मंत्री अश्विनी चौबे ने शेरनी का नाम रखा महागौरी और शैलजा, शेर का महेश्वर; जिम कॉर्बेट पार्क का भी नाम बदलने का दे चुके हैं सुझाव

मंत्री अश्विनी चौबे ने शेरनी का नाम रखा महागौरी और शैलजा, शेर का महेश्वर; जिम कॉर्बेट पार्क का भी नाम बदलने का दे चुके हैं सुझाव

news image

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री ने सुझाव दिया है कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलकर रामगंगा करने का सुझाव दिया है। उन्होंने दिल्ली लाए गए तीन शेरों का नामकरण भी कर दिया।

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलकर ‘रामगंगा’ करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के चिड़ियाघर में लाए गए तीन नए-नवेले तीन एशियाटिक शेरों का नामकरण भी कर दिया। नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शेरनियों को गौरी और शैलजा नाम दिया है। वहीं शेर का नाम महेश्वर रखा है। ये शेर गुजरात के सकारबॉग चिड़ियाघर से लाए गए थे।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम पहले भी बदला जा चुका है
अगर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदला जाता है तो यह पहली बार नहीं होगा। इससे पहले 1936 में स्थापना के समय इसका नाम हेली राष्ट्रीय पार्क रखा गया था। दो दशक के बाद इसक नाम बदला गया। यह नाम शिकारी से पर्यावरण संरक्षक बने जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था। अब इसका नाम रामगंगा करने के प्रस्ताव देने के पीछे वजह यह है कि पार्क के बीच से ही गंगा की सहायक नदी रामगंगा गुजरती है।

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री ने सुझाव दिया है कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलकर रामगंगा करने का सुझाव दिया है। उन्होंने दिल्ली लाए गए तीन शेरों का नामकरण भी कर दिया। केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदलकर ‘रामगंगा’ करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के चिड़ियाघर में लाए गए तीन नए-नवेले तीन एशियाटिक शेरों का नामकरण भी कर दिया। नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शेरनियों को गौरी और शैलजा नाम दिया है। वहीं शेर का नाम महेश्वर रखा है। ये शेर गुजरात के सकारबॉग चिड़ियाघर से लाए गए थे। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम पहले भी बदला जा चुका हैअगर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम बदला जाता है तो यह पहली बार नहीं होगा। इससे पहले 1936 में स्थापना के समय इसका नाम हेली राष्ट्रीय पार्क रखा गया था। दो दशक के बाद इसक नाम बदला गया। यह नाम शिकारी से पर्यावरण संरक्षक बने जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था। अब इसका नाम रामगंगा करने के प्रस्ताव देने के पीछे वजह यह है कि पार्क के बीच से ही गंगा की सहायक नदी रामगंगा गुजरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *