केबल ऑपरेटरों को इसके चंगुल से मुक्त कराया जाए।
सिद्धू ने शेयर किया पाकिस्तान में शूट किया वीडियो, दिखाईं करतारपुर साहिब की भव्य तस्वीरें
सिद्धू की जिद के चलते महाधिवक्ता को हटाना पड़ा
यह पहला मौका नहीं है जब पंजाब में सिद्धू Vs चन्नी जैसी लड़ाई देखनी पड़ी हो। बेअदबी और ड्रग्स केस को लेकर पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू में भी ठन गई थी। यह सिद्धू का ही दबाव था कि सीएम चन्नी को पंजाब के महाधिवक्ता को हटाना पड़ा। सिद्धू ने कहा था, ‘हमारी कांग्रेस पार्टी बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, जिसमें आप (एपीएस देओल) मुख्य साजिशकर्ताओं की तरफ से हाईकोर्ट में पेश हुए और हमारी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।’ एपीएस देओल की जगह सिद्धू की पसंद दीपिंदर सिंह पटवालिया को पंजाब का महाधिवक्ता बनाया गया है।
![]()
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : punjab congress chief navjot singh sidhu hits out at chief minister charanjit singh channi
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by शिवम भट्ट | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Nov 25, 2021, 5:17 PMपंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कहा कि अगर पंजाब सरकार राज्य में ड्रग्स की समस्या और बेअदबी मामले में तैयार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करती है, तो मुझे भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। इमरान खान विवाद के बाद करतापुर का वीडियो शेयर कर क्या संदेश रहे हैं नवजोत सिद्धू?हाइलाइट्सपंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चासिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दीसिद्धू की मांग, बेअदबी और ड्रग्स मामले में रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकाररिपोर्ट सार्वजनिक न करने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दीचंडीगढ़पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh sidhu news) ने एक और ‘गुगली’ फेंककर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit singh channi) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिद्धू ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। सिद्धू ने कहा कि अगर पंजाब सरकार राज्य में ड्रग्स की समस्या और बेअदबी मामले में तैयार रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करती है, तो मुझे धरने पर बैठना पड़ेगा।फास्टवे पर कार्रवाई की कर चुके हैं मांग एक दिन पहले ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू केबल टीवी कंपनी फास्टवे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने फास्टवे पर टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए पंजाब सरकार से ठोस कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में केबल टीवी नेटवर्क पर फास्टवे का एकाधिकार समाप्त किया जाए और केबल ऑपरेटरों को इसके चंगुल से मुक्त कराया जाए।सिद्धू ने शेयर किया पाकिस्तान में शूट किया वीडियो, दिखाईं करतारपुर साहिब की भव्य तस्वीरेंसिद्धू की जिद के चलते महाधिवक्ता को हटाना पड़ायह पहला मौका नहीं है जब पंजाब में सिद्धू Vs चन्नी जैसी लड़ाई देखनी पड़ी हो। बेअदबी और ड्रग्स केस को लेकर पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू में भी ठन गई थी। यह सिद्धू का ही दबाव था कि सीएम चन्नी को पंजाब के महाधिवक्ता को हटाना पड़ा। सिद्धू ने कहा था, ‘हमारी कांग्रेस पार्टी बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, जिसमें आप (एपीएस देओल) मुख्य साजिशकर्ताओं की तरफ से हाईकोर्ट में पेश हुए और हमारी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।’ एपीएस देओल की जगह सिद्धू की पसंद दीपिंदर सिंह पटवालिया को पंजाब का महाधिवक्ता बनाया गया है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : punjab congress chief navjot singh sidhu hits out at chief minister charanjit singh channiHindi News from Navbharat Times, TIL Network
