मौसम उटपटांगा, बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, टूटा 19 साल का रेकॉर्ड

मौसम उटपटांगा, बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल, टूटा 19 साल का रेकॉर्ड

news image

Reported by

Edited by सुनील पाण्डेय | नवभारत टाइम्स | Updated: Feb 4, 2022, 3:12 AM

पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड लौट आई है। पहाड़ों में शुरू हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने परेशानी को बढ़ा दिया है। दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाओं ने पिछले 19 वर्षो का रेकॉर्ड तोड़ दिया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने राजधानी में दिन और रात के फर्क को मिटा दिया। न सिर्फ अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर मामूली सा रहा।

delhi weather

दिल्ली : वेस्टर्न डिस्टरबेंस या तो बारिश करवाता है या आंधी लाता है। इसके चलते तेज हवाएं चलीं और नीचले बादल छाए रहे। यही वजह रही कि फरवरी में सर्दी ने 19 वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। ये सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। इससे पहले 3 फरवरी 2003 में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री रहा था। शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में सुधार होगा।71 साल में चौथा सबसे ठंडा दिन
71 साल के दौरान ये फरवरी का चौथा सबसे ठंडा दिन रहा। 3 फरवरी 2003 को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री रहा था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री रहा। ये सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 3.4 डिग्री का अंतर रहा। अधिकतम तामपान की बात करें तो जाफरपुर में 14.4, आया नगर और लोदी रोड में 13.8, नरेला में 13.3 डिग्री, पालम में 14.5 और मयूर विहार में 13.5 डिग्री रहा। नरेला राजधानी का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा।

पूरे उत्तर भारत में ‘मौसम मुसीबत’
गुरुवार दोपहर बाद से कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात में भी कई जगहों पर बारिश जारी रही। ये हाल सिर्फ दिल्ली का ही नहीं है। बल्कि पूरे उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी देर शाम बारिश के साथ कंपकंपी लौट आई। यहां भी हल्की बूंदाबांदी के साथ रातभर तेज हवाएं चलती रही। लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में यहीं हाल है। जबकि, पटना में देर रात करीब 9 बजे मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवाएं तो रातभर चली। इसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।

फरवरी के सबसे ठंडे 4 दिन

  • 21 फरवरी 1954- 13.9 डिग्री
  • 1 फरवरी 1970- 12.3 डिग्री (1951 से फरवरी का सबसे ठंडा दिन)
  • 1 फरवरी 2003- 14.3 डिग्री
  • 3 फरवरी 2022- 14.4 डिग्री

आज भी राहत की उम्मीद कम
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर की तरफ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के मैदानी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा। 6 फरवरी से तापमान फिर से 20 डिग्री से अधिक पहुंच जाएगा। इसके बाद अगले दो से तीन दिन धूप में तपिश का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, अब 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : india weather update cold has returned once again across uttar bharat mausam ka hal
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Reported by Poonam Gaur | Edited by सुनील पाण्डेय | नवभारत टाइम्स | Updated: Feb 4, 2022, 3:12 AMपूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड लौट आई है। पहाड़ों में शुरू हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने परेशानी को बढ़ा दिया है। दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाओं ने पिछले 19 वर्षो का रेकॉर्ड तोड़ दिया। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने राजधानी में दिन और रात के फर्क को मिटा दिया। न सिर्फ अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर मामूली सा रहा।दिल्ली : वेस्टर्न डिस्टरबेंस या तो बारिश करवाता है या आंधी लाता है। इसके चलते तेज हवाएं चलीं और नीचले बादल छाए रहे। यही वजह रही कि फरवरी में सर्दी ने 19 वर्षों का रेकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। ये सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। इससे पहले 3 फरवरी 2003 में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री रहा था। शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में सुधार होगा।71 साल में चौथा सबसे ठंडा दिन71 साल के दौरान ये फरवरी का चौथा सबसे ठंडा दिन रहा। 3 फरवरी 2003 को अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री रहा था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री रहा। ये सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज 3.4 डिग्री का अंतर रहा। अधिकतम तामपान की बात करें तो जाफरपुर में 14.4, आया नगर और लोदी रोड में 13.8, नरेला में 13.3 डिग्री, पालम में 14.5 और मयूर विहार में 13.5 डिग्री रहा। नरेला राजधानी का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा।पूरे उत्तर भारत में ‘मौसम मुसीबत’गुरुवार दोपहर बाद से कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात में भी कई जगहों पर बारिश जारी रही। ये हाल सिर्फ दिल्ली का ही नहीं है। बल्कि पूरे उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी देर शाम बारिश के साथ कंपकंपी लौट आई। यहां भी हल्की बूंदाबांदी के साथ रातभर तेज हवाएं चलती रही। लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में यहीं हाल है। जबकि, पटना में देर रात करीब 9 बजे मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवाएं तो रातभर चली। इसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। फरवरी के सबसे ठंडे 4 दिन21 फरवरी 1954- 13.9 डिग्री1 फरवरी 1970- 12.3 डिग्री (1951 से फरवरी का सबसे ठंडा दिन)1 फरवरी 2003- 14.3 डिग्री3 फरवरी 2022- 14.4 डिग्रीआज भी राहत की उम्मीद कममौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर की तरफ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब के मैदानी इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा। 6 फरवरी से तापमान फिर से 20 डिग्री से अधिक पहुंच जाएगा। इसके बाद अगले दो से तीन दिन धूप में तपिश का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, अब 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के आसपास बना रहेगा। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : india weather update cold has returned once again across uttar bharat mausam ka halHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *