Indian Railways News: कोहरे का कहर, रेलगाड़ियां साढ़े चार घंटे तक लेट

Indian Railways News: कोहरे का कहर, रेलगाड़ियां साढ़े चार घंटे तक लेट

news image

| Authored by शिशिर चौरसिया | Navbharat Times | Updated: Jan 20, 2022, 9:16 AM

दिल्ली का मौसम आज फिर बदल गया है। कल रात से ही हल्की बारिश (Rain) हो रही है। इस वजह से रेलगाड़ियों के संचालन (Train Operation in Fog) पर भी असर पड़ा है। तभी तो आज ट्रेनें 4 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं।

Due to fog trains are late (File Photo)

पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा लेट (File Photo)

हाइलाइट्स

  • उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है
  • इस वजह से ट्रेन घंटों देरी से चल रही है
  • पुरी से नई दिल्ली आने वाली पुरूषोत्तर एक्सप्रेस 4 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही है

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में मौसम फिर बदला है। कल रात से ही हल्की बारिश हो रही है। इसका असर ट्रेन मूवमेंट (Train Movement) पर भी पड़ा है। इसी वजह से सुपर फास्ट (Superfast) और प्रीमियम ट्रेनों (Premium Trains) की रफ्तार भी थम गई है। तभी तो देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें (Special Trains) आज चार घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं। यह जानकारी सुबह छह बजे तक की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति बिगड़ी तो ट्रेन और लेट हो सकती है।

पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा लेट
ओडिशा के पुरी से चल कर नई दिल्ली आने वाली 12801 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस आज 4.08 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह भागलपुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 03.30 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के दरभांगा से मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली आाने वाली 12565, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी 1.15 मिनट की देरी से चलने की सूचना है।

कानपुर शताब्दी ढाई घंटे लेट
उत्तर प्रदेश के कानपुर से नई दिल्ली आने वाली 12451 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस 02.30 घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा से धनबाद और गया होते हुए नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रस भी ढाई घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के गया से मुगलसराय, इलाहाबाद और कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 04.10 घंटे की देरी से दिल्ली आ रही है। पटना से से नई दिल्ली आने वाली 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन आज रद्द है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस के भी सवा दो घंटे की देरी से चलने की सूचना है।

गोरखधाम एक्सप्रेस पौने डेढ़ घंटे की देरी से
पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नई दिल्ली होते हुए हिसार जाने वाली 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस के 01.30 मिनट की देरी से चलने की खबर है। 12427 रीवा एक्सप्रेस भी 01.45 घंटे की देरी से चल रही है। आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली 12225 कैफियत एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से चल रही है।

गोवा एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट
गोवा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12779 गोवा एक्सप्रेस 02.43 घंटे की देरी से चलने की सूचना मिली है। डा. अंबेडकरनगर से नई दिल्ली होते हुए कटड़ा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस 01.30 घंटे की देरी से चल रही है। मुंबई से नई दिल्ली आने वाली दादर एक्सप्रेस 02.15 मिनट की देरी से चल रही है। भोपाल से हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12155 शाने भोपाल एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे की देरी से चल रही है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : fog position alarming trains delayed by four and a half hours
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Shishir Chaurasia | Authored by शिशिर चौरसिया | Navbharat Times | Updated: Jan 20, 2022, 9:16 AMदिल्ली का मौसम आज फिर बदल गया है। कल रात से ही हल्की बारिश (Rain) हो रही है। इस वजह से रेलगाड़ियों के संचालन (Train Operation in Fog) पर भी असर पड़ा है। तभी तो आज ट्रेनें 4 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं।पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा लेट (File Photo)हाइलाइट्सउत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी हैइस वजह से ट्रेन घंटों देरी से चल रही हैपुरी से नई दिल्ली आने वाली पुरूषोत्तर एक्सप्रेस 4 घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैनई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में मौसम फिर बदला है। कल रात से ही हल्की बारिश हो रही है। इसका असर ट्रेन मूवमेंट (Train Movement) पर भी पड़ा है। इसी वजह से सुपर फास्ट (Superfast) और प्रीमियम ट्रेनों (Premium Trains) की रफ्तार भी थम गई है। तभी तो देश के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली ट्रेनें (Special Trains) आज चार घंटे से भी ज्यादा देरी से चल रही हैं। यह जानकारी सुबह छह बजे तक की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति बिगड़ी तो ट्रेन और लेट हो सकती है।पुरूषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा लेटओडिशा के पुरी से चल कर नई दिल्ली आने वाली 12801 पुरूषोत्तम एक्सप्रेस आज 4.08 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह भागलपुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आने वाली 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस 03.30 घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के दरभांगा से मुजफ्फरपुर होते हुए नई दिल्ली आाने वाली 12565, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी 1.15 मिनट की देरी से चलने की सूचना है।कानपुर शताब्दी ढाई घंटे लेटउत्तर प्रदेश के कानपुर से नई दिल्ली आने वाली 12451 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस 02.30 घंटे की देरी से चल रही है। हावड़ा से धनबाद और गया होते हुए नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रस भी ढाई घंटे की देरी से चल रही है। बिहार के गया से मुगलसराय, इलाहाबाद और कानपुर होते हुए नई दिल्ली आने वाली 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 04.10 घंटे की देरी से दिल्ली आ रही है। पटना से से नई दिल्ली आने वाली 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन आज रद्द है। बनारस से नई दिल्ली आने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस के भी सवा दो घंटे की देरी से चलने की सूचना है।गोरखधाम एक्सप्रेस पौने डेढ़ घंटे की देरी सेपूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से नई दिल्ली होते हुए हिसार जाने वाली 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस के 01.30 मिनट की देरी से चलने की खबर है। 12427 रीवा एक्सप्रेस भी 01.45 घंटे की देरी से चल रही है। आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली 12225 कैफियत एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से चल रही है। गोवा एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेटगोवा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12779 गोवा एक्सप्रेस 02.43 घंटे की देरी से चलने की सूचना मिली है। डा. अंबेडकरनगर से नई दिल्ली होते हुए कटड़ा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस 01.30 घंटे की देरी से चल रही है। मुंबई से नई दिल्ली आने वाली दादर एक्सप्रेस 02.15 मिनट की देरी से चल रही है। भोपाल से हजरत निजामुद्दीन आने वाली 12155 शाने भोपाल एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे की देरी से चल रही है।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : fog position alarming trains delayed by four and a half hoursHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *