मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट:मेंटर धोनी ने वर्ल्ड कप से पहले जीती IPL ट्रॉफी, वैक्सीन लगवा चुके लोग जा सकेंगे US, भागवत बोले

मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट:मेंटर धोनी ने वर्ल्ड कप से पहले जीती IPL ट्रॉफी, वैक्सीन लगवा चुके लोग जा सकेंगे US, भागवत बोले

news image

  • Hindi News
  • National
  • MS Dhoni IPL 2021 | Dainik Bhaskar News Headlines; Chennai Beat Kolkata In IPL Final, Car Mows Down People In Chhattisgarh, US Lift Covid 19 Travel Restrictions

नमस्कार,
आज शनिवार है, तारीख 16 अक्टूबर 2021; आश्विन मास, शुक्ल पक्ष और एकादशी तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. सरकार में फेरबदल की चर्चा के बीच राजस्थान के CM अशोक गहलोत दिल्ली में सोनिया गांधी से मिल सकते हैं।
  2. दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी, इसमें पार्टी में चल रहे मतभेदों और नए अध्यक्ष के बारे में मंथन होगा।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. चेन्नई चौथी बार IPL चैंपियन, फाइनल में कोलकाता को 27 रन से हराया

चेन्नई ने कोलकाता को हराकर चौथी बार IPL का खिताब जीत लिया। शुरुआत में लगा था कि मैच कोलकाता की मुट्ठी में जा रहा है, लेकिन चेन्नई के बॉलर्स ने एक के बाद एक विकेट झटककर कहानी बदल दी। पहले खेलते हुए चेन्नई ने 192 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 165 रन ही बना सकी। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मेंटर बनाए गए धोनी बड़ी ट्रॉफी की जीत के साथ नई जिम्मेदारी शुरू करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर…

2. सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या, शव को मंच के सामने लटकाया
सिंघु बॉर्डर से लगे हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में एक युवक की हत्या कर दी गई। मरने वाले का नाम लखबीर सिंह है। उसकी उम्र 35 साल थी। किसान आंदोलन के लिए जुटे निहंगों पर उसके हाथ-पैर काटने का आरोप है। उन्होंने उसे रस्सी से बांधकर घसीटा और मरने पर शव किसान आंदोलन के मंच के सामने बैरिकेड से लटका दिया। मामले में एक निहंग ने सरेंडर कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर…

3. ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी पीछे
भारत 116 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में 101वें नंबर पर खिसक गया है। पिछले साल यानी 2020 में भारत 107 देशों में 94वें नंबर पर था। भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लोग कोविड-19 और इसके चलते लगाई गई पाबंदियों से प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में भारत में भुखमरी के स्तर को ‘चिंताजनक’ बताया गया है।
पढ़ें पूरी खबर…

4. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड खत्म, 41 फैक्ट्रियों को मिलाकर बनीं 7 डिफेंस कंपनियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयदशमी पर 7 नई डिफेंस कंपनियां राष्ट्र को समर्पित कीं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड को भंग कर इन कंपनियों का बनाया गया है। इस कदम से हथियारों के आयात में कमी आने की उम्मीद है। मोदी ने कहा कि 5 साल मे डिफेंस एक्सपोर्ट 325% बढ़ा है। रक्षा क्षेत्र में जो 7 नई कंपनियां उतरने जा रही हैं, वो समर्थ राष्ट्र के उनके संकल्पों को और मजबूती देंगी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को कार से रौंदा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। यहां करीब 150 लोग दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 26 घायल हो गए। कार में गांजा भरकर दो लोग ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जा रहे थे। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। घटना के बाद लोगों ने कार में आग लगा दी।
पढ़ें पूरी खबर…

6. अफगानिस्तान में लगातार दूसरे शुक्रवार को मस्जिद में धमाका
अफगानिस्तान के कंधार में शिया समुदाय की मस्जिद में हुए बम धमाके में 37 लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल भी हो गए। विस्फोट जुमे की नमाज के दौरान हुआ। अफगानिस्तान में लगातार दूसरे शुक्रवार को शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते कुंदुज शहर में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी।
पढ़ें पूरी खबर…

7. मोहन भागवत बोले- देश में मुस्लिम आबादी बढ़ी, इस पर नीति बने
RSS के स्थापना दिवस और विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संबोधन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि भारत में उत्पन्न मत पंथों के अनुयायियों का अनुपात 88% से घटकर 83.8% रह गया है। वहीं मुस्लिम जनसंख्या का अनुपात 9.8% से बढ़कर 14.24% हो गया है। जनसंख्या के असंतुलन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या नीति होनी चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर…

8. कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को अमेरिका में मिलेगी एंट्री
अमेरिका ने अपनी नई इंटरनेशनल ट्रेवल पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 8 नवंबर के बाद उन सभी विदेशी नागरिकों को अमेरिका आने की मंजूरी मिलेगी, जो मान्यता प्राप्त कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं। जनवरी 2020 में चीन से आने वाले यात्रियों के साथ पाबंदियों की शुरुआत हुई थी। ये करीब 21 महीने यह जारी रहीं।
पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. झांसी में 37 लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मध्यप्रदेश के 11 लोगों की मौत
  2. काबुल के दश्मेश पिता गुरुद्वारा में घुसे तालिबान, स्टाफ से मारपीट; 10 दिन में ऐसी दूसरी घटना
  3. सेना प्रमुख से तनातनी के बाद खतरे में इमरान की कुर्सी, विदेश मंत्री कुरैशी बन सकते हैं नए PM

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
बचपन की खूबसूरत यादों में मिकी माउस और डोनाल्ड डक तो जरूर होंगे। आज इन कार्टून कैरेक्टर को बनाने वाली कंपनी डिज्नी का जन्मदिन है। 1923 में बनी डिज्नी कंपनी अब 98 साल की हो गई है। डिज्नी को दो भाइयों वॉल्ट और रॉय ने बनाया था। कैलिफोर्निया में शुरू इस कंपनी का नाम था – डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो। शुरुआत में वॉल्ट डिज्नी की हालत ऐसी थी कि खाने के लिए पैसे नहीं होते थे। मई 1928 में डिज्नी की किस्मत बदली। डिज्नी ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म “प्लेन क्रेजी” की टेस्ट स्क्रीनिंग की। इस फिल्म में पहली बार मिकी हाउस लोगों के सामने आया।

और अब आज का विचार
जिंदगी में दूसरों से आगे निकलने का एक ही सीक्रेट है कि आप बिना इंतजार करे अपना काम शुरू कर दें – सैली बर्गर, अमेरिकन आर्ट डायरेक्टर

