ताइवान नेशनल डे पर भारतीयों ने जमकर दी बधाई, भड़का चीन बोला

ताइवान नेशनल डे पर भारतीयों ने जमकर दी बधाई, भड़का चीन बोला

news image

Curated by | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 10, 2021, 7:57 PM

ताइवान ने नेशनल डे पर दिल्ली में लगे पोस्टर और भारतीयों के बधाई संदेशों से चीन चिढ़ा हुआ है। उसने बयान जारी कर कहा है कि ताइवानी स्वतंत्रता की सभी कोशिशें बेकार साबित होंगी। एक दिन पहले ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को अपने देश में मिलाने की बात कही थी।

ताइवान की इन मिसाइलों से डरती है चीनी सेना

पेइचिंग
ताइवान के नेशनल डे पर भारतीयों के बधाई संदेशों की बाढ़ से चीन बौखलाया हुआ है। उसने बयान जारी कर कहा है कि ऐसी सभी कोशिशें बेकार साबित होंगी। सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि नई दिल्ली में चीनी दूतावास के आसपास ताइवान के नेशनल डे वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं। पिछले साल भी ऐसे पोस्टर लगवाए गए थे। इन पोस्टरों को लेकर चीन का सरकारी भोपू ग्लोबल टाइम्स ने जमकर जहर भी उगला था।

चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने जताया विरोध
अब दिल्ली में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जिआओजियान ने ट्वीट कर कहा है कि हाल ही में, भारत में कुछ मीडिया और व्यक्तियों ने ‘ताइवान स्वतंत्रता’ के लिए मंच प्रदान किया या समर्थन किया। इन लोगों ने ‘दो चीन’ या एक चीन, एक ताइवान’ की वकालत की। इसने खुले तौर पर एक-चीन सिद्धांत का उल्लंघन किया है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इस तरह की सभी कोशिशें बेकार साबित होंगी।

बीजेपी नेता ने शेयर किए होर्डिंग्स
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने चीनी दूतावास के सामने लगी ताइवानी स्वतंत्रता दिवस की होर्डिंग्स को शेयर भी किया है। उन्होंने कई ताइवानी लोगों के वीडियो भी शेयर किए, जिसमें वे थैंक्यू कहते नजर आ रहे हैं। चीन हमेशा से ताइवान के साथ दोस्ताना संबंध रखने वाले देशों का विरोध करता रहा है।

ताइवान पोस्‍टर: ग्‍लोबल टाइम्‍स ने दी धमकी, आग से खेल रही बीजेपी, मूर्खों जैसा व्‍यवहार छोड़े
चीन ने पिछले साल भी किया था मना
बता दें कि चीन की सरकार ने पिछले साल ही भारत को ताइवानी स्वतंत्रता दिवस न मनाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि यह चीन का अभिन्न हिस्सा है अगर भारत में ताइवान का राष्ट्र्रीय दिवस मनाया जाता है तो इससे चीन के साथ संबंधों पर असर पड़ेगा। वहीं भारतीयों ने चीन के इस आग्रह को ठुकराते हुए ताइवान को जमकर शुभकामनाएं दी हैं।

चीन की धमकियों के बावजूद भारतीयों ने ताइवान को भेजे शुभकामना संदेश, राष्ट्रपति त्साई ने कहा ‘शुक्रिया’
चीनी दूतावास के बाहर ताइवान को बधाई देते पोस्‍टर्स लगाए
बता दें कि ताइवान से दोस्‍ताना संबंध रखने वाले देशों से चीन चिढ़ा रहता है। हालांकि भारत के रिश्‍ते ताइवान से मधुर हैं। आज यानी 10 अक्‍टूबर को ताइवान का नैशनल डे है। सोशल मीडिया पर भारतीयों ने ताइवान का साथ दिया है। इसके अलावा दिल्‍ली में चीनी दूतावास के बाहर ताइवान को बधाई देते पोस्‍टर्स लगाए गए हैं।

Taiwan 0991

क्यों है चीन और ताइवान में तनातनी
1949 में माओत्से तुंग के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी ने चियांग काई शेक के नेतृत्व वाले कॉमिंगतांग सरकार का तख्तापलट कर दिया था। जिसके बाद चियांग काई शेक ने ताइवान द्वीप में जाकर अपनी सरकार का गठन किया। उस समय कम्यूनिस्ट पार्टी के पास मजबूत नौसेना नहीं थी। इसलिए उन्होंने समुद्र पार कर इस द्वीप पर अधिकार नहीं किया। तब से ताइवान खुद को रिपब्लिक ऑफ चाइना मानता है।


ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीन
चीन ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इसके लिए सेना के इस्तेमाल पर भी जोर देती आई है। ताइवान के पास अपनी खुद की सेना भी है। जिसे अमेरिका का समर्थन भी प्राप्त है। हालांकि ताइवान में जबसे डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में आई है तबसे चीन के साथ संबंध खराब हुए हैं।

