रूस-यूक्रेन की जंग में ‘बैन वॉर’ जारी, यूरोपीय नेताओं से बात करने यूरोप जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

news image

रूस और यूक्रेन की जंग के बीच एक अलग तरह का बैन वार चल रहा है। अमेरिका के रूस पर तमाम प्रतिबंध लगाने के बाद रूस ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति समेत तमाम अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं खबर है कि यूक्रेन पर बातचीत के लिए बाइडन अगले हफ्ते यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करने जाएंगे।

जो बाइडेन
जो बाइडेन
वॉशिंगटनः यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बारे में यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बाइडेन 24 मार्च को ब्रसेल्स में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की पिछले हफ्ते पोलैंड और रोमानिया के पूर्वी हिस्से के नाटो देशों की यात्रा के बाद बाइडन यह यात्रा करेंगे। बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन जैसे कई पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर हमले के जवाब में रूस पर कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। अब अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने भी नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित दर्जनभर अन्य शीर्ष अधिकारियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी शामिल हैं।

वहीं, कनाडा के यूक्रेन के समर्थन के बाद रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रूडो के अलावा 300 से अधिक कनाडाई लोगों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें विदेश मंत्री मेलानी जोली, रक्षा मंत्री अनीता आनंद और लगभग सभी सांसद शामिल हैं। यूक्रेन की द कीव इंडिपेंडेंट ने यह रिपोर्ट दी है।

कनाडा ने भी इसका जवाब दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि उन्होंने 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगाया है। इनमें सरकारी और सैन्य इलीट शामिल हैं, जो इस अवैध युद्ध में शामिल हैं। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा की ओर से प्रतिबंधित रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं की कुल संख्या 500 तक पहुंच गई है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : joe biden us president to visit europe to discuss ukraine russia war
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

रूस और यूक्रेन की जंग के बीच एक अलग तरह का बैन वार चल रहा है। अमेरिका के रूस पर तमाम प्रतिबंध लगाने के बाद रूस ने भी अमेरिका के राष्ट्रपति समेत तमाम अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं खबर है कि यूक्रेन पर बातचीत के लिए बाइडन अगले हफ्ते यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करने जाएंगे।जो बाइडेनवॉशिंगटनः यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बारे में यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह यूरोप की यात्रा करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बाइडेन 24 मार्च को ब्रसेल्स में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की पिछले हफ्ते पोलैंड और रोमानिया के पूर्वी हिस्से के नाटो देशों की यात्रा के बाद बाइडन यह यात्रा करेंगे। बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन जैसे कई पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर हमले के जवाब में रूस पर कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। अब अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने भी नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित दर्जनभर अन्य शीर्ष अधिकारियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी शामिल हैं।वहीं, कनाडा के यूक्रेन के समर्थन के बाद रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रूडो के अलावा 300 से अधिक कनाडाई लोगों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें विदेश मंत्री मेलानी जोली, रक्षा मंत्री अनीता आनंद और लगभग सभी सांसद शामिल हैं। यूक्रेन की द कीव इंडिपेंडेंट ने यह रिपोर्ट दी है। कनाडा ने भी इसका जवाब दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि उन्होंने 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगाया है। इनमें सरकारी और सैन्य इलीट शामिल हैं, जो इस अवैध युद्ध में शामिल हैं। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा की ओर से प्रतिबंधित रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं की कुल संख्या 500 तक पहुंच गई है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : joe biden us president to visit europe to discuss ukraine russia warHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *