YRKKH में बड़ी हुईं नायरा और सीरत की बेटियां, होगा दोनों में जमीन-आसमान का अंतर; एक ही लड़के पर आएगा दिल

YRKKH में बड़ी हुईं नायरा और सीरत की बेटियां, होगा दोनों में जमीन-आसमान का अंतर; एक ही लड़के पर आएगा दिल

news image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में नायरा और सीरत की बेटियां बड़ी हो गई हैं। लेकिन दोनों में ही जमीन आसमान का अंतर देखने को मिलेगा।

टीवी के सबसे मशहूर और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब एक नई पारी की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल, शो में नायरा और सीरत की बेटियां अक्षरा और आरोही बड़ी हो गई हैं, जहां अक्षरा का किरदार टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ निभाती हुई दिखाई देंगी तो वहीं आरोही का किरदार एक्ट्रेस करिश्मा सावंत अदा करती हुई नजर आएंगी। शो से जुड़ा प्रोमो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को भी बढ़ा दिया है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो में नजर आया कि अक्षरा और आरोही में जमीन आसमान का अंतर होगा। जहां एक बहन बिल्कुल सीधी होगी तो वहीं दूसरी बहन तेज तर्रार निकलेगी। प्रोमो में दिखाई दिया कि नायरा की बेटी बाजार में एक स्कार्फ लेती है, जिसपर सीरत की बेटी की भी नजर पड़ती है और वह उसे अक्षरा से छीन लेती है।

हालांकि अक्षरा इस बात पर बुरा नहीं मानती है और स्कार्फ को आरोही को दे देती है। इसके अलावा वीडियो में अक्षरा और आरोही को लव ट्राइएंगल में फंसते हुए भी दिखाया गया। दरअसल, शो में अब नैतिक और कार्तिक के बाद हर्षद चोपड़ा लीड एक्टर के तौर पर एंट्री करेंगे। वीडियो के मुताबिक जहां हर्षद चोपड़ा अक्षरा का किरदार निभाने वाली प्रणाली से प्यार करेंगे तो वहीं आरोही का रोल निभाने वाली करिश्मा, हर्षद को दिल दे बैठेंगी।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए कलाकारों ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उदयपुर में उनकी शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा साथ शूटिंग करते हुए दिखाई दिए।

बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नई कहानी के शुरू होने पर कार्तिक का रोल निभाने वाले मोहसिन खान और नायरा का रोल अदा करने वाली शिवांगी जोशी ने शो को अलविदा कह दिया। दोनों शूटिंग के आखिरी दिन काफी भावुक भी हो गए थे। उन्होंने इस सिलसिले में इंटरव्य भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने किरदार को कभी नहीं भूलेंगे।

शिवांगी जोशी ने अपने एक इंटरव्यू में ‘नायरा’ और ‘सीरत’ के किरदार के बारे में कहा, “किसी भी ऐतिहासिक, खूबसूरत और अतुल्य चीज का हिस्सा बनना बहुत खास बात होती है। मैं अपने इस किरदार को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों और शुभ चिंतकों का धन्यवाद करती हूं।”

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में नायरा और सीरत की बेटियां बड़ी हो गई हैं। लेकिन दोनों में ही जमीन आसमान का अंतर देखने को मिलेगा। टीवी के सबसे मशहूर और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब एक नई पारी की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल, शो में नायरा और सीरत की बेटियां अक्षरा और आरोही बड़ी हो गई हैं, जहां अक्षरा का किरदार टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ निभाती हुई दिखाई देंगी तो वहीं आरोही का किरदार एक्ट्रेस करिश्मा सावंत अदा करती हुई नजर आएंगी। शो से जुड़ा प्रोमो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को भी बढ़ा दिया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो में नजर आया कि अक्षरा और आरोही में जमीन आसमान का अंतर होगा। जहां एक बहन बिल्कुल सीधी होगी तो वहीं दूसरी बहन तेज तर्रार निकलेगी। प्रोमो में दिखाई दिया कि नायरा की बेटी बाजार में एक स्कार्फ लेती है, जिसपर सीरत की बेटी की भी नजर पड़ती है और वह उसे अक्षरा से छीन लेती है। हालांकि अक्षरा इस बात पर बुरा नहीं मानती है और स्कार्फ को आरोही को दे देती है। इसके अलावा वीडियो में अक्षरा और आरोही को लव ट्राइएंगल में फंसते हुए भी दिखाया गया। दरअसल, शो में अब नैतिक और कार्तिक के बाद हर्षद चोपड़ा लीड एक्टर के तौर पर एंट्री करेंगे। वीडियो के मुताबिक जहां हर्षद चोपड़ा अक्षरा का किरदार निभाने वाली प्रणाली से प्यार करेंगे तो वहीं आरोही का रोल निभाने वाली करिश्मा, हर्षद को दिल दे बैठेंगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए कलाकारों ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उदयपुर में उनकी शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इनमें प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा साथ शूटिंग करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नई कहानी के शुरू होने पर कार्तिक का रोल निभाने वाले मोहसिन खान और नायरा का रोल अदा करने वाली शिवांगी जोशी ने शो को अलविदा कह दिया। दोनों शूटिंग के आखिरी दिन काफी भावुक भी हो गए थे। उन्होंने इस सिलसिले में इंटरव्य भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने किरदार को कभी नहीं भूलेंगे। शिवांगी जोशी ने अपने एक इंटरव्यू में ‘नायरा’ और ‘सीरत’ के किरदार के बारे में कहा, “किसी भी ऐतिहासिक, खूबसूरत और अतुल्य चीज का हिस्सा बनना बहुत खास बात होती है। मैं अपने इस किरदार को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों और शुभ चिंतकों का धन्यवाद करती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *