![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Punjab Chief Minister Home Wedding Ceremony Pictures; CM Charanjit Channi Drove The Groom’s Son’s Car Himself; Ate Food Sitting On The Ground
जालंधर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दूल्हा बने बेटे की कार चलाकर ले जाते सीएम चन्नी।
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बेटे नवजीत सिंह का रविवार को मोहाली में विवाह समारोह हुआ। नवजीत का विवाह सिमरन धीर से हुआ है जो इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है। बेटे की शादी के दौरान CM चन्नी अलग अंदाज में दिखे। दूल्हे बने बेटे नवजीत की कार को वो खुद ड्राइव कर ले गए। यही नहीं, VIP शानो-शौकत से दूर उन्होंने बेटा-बहू के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर खाना खाया। चरणजीत चन्नी पंजाब की राजनीति के इतिहास में पहले अनुसूचित जाति के सीएम है। सीएम बनते ही उन्होंने अपनी सिक्योरिटी कम करवा दी थी। अब शादी समारोह को भी उन्होंने सादगी से रखा। पंजाब सरकार के मंत्रियों से लेकर कांग्रेसी नेताओं और अफसरों तक ने समारोह में हाजिरी भरी।

बेटे-बहू के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते सीएम चन्नी और उनकी पत्नी।
नवजीत का सिमरन से रिश्ता होते ही सीएम बन गए चन्नी
CM चरणजीत चन्नी का परिवार अपनी नई बहू को लक्की मानता है। डेढ़ महीना पहले तक चरणजीत चन्नी पंजाब सरकार में मंत्री थे और मुख्यमंत्री बनने के बारे में शायद ही कभी सोचा था। उनके बेटे नवजीत सिंह का सिमरन धीर से रिश्ता होते ही अचानक राजनीति ने अचानक पलटा खाया और कैप्टन अमरिंदर सिंह के हटते ही चन्नी सीएम बन गए। यह इसलिए चौंकाने वाला था क्योंकि अमरिंदर के हटने के बाद चन्नी का नाम सीएम के लिए चर्चा में तक नहीं था। पंजाब में हर बार जट्टसिख ही सीएम बनते रहे हैं लेकिन अचानक चन्नी ने सबको चौंका दिया।

सीएम चरणजीत चन्नी के बेटे-बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह।
ज्योतिष में भरोसा रखते हैं चन्नी
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को ज्योतिष में खूब भरोसा है। पहले उनकी राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए हाथी की सवारी की तस्वीरें सामने आई थी। इसके बाद चंडीगढ़ में सरकारी निवास का वास्तु ठीक करने के लिए उन्होंने ग्रीन बैल्ट भी तुड़वा दी थी।

सीएम चरणजीत चन्नी को बेटे की शादी की बधाई देते पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत।

सीएम चन्नी और उनके बेटे को बधाई देने पहुंचे पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका।

सीएम चन्नी को बधाई देते मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

सीएम चन्नी को बधाई देने पहुंचे वित्त मंत्री मनप्रीत बादल।

सीएम चन्नी के बेटे के शादी समारोह में पहुंचे मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक सुशील रिंकू, लाडी शेरोवालिया और हरजोत कमल।
Hindi NewsLocalPunjabJalandharPunjab Chief Minister Home Wedding Ceremony Pictures; CM Charanjit Channi Drove The Groom’s Son’s Car Himself; Ate Food Sitting On The Groundजालंधर4 घंटे पहलेकॉपी लिंकदूल्हा बने बेटे की कार चलाकर ले जाते सीएम चन्नी।पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बेटे नवजीत सिंह का रविवार को मोहाली में विवाह समारोह हुआ। नवजीत का विवाह सिमरन धीर से हुआ है जो इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है। बेटे की शादी के दौरान CM चन्नी अलग अंदाज में दिखे। दूल्हे बने बेटे नवजीत की कार को वो खुद ड्राइव कर ले गए। यही नहीं, VIP शानो-शौकत से दूर उन्होंने बेटा-बहू के साथ जमीन पर पंगत में बैठकर खाना खाया। चरणजीत चन्नी पंजाब की राजनीति के इतिहास में पहले अनुसूचित जाति के सीएम है। सीएम बनते ही उन्होंने अपनी सिक्योरिटी कम करवा दी थी। अब शादी समारोह को भी उन्होंने सादगी से रखा। पंजाब सरकार के मंत्रियों से लेकर कांग्रेसी नेताओं और अफसरों तक ने समारोह में हाजिरी भरी।बेटे-बहू के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते सीएम चन्नी और उनकी पत्नी।नवजीत का सिमरन से रिश्ता होते ही सीएम बन गए चन्नीCM चरणजीत चन्नी का परिवार अपनी नई बहू को लक्की मानता है। डेढ़ महीना पहले तक चरणजीत चन्नी पंजाब सरकार में मंत्री थे और मुख्यमंत्री बनने के बारे में शायद ही कभी सोचा था। उनके बेटे नवजीत सिंह का सिमरन धीर से रिश्ता होते ही अचानक राजनीति ने अचानक पलटा खाया और कैप्टन अमरिंदर सिंह के हटते ही चन्नी सीएम बन गए। यह इसलिए चौंकाने वाला था क्योंकि अमरिंदर के हटने के बाद चन्नी का नाम सीएम के लिए चर्चा में तक नहीं था। पंजाब में हर बार जट्टसिख ही सीएम बनते रहे हैं लेकिन अचानक चन्नी ने सबको चौंका दिया।सीएम चरणजीत चन्नी के बेटे-बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह।ज्योतिष में भरोसा रखते हैं चन्नीसीएम चरणजीत सिंह चन्नी को ज्योतिष में खूब भरोसा है। पहले उनकी राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए हाथी की सवारी की तस्वीरें सामने आई थी। इसके बाद चंडीगढ़ में सरकारी निवास का वास्तु ठीक करने के लिए उन्होंने ग्रीन बैल्ट भी तुड़वा दी थी।सीएम चरणजीत चन्नी को बेटे की शादी की बधाई देते पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश रावत।सीएम चन्नी और उनके बेटे को बधाई देने पहुंचे पंजाब के मंत्री राजकुमार वेरका।सीएम चन्नी को बधाई देते मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।सीएम चन्नी को बधाई देने पहुंचे वित्त मंत्री मनप्रीत बादल।सीएम चन्नी के बेटे के शादी समारोह में पहुंचे मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक सुशील रिंकू, लाडी शेरोवालिया और हरजोत कमल।
