मुंबई के खराब प्रदर्शन के लिए सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली हैं जिम्मेदार, दिलीप वेंगसरकर को मेंटर बनाने की तैयारी में MCA, नए CIC की होगी नियुक्ति

मुंबई के खराब प्रदर्शन के लिए सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली हैं जिम्मेदार, दिलीप वेंगसरकर को मेंटर बनाने की तैयारी में MCA, नए CIC की होगी नियुक्ति

news image

मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में अंतिम स्थान पर रही। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के टीम में होने के बावजूद उसने 4 में सिर्फ एक मैच जीता।

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर मुंबई रणजी टीम के लिए मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें एक मार्गदर्शक के रूप में लेना चाहता है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर में कहा गया है कि एपेक्स काउंसिल ने क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) को भंग करने के लिए कहा है।

सीआईसी में सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली के अलावा मुंबई के पूर्व खिलाड़ी जतिन परांजपे और नीलेश कुलकर्णी भी शामिल हैं। एपेक्स काउंसिल टीम के खराब प्रदर्शन के लिए तीनों को जिम्मेदार मानती है। वह शीर्ष परिषद में एक नया सीआईसी नियुक्त करना चाहती है।

मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में अंतिम स्थान पर रही। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के टीम में होने के बावजूद उसने 4 में सिर्फ एक मैच जीता। एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, सभी मुद्दों पर चर्चा की गई और एमसीए ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर कोच अमोल मजूमदार से फीडबैक लिया।

पदाधिकारी ने बताया, एमसीए ने महसूस किया कि वेंगसरकर से संपर्क करने और उनकी मदद लेने का यह सही समय है। साथ ही, एमसीए ने महसूस किया कि आगे कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है।

यह भी पता चला है कि एपेक्स काउंसिल ने एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल से वेंगसरकर से बात करने और एक संक्षिप्त अवधि के लिए मेंटर की भूमिका निभाने के लिए उन्हें समझाने की कोशिश करने अनुरोध किया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई थी। कोच अमूल मजूमदार ने अगले महीने बंगाल में होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए रवाना होने से पहले मुंबई टीम के लिए एक मनोवैज्ञानिक की मांग की है।

कोच ने एमसीए से रेड-बॉल सीजन की शुरुआत से पहले अधिक अभ्यास खेलों का आयोजन करने का भी अनुरोध किया है। एमसीए के एक पदाधिकारी ने बताया, एमसीए मजूमदार के अनुरोध पर विचार करेगा। बॉयो-बबल में खेलते समय लाइफ कठिन हो जाती है।

इसके अलावा कोच अमूल मजूमदार ने निष्पादन की कमी के लिए खिलाड़ियों को दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि विजय हजारे टूर्नामेंट से पहले शायद ही खिलाड़ियों ने कोई तैयारी की थी।

मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में अंतिम स्थान पर रही। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के टीम में होने के बावजूद उसने 4 में सिर्फ एक मैच जीता। भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर मुंबई रणजी टीम के लिए मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें एक मार्गदर्शक के रूप में लेना चाहता है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर में कहा गया है कि एपेक्स काउंसिल ने क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) को भंग करने के लिए कहा है। सीआईसी में सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली के अलावा मुंबई के पूर्व खिलाड़ी जतिन परांजपे और नीलेश कुलकर्णी भी शामिल हैं। एपेक्स काउंसिल टीम के खराब प्रदर्शन के लिए तीनों को जिम्मेदार मानती है। वह शीर्ष परिषद में एक नया सीआईसी नियुक्त करना चाहती है। मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में अंतिम स्थान पर रही। शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के टीम में होने के बावजूद उसने 4 में सिर्फ एक मैच जीता। एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, सभी मुद्दों पर चर्चा की गई और एमसीए ने मुंबई के खराब प्रदर्शन पर कोच अमोल मजूमदार से फीडबैक लिया। पदाधिकारी ने बताया, एमसीए ने महसूस किया कि वेंगसरकर से संपर्क करने और उनकी मदद लेने का यह सही समय है। साथ ही, एमसीए ने महसूस किया कि आगे कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है। यह भी पता चला है कि एपेक्स काउंसिल ने एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल से वेंगसरकर से बात करने और एक संक्षिप्त अवधि के लिए मेंटर की भूमिका निभाने के लिए उन्हें समझाने की कोशिश करने अनुरोध किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चा करने के लिए मंगलवार को एपेक्स काउंसिल की बैठक हुई थी। कोच अमूल मजूमदार ने अगले महीने बंगाल में होने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए रवाना होने से पहले मुंबई टीम के लिए एक मनोवैज्ञानिक की मांग की है। कोच ने एमसीए से रेड-बॉल सीजन की शुरुआत से पहले अधिक अभ्यास खेलों का आयोजन करने का भी अनुरोध किया है। एमसीए के एक पदाधिकारी ने बताया, एमसीए मजूमदार के अनुरोध पर विचार करेगा। बॉयो-बबल में खेलते समय लाइफ कठिन हो जाती है। इसके अलावा कोच अमूल मजूमदार ने निष्पादन की कमी के लिए खिलाड़ियों को दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि विजय हजारे टूर्नामेंट से पहले शायद ही खिलाड़ियों ने कोई तैयारी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *