IND vs WI 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रनों से दी मात, वनडे के बाद टी20 में भी 3-0 से किया मेहमानों का सूपड़ा साफ

news image

India vs West Indies (IND vs WI): भारत ने टी20 सीरीज में भी मेहमान वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। आखिरी मैच में भारत ने 17 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरे पर कैरेबियाई टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। इससे पहले तीनों वनडे मैच भी भारतीय टीम ने जीते थे।

INDIA vs WEST INDIES 3RD T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी टी20 आज यानी 20 फरवरी 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। भारत ने 17 रनों से यह मैच जीतकर वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी मेहमान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इसी के साथ भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई।

इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव के 31 गेंदों पर 65 और वेंकटेश अय्यर की 19 गेंदों पर 35 रन की बदौलत 5 विकेट पर 184 रन बनाए थे। जवाब में मेहमान टीम पूरे 20 ओवर खेलकर 9 विकेट पर 167 रन ही बना सकी। वेंकटेश अय्यर ने बल्लेबाजी के बाद अच्छी गेंदबाजी करते हुए भी दो विकेट अपने नाम किए।

हर्षल पटेल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा दूसरे ओवर में ही मैदान से बाहर चले गए चोटिल दीपक चाहर ने वेस्टइंडीज को दो शुरुआती झटके दिए थे। आज के मैच में एक एक्स्ट्रा तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने भी दो विकेट लिए और मैच को आखिरी ओवर फेंक कर खत्म किया।

Koo App

Up above ball goes so high We’ve found a diamond in the SKY! PS: Phenomenal batting by Venkatesh Iyer too ?? #INDvWI

View attached media content

– Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 20 Feb 2022

कीरोन पोलार्ड की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की टीम इस दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत पाई। टी20 सीरीज से पहले उसने वनडे सीरीज भी 0-3 से गंवाई थी। वहीं रोहित शर्मा की अगुआई में यह भारत का 25वां टी20 मैच था जिसमें से भारत को 21वीं जीत मिली है।

West Indies in India, 3 T20I Series, 2022Eden Gardens, Kolkata   21 February 2022

India 184/5 (20.0)

vs

West Indies   167/9 (20.0)

Match Ended ( Day – 3rd T20I ) India beat West Indies by 17 runs

Live Updates

India vs West Indies: टी20 सीरीज में भी भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से करारी शिकस्त दे दी है, पूरे दौरे पर मेहमान टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई।

भारतीय टीम अब लगातार 9 टी20 मैच जीत चुकी है। वैसे लगातार सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। उसने 2018-19 में लगातार 12 मैच जीते थे। अफगानिस्तान 2016-17 में लगातार 11 मैच जीत चुका था। इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमें भी लगातार 8-8 टी20 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी हैं। भारतीय टीम ने अब तक 4 बार लगातार 7-7 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे। इस बार उसने लगातार 9 टी20 इंटरनेशल मैच जीते हैं। तीसरे टी20 में भी वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान ने 2018 में लगातार 9 टी20 मैच जीते थे।

India vs West Indies (IND vs WI): भारत ने टी20 सीरीज में भी मेहमान वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। आखिरी मैच में भारत ने 17 रनों से जीत दर्ज की। इस दौरे पर कैरेबियाई टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। इससे पहले तीनों वनडे मैच भी भारतीय टीम ने जीते थे। INDIA vs WEST INDIES 3RD T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी टी20 आज यानी 20 फरवरी 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। भारत ने 17 रनों से यह मैच जीतकर वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी मेहमान टीम का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इसी के साथ भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव के 31 गेंदों पर 65 और वेंकटेश अय्यर की 19 गेंदों पर 35 रन की बदौलत 5 विकेट पर 184 रन बनाए थे। जवाब में मेहमान टीम पूरे 20 ओवर खेलकर 9 विकेट पर 167 रन ही बना सकी। वेंकटेश अय्यर ने बल्लेबाजी के बाद अच्छी गेंदबाजी करते हुए भी दो विकेट अपने नाम किए। हर्षल पटेल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा दूसरे ओवर में ही मैदान से बाहर चले गए चोटिल दीपक चाहर ने वेस्टइंडीज को दो शुरुआती झटके दिए थे। आज के मैच में एक एक्स्ट्रा तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने भी दो विकेट लिए और मैच को आखिरी ओवर फेंक कर खत्म किया। Koo App Up above ball goes so high We’ve found a diamond in the SKY! PS: Phenomenal batting by Venkatesh Iyer too ?? #INDvWI View attached media content – Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 20 Feb 2022 कीरोन पोलार्ड की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की टीम इस दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत पाई। टी20 सीरीज से पहले उसने वनडे सीरीज भी 0-3 से गंवाई थी। वहीं रोहित शर्मा की अगुआई में यह भारत का 25वां टी20 मैच था जिसमें से भारत को 21वीं जीत मिली है। West Indies in India, 3 T20I Series, 2022Eden Gardens, Kolkata   21 February 2022India 184/5 (20.0)vsWest Indies   167/9 (20.0)Match Ended ( Day – 3rd T20I ) India beat West Indies by 17 runsLive UpdatesIndia vs West Indies: टी20 सीरीज में भी भारत ने वेस्टइंडीज को 3-0 से करारी शिकस्त दे दी है, पूरे दौरे पर मेहमान टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई।भारतीय टीम अब लगातार 9 टी20 मैच जीत चुकी है। वैसे लगातार सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। उसने 2018-19 में लगातार 12 मैच जीते थे। अफगानिस्तान 2016-17 में लगातार 11 मैच जीत चुका था। इंग्लैंड और आयरलैंड की टीमें भी लगातार 8-8 टी20 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी हैं। भारतीय टीम ने अब तक 4 बार लगातार 7-7 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे। इस बार उसने लगातार 9 टी20 इंटरनेशल मैच जीते हैं। तीसरे टी20 में भी वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान ने 2018 में लगातार 9 टी20 मैच जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *