
KCR on Surgical strike case: भारतीय सेना ने सितंबर 2016 में उरी में बेस कैंप में भारतीय सेना के 19 जवानों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसे लेकर कई बार विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे।
Himanta Biswa Sarma On Rahul: सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राहुल गांधी पर सीएम हेमंत बिस्वा का विवादित बयान
हाइलाइट्स
- तेलंगाना के सीएम केसीआर बोले वह भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे
- केसीआर ने कहा बीजेपी झूठा प्रचार करती है, सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक प्रयोग
- हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी, राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं
केसीआर नेकहा, ‘भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल कर रही है। सेना सीमा पर लड़ रही है। अगर कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं, और उन्हें इसका श्रेय दिया जाना चाहिए, भाजपा को नहीं।’ राव की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत के मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ उनका विवाद चल रहा है।
‘राहुल गांधी, राजीव गांधी के बेटे?’
असम के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा था, ‘इन लोगों की मानसिकता देखिए. जनरल बिपिन रावत देश के गौरव थे। उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। क्या हमने कभी पूछा आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? इस बात के सबूत के लिए आपको मेरी सेना से सबूत मांगने का क्या अधिकार है?’
KCR ने कहा हिमंत सरमा को करें बर्खास्त
सरमा की टिप्पणियों के बाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा से राहुल गांधी पर उनकी टिप्पणियों पर असम के सीएम को बर्खास्त करने का आग्रह किया। केसीआर पर पलटवार करते हुए सरमा ने राव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
‘राहुल पर मेरी टिप्पणी से उत्तेजित हुए’
हिमंत सरमा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि सेना से सवाल करना कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की है या नहीं, यह सबसे बड़ा अपराध है। वह (तेलंगाना के सीएम केसीआर) कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मेरी टिप्पणी से उत्तेजित हो गए, लेकिन हमारी सेना पर राहुल गांधी की टिप्पणी से नहीं।’
भारतीय सेना ने सितंबर 2016 में उरी में बेस कैंप में भारतीय सेना के 19 जवानों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसे लेकर कई बार विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे।
![]()
केसीआर (फाइल फोटो)
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : i am asking for proof of surgical strike says telangana cm k chandrasekhar rao after himanta sarma comment on rahul gandhi
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Curated by शशि मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Feb 14, 2022, 1:13 PMKCR on Surgical strike case: भारतीय सेना ने सितंबर 2016 में उरी में बेस कैंप में भारतीय सेना के 19 जवानों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसे लेकर कई बार विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। Himanta Biswa Sarma On Rahul: सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर राहुल गांधी पर सीएम हेमंत बिस्वा का विवादित बयानहाइलाइट्सतेलंगाना के सीएम केसीआर बोले वह भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहेकेसीआर ने कहा बीजेपी झूठा प्रचार करती है, सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक प्रयोगहिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी, राजीव गांधी के बेटे हैं या नहींहैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी के बाद अब उन्होंने सितंबर 2019 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे हैं। केसीआर ने कहा, ‘आज भी, मैं सबूत मांग रहा हूं। भारत सरकार सबूत दिखाए। बीजेपी झूठा प्रचार करती है इसलिए लोग इसके लिए पूछ रहे हैं।’केसीआर नेकहा, ‘भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल कर रही है। सेना सीमा पर लड़ रही है। अगर कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं, और उन्हें इसका श्रेय दिया जाना चाहिए, भाजपा को नहीं।’ राव की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत के मुद्दे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ उनका विवाद चल रहा है।’राहुल गांधी, राजीव गांधी के बेटे?’असम के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा था, ‘इन लोगों की मानसिकता देखिए. जनरल बिपिन रावत देश के गौरव थे। उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। क्या हमने कभी पूछा आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? इस बात के सबूत के लिए आपको मेरी सेना से सबूत मांगने का क्या अधिकार है?’KCR ने कहा हिमंत सरमा को करें बर्खास्तसरमा की टिप्पणियों के बाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा से राहुल गांधी पर उनकी टिप्पणियों पर असम के सीएम को बर्खास्त करने का आग्रह किया। केसीआर पर पलटवार करते हुए सरमा ने राव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।’राहुल पर मेरी टिप्पणी से उत्तेजित हुए’हिमंत सरमा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि सेना से सवाल करना कि उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की है या नहीं, यह सबसे बड़ा अपराध है। वह (तेलंगाना के सीएम केसीआर) कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मेरी टिप्पणी से उत्तेजित हो गए, लेकिन हमारी सेना पर राहुल गांधी की टिप्पणी से नहीं।’भारतीय सेना ने सितंबर 2016 में उरी में बेस कैंप में भारतीय सेना के 19 जवानों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसे लेकर कई बार विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे।केसीआर (फाइल फोटो)Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : i am asking for proof of surgical strike says telangana cm k chandrasekhar rao after himanta sarma comment on rahul gandhiHindi News from Navbharat Times, TIL Network