Taiwan 01

ताइवानी नेशनल डे पर दिल्ली में लगा पोस्टर

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : china fumes as indian wishing taiwan happy national day posters outside chinese embassy in delhi
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Curated by प्रियेश मिश्र | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 10, 2021, 7:57 PMताइवान ने नेशनल डे पर दिल्ली में लगे पोस्टर और भारतीयों के बधाई संदेशों से चीन चिढ़ा हुआ है। उसने बयान जारी कर कहा है कि ताइवानी स्वतंत्रता की सभी कोशिशें बेकार साबित होंगी। एक दिन पहले ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान को अपने देश में मिलाने की बात कही थी। ताइवान की इन मिसाइलों से डरती है चीनी सेनापेइचिंगताइवान के नेशनल डे पर भारतीयों के बधाई संदेशों की बाढ़ से चीन बौखलाया हुआ है। उसने बयान जारी कर कहा है कि ऐसी सभी कोशिशें बेकार साबित होंगी। सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि नई दिल्ली में चीनी दूतावास के आसपास ताइवान के नेशनल डे वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं। पिछले साल भी ऐसे पोस्टर लगवाए गए थे। इन पोस्टरों को लेकर चीन का सरकारी भोपू ग्लोबल टाइम्स ने जमकर जहर भी उगला था।चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने जताया विरोधअब दिल्ली में चीनी दूतावास के प्रवक्ता वांग जिआओजियान ने ट्वीट कर कहा है कि हाल ही में, भारत में कुछ मीडिया और व्यक्तियों ने ‘ताइवान स्वतंत्रता’ के लिए मंच प्रदान किया या समर्थन किया। इन लोगों ने ‘दो चीन’ या एक चीन, एक ताइवान’ की वकालत की। इसने खुले तौर पर एक-चीन सिद्धांत का उल्लंघन किया है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। इस तरह की सभी कोशिशें बेकार साबित होंगी।बीजेपी नेता ने शेयर किए होर्डिंग्सबीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने चीनी दूतावास के सामने लगी ताइवानी स्वतंत्रता दिवस की होर्डिंग्स को शेयर भी किया है। उन्होंने कई ताइवानी लोगों के वीडियो भी शेयर किए, जिसमें वे थैंक्यू कहते नजर आ रहे हैं। चीन हमेशा से ताइवान के साथ दोस्ताना संबंध रखने वाले देशों का विरोध करता रहा है। ताइवान पोस्‍टर: ग्‍लोबल टाइम्‍स ने दी धमकी, आग से खेल रही बीजेपी, मूर्खों जैसा व्‍यवहार छोड़ेचीन ने पिछले साल भी किया था मनाबता दें कि चीन की सरकार ने पिछले साल ही भारत को ताइवानी स्वतंत्रता दिवस न मनाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि यह चीन का अभिन्न हिस्सा है अगर भारत में ताइवान का राष्ट्र्रीय दिवस मनाया जाता है तो इससे चीन के साथ संबंधों पर असर पड़ेगा। वहीं भारतीयों ने चीन के इस आग्रह को ठुकराते हुए ताइवान को जमकर शुभकामनाएं दी हैं।चीन की धमकियों के बावजूद भारतीयों ने ताइवान को भेजे शुभकामना संदेश, राष्ट्रपति त्साई ने कहा ‘शुक्रिया’चीनी दूतावास के बाहर ताइवान को बधाई देते पोस्‍टर्स लगाएबता दें कि ताइवान से दोस्‍ताना संबंध रखने वाले देशों से चीन चिढ़ा रहता है। हालांकि भारत के रिश्‍ते ताइवान से मधुर हैं। आज यानी 10 अक्‍टूबर को ताइवान का नैशनल डे है। सोशल मीडिया पर भारतीयों ने ताइवान का साथ दिया है। इसके अलावा दिल्‍ली में चीनी दूतावास के बाहर ताइवान को बधाई देते पोस्‍टर्स लगाए गए हैं।क्यों है चीन और ताइवान में तनातनी1949 में माओत्से तुंग के नेतृत्व में कम्युनिस्ट पार्टी ने चियांग काई शेक के नेतृत्व वाले कॉमिंगतांग सरकार का तख्तापलट कर दिया था। जिसके बाद चियांग काई शेक ने ताइवान द्वीप में जाकर अपनी सरकार का गठन किया। उस समय कम्यूनिस्ट पार्टी के पास मजबूत नौसेना नहीं थी। इसलिए उन्होंने समुद्र पार कर इस द्वीप पर अधिकार नहीं किया। तब से ताइवान खुद को रिपब्लिक ऑफ चाइना मानता है।ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीनचीन ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इसके लिए सेना के इस्तेमाल पर भी जोर देती आई है। ताइवान के पास अपनी खुद की सेना भी है। जिसे अमेरिका का समर्थन भी प्राप्त है। हालांकि ताइवान में जबसे डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में आई है तबसे चीन के साथ संबंध खराब हुए हैं।ताइवानी नेशनल डे पर दिल्ली में लगा पोस्टरNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : china fumes as indian wishing taiwan happy national day posters outside chinese embassy in delhiHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *