LIVE: बंगाल में 4 नगर निगमों के लिए वोटिंग जारी, जानें चुनाव का हर अपडेट

news image

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बिधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित सभी चार नगर निगम क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की अधिसूचना के अनुसार, मतदान शाम पांच बजे तक होगा और चारों नगर निगमों के लिए मतगणना 14 फरवरी को होगी।

किस वॉर्ड में कितने प्रत्याशी
एसईसी की वेबसाइट के अनुसार, बिधाननगर के 41 वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्ड में 200 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चंदननगर में 33 वार्ड के लिए 120 और आसनसोल के 106 वार्ड में 430 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

कोविड नियमों का हो रहा पालन
वाम मोर्चा ने 2015 में सिलीगुड़ी निगम चुनाव जीता था, जबकि तीन अन्य नगर निगमों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया था। केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। थर्मल स्कैन मशीन से लोगों को टेम्प्रेचर चेक करने के अलावा, मास्क की चेकिंग भी की जा रही है।

कड़ा मुकाबला
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस चार नगर निगमों के चुनावों में क्लीन स्वीप चाहती। वहीं विपक्षी भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद वापसी करना चाहते हैं। भाजपा को आसनसोल में कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है, जहां 2014 से लगातार दो बार सांसद रहे बाबुल सुप्रियो ने इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी जॉइन कर ली थी।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : west bengal municipal election live updates and voting
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बिधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित सभी चार नगर निगम क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की अधिसूचना के अनुसार, मतदान शाम पांच बजे तक होगा और चारों नगर निगमों के लिए मतगणना 14 फरवरी को होगी।किस वॉर्ड में कितने प्रत्याशीएसईसी की वेबसाइट के अनुसार, बिधाननगर के 41 वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्ड में 200 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चंदननगर में 33 वार्ड के लिए 120 और आसनसोल के 106 वार्ड में 430 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।कोविड नियमों का हो रहा पालनवाम मोर्चा ने 2015 में सिलीगुड़ी निगम चुनाव जीता था, जबकि तीन अन्य नगर निगमों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया था। केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। थर्मल स्कैन मशीन से लोगों को टेम्प्रेचर चेक करने के अलावा, मास्क की चेकिंग भी की जा रही है। कड़ा मुकाबलासत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस चार नगर निगमों के चुनावों में क्लीन स्वीप चाहती। वहीं विपक्षी भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद वापसी करना चाहते हैं। भाजपा को आसनसोल में कड़ी टक्कर देने की उम्मीद है, जहां 2014 से लगातार दो बार सांसद रहे बाबुल सुप्रियो ने इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी जॉइन कर ली थी।Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : west bengal municipal election live updates and votingHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *