
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए।
शोपियां में शुरू हुई मुठभेड़, 24 घंटों में तीसरा ऑपरेशन
हाइलाइट्स
- जम्मू-कश्मीर के शोपियां में जारी एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद हो गए
- मुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया, जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में एनकाउंटर
- जंगल में छिपे आतंकियों ने सेना के दो जवानों पर निशाना साधकर गोलीबारी की
अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि अभी मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।
जंगल में छिपे आतंकियों ने मारी गोली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंगल में छिपे आतंकियों ने सेना के दो जवानों पर निशाना साधकर गोलीबारी की। घायल जवानों ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मारे गए आतंकी की भी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मारा गया आतंकी विदेशी है।
समाचार एजेंसी भाषा से मिले इनपुट के साथ
![]()
शोपियां में एनकाउंटर के दौरान की तस्वीर
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : two jawans lost their lives in shopian encounter jammu kashmir one terrorist killed
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए। शोपियां में शुरू हुई मुठभेड़, 24 घंटों में तीसरा ऑपरेशनहाइलाइट्सजम्मू-कश्मीर के शोपियां में जारी एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद हो गएमुठभेड़ में एक आतंकी भी मारा गया, जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में एनकाउंटरजंगल में छिपे आतंकियों ने सेना के दो जवानों पर निशाना साधकर गोलीबारी कीश्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां (Shopian Encounter) में जारी एनकाउंटर में सेना के दो जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मार गिराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि अभी मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हुई है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।जंगल में छिपे आतंकियों ने मारी गोलीमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंगल में छिपे आतंकियों ने सेना के दो जवानों पर निशाना साधकर गोलीबारी की। घायल जवानों ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मारे गए आतंकी की भी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मारा गया आतंकी विदेशी है।समाचार एजेंसी भाषा से मिले इनपुट के साथशोपियां में एनकाउंटर के दौरान की तस्वीरNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : two jawans lost their lives in shopian encounter jammu kashmir one terrorist killedHindi News from Navbharat Times, TIL Network