
Dil Prakash | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 27, 2021, 8:09 AM
दो दिन की शांति के बाद पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में आज फिर तेजी आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35 पैसे का इजाफा कर दिया। जानिए अब क्या हो गई है पेट्रोल-डीजल की कीमत..
![]()
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 2014 के बाद उच्चतम स्तर पर है।
हाइलाइट्स
- दो दिन की शांति के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा
- पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी
- दिल्ली में पेट्रोल 107.94 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमत 2014 के बाद उच्चतम स्तर पर
दो दिन की शांति के बाद पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में आज फिर उबाल आ गया। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे के इजाफा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में बुधवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 107.94 रुपये और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
6.75 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
पिछले महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। दरअसल, पिछले महीने के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई थीं। इस समय कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) 86 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। यही वजह है कि सभी पेट्रोलियम पदार्थ (Petroleum Products) महंगे हो रहे हैं। पेट्रोल की कीमत हाल के दिनों में 6.75 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
इसी महीने लिस्ट हुई इस कंपनी को हुआ 38 फीसदी का मुनाफा, जानें निवेशकों को कितना मिला है लाभांश
8.05 रुपये महंगा हुआ डीजल
पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार (Diesel Market) ज्यादा तेज हुआ। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना (Manufacturing of Diesel) महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार (Retail Market) में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते 24 सितंबर से डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी है। हाल की तेजी में यह 8.05 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| दिल्ली | 107.94 | 96.68 |
| मुंबई | 113.76 | 104.71 |
| चेन्नै | 104.70 | 100.89 |
| कोलकाता | 108.41 | 99.75 |
| भोपाल | 116.58 | 105.97 |
| रांची | 102.17 | 101.96 |
| बेंगलुरु | 111.66 | 102.57 |
| पटना | 111.60 | 103.25 |
| चंडीगढ़ | 103.84 | 96.35 |
| लखनऊ | 104.84 | 97.09 |
| नोएडा | 105.06 | 97.28 |
(स्रोत- IOC SMS)
कच्चा तेल 2014 के बाद उच्चतम स्तर पर
सप्लाई में कमी और दुनिया के सबसे बड़े कस्टमर अमेरिका में बढ़ती मांग के बीच मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 2014 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.5 फीसदी तेजी के साथ 86.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 1.1 फीसदी तेजी के साथ 84.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। लोग भले ही क्लीन फ्यूल (Clean Fuel) का उपयोग बढ़ाने की बात करें, लेकिन फॉसिल फ्यूल (Fossil Fuel) का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है।
अगर कोयला संकट रहा जारी तो टूट जाएगी 5000 SME की कमर
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : petrol diesel prices surge again after 2 days know latest rate in your city
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
Dil Prakash | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 27, 2021, 8:09 AMदो दिन की शांति के बाद पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में आज फिर तेजी आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35 पैसे का इजाफा कर दिया। जानिए अब क्या हो गई है पेट्रोल-डीजल की कीमत..अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 2014 के बाद उच्चतम स्तर पर है।हाइलाइट्सदो दिन की शांति के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफापेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरीदिल्ली में पेट्रोल 107.94 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटरअंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमत 2014 के बाद उच्चतम स्तर परनई दिल्लीदो दिन की शांति के बाद पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में आज फिर उबाल आ गया। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे के इजाफा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में बुधवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 107.94 रुपये और डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।6.75 रुपये महंगा हुआ पेट्रोलपिछले महीने की 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल भी 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। दरअसल, पिछले महीने के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई थीं। इस समय कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) 86 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। यही वजह है कि सभी पेट्रोलियम पदार्थ (Petroleum Products) महंगे हो रहे हैं। पेट्रोल की कीमत हाल के दिनों में 6.75 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।इसी महीने लिस्ट हुई इस कंपनी को हुआ 38 फीसदी का मुनाफा, जानें निवेशकों को कितना मिला है लाभांश8.05 रुपये महंगा हुआ डीजलपेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार (Diesel Market) ज्यादा तेज हुआ। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना (Manufacturing of Diesel) महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार (Retail Market) में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते 24 सितंबर से डीजल की कीमत पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी है। हाल की तेजी में यह 8.05 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दामशहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटरदिल्ली107.9496.68मुंबई113.76104.71चेन्नै104.70100.89कोलकाता108.4199.75भोपाल116.58105.97रांची102.17101.96बेंगलुरु111.66102.57पटना111.60103.25चंडीगढ़103.8496.35लखनऊ104.8497.09नोएडा105.0697.28 (स्रोत- IOC SMS)कच्चा तेल 2014 के बाद उच्चतम स्तर परसप्लाई में कमी और दुनिया के सबसे बड़े कस्टमर अमेरिका में बढ़ती मांग के बीच मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 2014 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.5 फीसदी तेजी के साथ 86.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 1.1 फीसदी तेजी के साथ 84.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। लोग भले ही क्लीन फ्यूल (Clean Fuel) का उपयोग बढ़ाने की बात करें, लेकिन फॉसिल फ्यूल (Fossil Fuel) का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है।अगर कोयला संकट रहा जारी तो टूट जाएगी 5000 SME की कमरअपने शहर में आज के भाव यूं जानेंपेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : petrol diesel prices surge again after 2 days know latest rate in your cityHindi News from Navbharat Times, TIL Network
