
Punjab Exit Poll 2022 Result: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 है। इस बार कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP in Punjab Election), शिरोमणि अकाली दल-बीएसपी गठबंधन (SAD-BSP Alliance) और बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस (BJP-PLC Gathbandhan) अलायंस में मुकाबला है।
![]()
पंजाब में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 59
टुडेज चाणक्य-न्यूज 24 के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान है। यहां आम आदमी पार्टी को 100 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर चन्नी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस महज 10 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं अकाली-बीएसपी अलायंस को 6, जबकि बीजेपी को एक सीट मिल सकती है। अन्य का यहां खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आप को 45 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। सत्ताधारी कांग्रेस को यहां 23 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। अकाली-बीएसपी गठबंधन को 16 प्रतिशत वोट का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 9, जबकि अन्य को 7 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में भी आप आगे
पंजाब चुनाव पर आए एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटें (39 प्रतिशत वोट) मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 22-28 (27 प्रतिशत वोट), अकाली दल को 20 से 26 (21 प्रतिशत वोट) और बीजेपी अलायंस को 7 से 13 सीटें (9 प्रतिशत वोट) मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को एक से पांच सीटें (4 प्रतिशत वोट) मिल सकती हैं।
LIVE: पंजाब में भगवंत मान बन रहे हैं सीएम! जानिए एग्जिट पोल रिजल्ट का हर अपडेट
Uttar Pradesh Exit poll 2022: उत्तर प्रदेश में बहुमत से बन रही योगी आदित्यनाथ सरकार, TIMES NOW VETO के सर्वे रिपोर्ट में जानें सब कुछ
टाइम्स नाउ-वीटो के सर्वे में भी आप की सरकार
टाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। यहां आम आदमी पार्टी को 70, कांग्रेस को 22, शिरोमणि अकाली दल-बीएसपी गठबंधन को 19, बीजेपी अलायंस को 5 और अन्य को एक सीट मिल सकती है। राज्य में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 59 है।
LIVE: यूपी, उत्तराखंड, पंजाब…एग्जिट पोल में जानिए पांच राज्यों में किसकी सरकार
इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में AAP को बहुमत
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को पंजाब में साफ बहुमत मिल रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़े अगर नतीजों में बदलते हैं तो आम आदमी पार्टी को 41 प्रतिशत वोटों के साथ 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 28 प्रतिशत वोटों के साथ 19 से 31 सीटों के मिलने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी को एक से चार सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य दलों को सात से 11 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। पार्टी ने तब अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। इस बार नवजोत सिद्धू के लगातार बागी तेवरों के बीच पार्टी ने कैप्टन को सत्ता से हटाया। इसके बाद अमरिंदर ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बना ली थी।
पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के रूप में चुनाव से चंद महीनों पहले राज्य का पहला दलित सीएम बनाया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है। अकाली दल और बीएसपी का गठबंधन भी चुनाव मैदान में है। कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के साथ गठबंधन में बीजेपी भी पूरा जोर लगा रही है। दूसरी ओर किसानों का मोर्चा भी संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) के रूप में राज्य के चुनावी मैदान में है।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : punjab vidansabha chunav 2022 exit poll result latest updates
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Produced by सुधाकर सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Mar 7, 2022, 8:25 PMPunjab Exit Poll 2022 Result: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं। यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 59 है। इस बार कांग्रेस (Congress), आम आदमी पार्टी (AAP in Punjab Election), शिरोमणि अकाली दल-बीएसपी गठबंधन (SAD-BSP Alliance) और बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस (BJP-PLC Gathbandhan) अलायंस में मुकाबला है।पंजाब में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 59चंडीगढ़: पंजाब में इस बार का विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) काफी दिलचस्प है। एग्जिट पोल के नतीजों (Punjab Exit Poll Result) में झाड़ू सबको साफ करती नजर आ रही है। इस बीच पंजाब पर आए कई एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी का जादू चलता दिख रहा है। पार्टी को टुडेज चाणक्य, टाइम्स नाउ-वीटो और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल (India Today Axis Punjab Exit Poll 2022) में पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।टुडेज चाणक्य-न्यूज 24 का एग्जिट पोलटुडेज चाणक्य-न्यूज 24 के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान है। यहां आम आदमी पार्टी को 100 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर चन्नी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस महज 10 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं अकाली-बीएसपी अलायंस को 6, जबकि बीजेपी को एक सीट मिल सकती है। अन्य का यहां खाता भी नहीं खुलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आप को 45 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। सत्ताधारी कांग्रेस को यहां 23 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। अकाली-बीएसपी गठबंधन को 16 प्रतिशत वोट का अनुमान है। वहीं बीजेपी को 9, जबकि अन्य को 7 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में भी आप आगेपंजाब चुनाव पर आए एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में किसी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। यहां आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटें (39 प्रतिशत वोट) मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 22-28 (27 प्रतिशत वोट), अकाली दल को 20 से 26 (21 प्रतिशत वोट) और बीजेपी अलायंस को 7 से 13 सीटें (9 प्रतिशत वोट) मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को एक से पांच सीटें (4 प्रतिशत वोट) मिल सकती हैं।LIVE: पंजाब में भगवंत मान बन रहे हैं सीएम! जानिए एग्जिट पोल रिजल्ट का हर अपडेटUttar Pradesh Exit poll 2022: उत्तर प्रदेश में बहुमत से बन रही योगी आदित्यनाथ सरकार, TIMES NOW VETO के सर्वे रिपोर्ट में जानें सब कुछटाइम्स नाउ-वीटो के सर्वे में भी आप की सरकारटाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। यहां आम आदमी पार्टी को 70, कांग्रेस को 22, शिरोमणि अकाली दल-बीएसपी गठबंधन को 19, बीजेपी अलायंस को 5 और अन्य को एक सीट मिल सकती है। राज्य में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 59 है। LIVE: यूपी, उत्तराखंड, पंजाब…एग्जिट पोल में जानिए पांच राज्यों में किसकी सरकारइंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे में AAP को बहुमत इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को पंजाब में साफ बहुमत मिल रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़े अगर नतीजों में बदलते हैं तो आम आदमी पार्टी को 41 प्रतिशत वोटों के साथ 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 28 प्रतिशत वोटों के साथ 19 से 31 सीटों के मिलने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी को एक से चार सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य दलों को सात से 11 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। पार्टी ने तब अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। इस बार नवजोत सिद्धू के लगातार बागी तेवरों के बीच पार्टी ने कैप्टन को सत्ता से हटाया। इसके बाद अमरिंदर ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बना ली थी। पंजाब में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के रूप में चुनाव से चंद महीनों पहले राज्य का पहला दलित सीएम बनाया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया है। अकाली दल और बीएसपी का गठबंधन भी चुनाव मैदान में है। कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के साथ गठबंधन में बीजेपी भी पूरा जोर लगा रही है। दूसरी ओर किसानों का मोर्चा भी संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) के रूप में राज्य के चुनावी मैदान में है। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : punjab vidansabha chunav 2022 exit poll result latest updatesHindi News from Navbharat Times, TIL Network