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

Hindi NewsNationalMS Dhoni IPL 2021 | Dainik Bhaskar News Headlines; Chennai Beat Kolkata In IPL Final, Car Mows Down People In Chhattisgarh, US Lift Covid 19 Travel Restrictionsनमस्कार,आज शनिवार है, तारीख 16 अक्टूबर 2021; आश्विन मास, शुक्ल पक्ष और एकादशी तिथिसबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरसरकार में फेरबदल की चर्चा के बीच राजस्थान के CM अशोक गहलोत दिल्ली में सोनिया गांधी से मिल सकते हैं।दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी, इसमें पार्टी में चल रहे मतभेदों और नए अध्यक्ष के बारे में मंथन होगा।अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. चेन्नई चौथी बार IPL चैंपियन, फाइनल में कोलकाता को 27 रन से हरायाचेन्नई ने कोलकाता को हराकर चौथी बार IPL का खिताब जीत लिया। शुरुआत में लगा था कि मैच कोलकाता की मुट्ठी में जा रहा है, लेकिन चेन्नई के बॉलर्स ने एक के बाद एक विकेट झटककर कहानी बदल दी। पहले खेलते हुए चेन्नई ने 192 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता 165 रन ही बना सकी। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मेंटर बनाए गए धोनी बड़ी ट्रॉफी की जीत के साथ नई जिम्मेदारी शुरू करेंगे।पढ़ें पूरी खबर…2. सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या, शव को मंच के सामने लटकायासिंघु बॉर्डर से लगे हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में एक युवक की हत्या कर दी गई। मरने वाले का नाम लखबीर सिंह है। उसकी उम्र 35 साल थी। किसान आंदोलन के लिए जुटे निहंगों पर उसके हाथ-पैर काटने का आरोप है। उन्होंने उसे रस्सी से बांधकर घसीटा और मरने पर शव किसान आंदोलन के मंच के सामने बैरिकेड से लटका दिया। मामले में एक निहंग ने सरेंडर कर दिया है।पढ़ें पूरी खबर…3. ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत पाकिस्तान-बांग्लादेश से भी पीछेभारत 116 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में 101वें नंबर पर खिसक गया है। पिछले साल यानी 2020 में भारत 107 देशों में 94वें नंबर पर था। भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लोग कोविड-19 और इसके चलते लगाई गई पाबंदियों से प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में भारत में भुखमरी के स्तर को ‘चिंताजनक’ बताया गया है।पढ़ें पूरी खबर…4. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड खत्म, 41 फैक्ट्रियों को मिलाकर बनीं 7 डिफेंस कंपनियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयदशमी पर 7 नई डिफेंस कंपनियां राष्ट्र को समर्पित कीं। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड को भंग कर इन कंपनियों का बनाया गया है। इस कदम से हथियारों के आयात में कमी आने की उम्मीद है। मोदी ने कहा कि 5 साल मे डिफेंस एक्सपोर्ट 325% बढ़ा है। रक्षा क्षेत्र में जो 7 नई कंपनियां उतरने जा रही हैं, वो समर्थ राष्ट्र के उनके संकल्पों को और मजबूती देंगी।पढ़ें पूरी खबर…5. छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को कार से रौंदाछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। यहां करीब 150 लोग दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 26 घायल हो गए। कार में गांजा भरकर दो लोग ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जा रहे थे। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। घटना के बाद लोगों ने कार में आग लगा दी।पढ़ें पूरी खबर…6. अफगानिस्तान में लगातार दूसरे शुक्रवार को मस्जिद में धमाकाअफगानिस्तान के कंधार में शिया समुदाय की मस्जिद में हुए बम धमाके में 37 लोगों की मौत हो गई। 50 से ज्यादा घायल भी हो गए। विस्फोट जुमे की नमाज के दौरान हुआ। अफगानिस्तान में लगातार दूसरे शुक्रवार को शिया मस्जिद को निशाना बनाया गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते कुंदुज शहर में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें 100 लोगों की मौत हो गई थी।पढ़ें पूरी खबर…7. मोहन भागवत बोले- देश में मुस्लिम आबादी बढ़ी, इस पर नीति बनेRSS के स्थापना दिवस और विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संबोधन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि भारत में उत्पन्न मत पंथों के अनुयायियों का अनुपात 88% से घटकर 83.8% रह गया है। वहीं मुस्लिम जनसंख्या का अनुपात 9.8% से बढ़कर 14.24% हो गया है। जनसंख्या के असंतुलन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या नीति होनी चाहिए।पढ़ें पूरी खबर…8. कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को अमेरिका में मिलेगी एंट्रीअमेरिका ने अपनी नई इंटरनेशनल ट्रेवल पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 8 नवंबर के बाद उन सभी विदेशी नागरिकों को अमेरिका आने की मंजूरी मिलेगी, जो मान्यता प्राप्त कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं। जनवरी 2020 में चीन से आने वाले यात्रियों के साथ पाबंदियों की शुरुआत हुई थी। ये करीब 21 महीने यह जारी रहीं।पढ़ें पूरी खबर…कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन मेंझांसी में 37 लोगों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मध्यप्रदेश के 11 लोगों की मौतकाबुल के दश्मेश पिता गुरुद्वारा में घुसे तालिबान, स्टाफ से मारपीट; 10 दिन में ऐसी दूसरी घटनासेना प्रमुख से तनातनी के बाद खतरे में इमरान की कुर्सी, विदेश मंत्री कुरैशी बन सकते हैं नए PMआज के दिन इतिहास में क्या हुआ थाबचपन की खूबसूरत यादों में मिकी माउस और डोनाल्ड डक तो जरूर होंगे। आज इन कार्टून कैरेक्टर को बनाने वाली कंपनी डिज्नी का जन्मदिन है। 1923 में बनी डिज्नी कंपनी अब 98 साल की हो गई है। डिज्नी को दो भाइयों वॉल्ट और रॉय ने बनाया था। कैलिफोर्निया में शुरू इस कंपनी का नाम था – डिज्नी ब्रदर्स कार्टून स्टूडियो। शुरुआत में वॉल्ट डिज्नी की हालत ऐसी थी कि खाने के लिए पैसे नहीं होते थे। मई 1928 में डिज्नी की किस्मत बदली। डिज्नी ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म “प्लेन क्रेजी” की टेस्ट स्क्रीनिंग की। इस फिल्म में पहली बार मिकी हाउस लोगों के सामने आया।और अब आज का विचारजिंदगी में दूसरों से आगे निकलने का एक ही सीक्रेट है कि आप बिना इंतजार करे अपना काम शुरू कर दें – सैली बर्गर, अमेरिकन आर्ट डायरेक्टरआपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *