

राकेश टिकैत ने कहा, लखीमपुर में जो हुआ, वह पूरी दुनिया ने देखा
नई दिल्ली :
Lakhimpur Kheri Violence: किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)ने लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मिली जमानत पर सवाल उठाया है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि किस मामले में सुप्रीम कोर्ट से किसानों का न्याय जरूर मिलेगा. NDTV से बातचीत में आशीष मिश्रा के गवाहों और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ के सवाल पर टिकैत ने कहा कि सरकार तो ये कहेगी ही. वो तो ये कहेंगे ही. राज्य सरकार सभी गवाहों से यह पूछ भी रही है कि किसी को कोई धमकी तो नहीं मिली है. किसान नेता टिकैत ने कहा कि किसी को जेल में सिर्फ इसलिए नहीं रखा जाता कि वो बाहर आने पर धमकी देगा. इसी आधार पर हजारों लोग जेल में जो बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाना चाहिए. वो (आशीष मिश्रा) गृह राज्य मंत्री का बेटा है, इसलिए जेल से बाहर है. उन्होंने कहा कि गवाहों के बयानों को ज्यादा तवज्जो दी जानी चाहिए.
राकेश टिकैत ने कहा, लखीमपुर में जो हुआ, वह पूरी दुनिया ने देखानई दिल्ली : Lakhimpur Kheri Violence: किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)ने लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मिली जमानत पर सवाल उठाया है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि किस मामले में सुप्रीम कोर्ट से किसानों का न्याय जरूर मिलेगा. NDTV से बातचीत में आशीष मिश्रा के गवाहों और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ के सवाल पर टिकैत ने कहा कि सरकार तो ये कहेगी ही. वो तो ये कहेंगे ही. राज्य सरकार सभी गवाहों से यह पूछ भी रही है कि किसी को कोई धमकी तो नहीं मिली है. किसान नेता टिकैत ने कहा कि किसी को जेल में सिर्फ इसलिए नहीं रखा जाता कि वो बाहर आने पर धमकी देगा. इसी आधार पर हजारों लोग जेल में जो बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाना चाहिए. वो (आशीष मिश्रा) गृह राज्य मंत्री का बेटा है, इसलिए जेल से बाहर है. उन्होंने कहा कि गवाहों के बयानों को ज्यादा तवज्जो दी जानी चाहिए.