Video: ‘असल गुस्सा तो हमें न्यूजीलैंड पर था, इंडिया तो बीच में आ गया’, पाकिस्तानी मंत्री की ओछी बयानबाजी

Video: ‘असल गुस्सा तो हमें न्यूजीलैंड पर था, इंडिया तो बीच में आ गया’, पाकिस्तानी मंत्री की ओछी बयानबाजी

news image

Curated by | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 26, 2021, 10:55 PM

Pakistan: फवाद चौधरी से पहले शेख रशीद ने कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत दरअसल इस्लाम की जीत है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व खिलाड़ी इमरान खान भी खेल भावना का तिरस्कार कर चुके हैं।

Video: T-20 वर्ल्ड कप में भारत को हराने पर पाकिस्तानी सेना का जश्न, खुशी से भांगड़ा करते आए नजर

इस्लामाबाद
रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला गया। सभी कयास लगा रहे थे कि भारत हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान को विश्वकप में मात देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद जहां एक ओर भारत ने खेल भावना का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को जीत की बधाई दी। तो वहीं पड़ोसी मुल्क के नेता और मंत्री इस पर ओछी बयानबाजी कर रहे हैं। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इसमें पीछे नहीं हैं। इस बार निचले स्तर की टिप्पणी आई है फवाद चौधरी की तरफ से।

मंगलवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच है जिसे लेकर पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने रविवार के मैच का जिक्र किया। एक वीडियो में फवाद चौधरी कहते दिख रहे हैं, ‘असल गुस्सा तो हमें न्यूजीलैंड पर ही था, ये इंडिया तो रास्ते में आ गया।’ जब उनसे दुबई में मैच देखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘बस इंडिया वाला हो गया, अब रोज-रोज क्या…’

दौरा रद्द होने से हुई थी पाकिस्तान की किरकिरी
दरअसल विश्वकप से पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का अपना दौरा रद्द कर दिया था। टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैदान पर आने से इनकार कर दिया था और होटल के कमरों से ही सीधे खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड न सिर्फ घाटा हुआ था बल्कि दुनियाभर में पाकिस्तान की किरकिरी भी हुई थी। इसके बाद से ही पाकिस्तान टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को अहम बता रहा था।
भारत अभी-अभी हारा है, इस वक्त बात करना ठीक नहीं, ‘खिलाड़ी’ इमरान खान का शर्मिंदगी भरा बयान
इमरान खान ने दिया था शर्मनाक बयान
भारत पाकिस्तान मैच पर निचले स्तर की बयानबाजी करने वालों में फवाद चौधरी पहला नाम नहीं हैं। इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत को ‘इस्लाम’ की जीत बताया था। इसमें सबसे बड़ा नाम खुद पाक पीएम इमरान खान का है जिन्होंने मैच के बाद सऊदी अरब में कहा था कि भारत अभी-अभी पाकिस्तान से हारा है। यह संबंध सुधारने के लिए बात करने का सही समय नहीं है। उन्होंने कहा था कि अगर मैं किसी मुद्दे को सुलझाने पर बात करता तो वह कश्मीर होता।

india pakistan

फोटो : Twitter

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : watch video t20 world cup news pakistan minister fawad chaudhary says we wanted to defeat new zealand india has come in the way
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Curated by योगेश मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 26, 2021, 10:55 PMPakistan: फवाद चौधरी से पहले शेख रशीद ने कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत दरअसल इस्लाम की जीत है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व खिलाड़ी इमरान खान भी खेल भावना का तिरस्कार कर चुके हैं। Video: T-20 वर्ल्ड कप में भारत को हराने पर पाकिस्तानी सेना का जश्न, खुशी से भांगड़ा करते आए नजरइस्लामाबादरविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेला गया। सभी कयास लगा रहे थे कि भारत हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान को विश्वकप में मात देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस मैच के बाद जहां एक ओर भारत ने खेल भावना का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को जीत की बधाई दी। तो वहीं पड़ोसी मुल्क के नेता और मंत्री इस पर ओछी बयानबाजी कर रहे हैं। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इसमें पीछे नहीं हैं। इस बार निचले स्तर की टिप्पणी आई है फवाद चौधरी की तरफ से।मंगलवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच है जिसे लेकर पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने रविवार के मैच का जिक्र किया। एक वीडियो में फवाद चौधरी कहते दिख रहे हैं, ‘असल गुस्सा तो हमें न्यूजीलैंड पर ही था, ये इंडिया तो रास्ते में आ गया।’ जब उनसे दुबई में मैच देखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘बस इंडिया वाला हो गया, अब रोज-रोज क्या…’दौरा रद्द होने से हुई थी पाकिस्तान की किरकिरी दरअसल विश्वकप से पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का अपना दौरा रद्द कर दिया था। टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैदान पर आने से इनकार कर दिया था और होटल के कमरों से ही सीधे खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड न सिर्फ घाटा हुआ था बल्कि दुनियाभर में पाकिस्तान की किरकिरी भी हुई थी। इसके बाद से ही पाकिस्तान टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को अहम बता रहा था।भारत अभी-अभी हारा है, इस वक्त बात करना ठीक नहीं, ‘खिलाड़ी’ इमरान खान का शर्मिंदगी भरा बयानइमरान खान ने दिया था शर्मनाक बयानभारत पाकिस्तान मैच पर निचले स्तर की बयानबाजी करने वालों में फवाद चौधरी पहला नाम नहीं हैं। इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत को ‘इस्लाम’ की जीत बताया था। इसमें सबसे बड़ा नाम खुद पाक पीएम इमरान खान का है जिन्होंने मैच के बाद सऊदी अरब में कहा था कि भारत अभी-अभी पाकिस्तान से हारा है। यह संबंध सुधारने के लिए बात करने का सही समय नहीं है। उन्होंने कहा था कि अगर मैं किसी मुद्दे को सुलझाने पर बात करता तो वह कश्मीर होता।फोटो : TwitterNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐपलेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें Web Title : watch video t20 world cup news pakistan minister fawad chaudhary says we wanted to defeat new zealand india has come in the wayHindi News from Navbharat Times, TIL Network

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *