मोदी का मिशन गुजरात:9 किमी लंबे रोड शो के बाद कमलम पहुंचे, पहली बार कार्यकर्ताओं ने पहनी केसरिया टोपी

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Gujarat
  • Narendra Modi Gujarat Update; UP Election Result | PM Modi’s Road Show In Ahmedabad, Gujarat

अहमदाबाद3 घंटे पहले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 और 12 मार्च को गुजरात का दो दिवसीय दौरा चल रहा है। एयरपोर्ट 9 किमी लंबे रोड शो के बाद पीएम मोदी BJP ऑफिस कमलम में मीटिंग के लिए पहुंच गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता पहली बार केसरिया टोपी पहने नजर आ रहे हैं। खुद पीएम मोदी भी यही टोपी पहने हैं, जिसमें कमल और गुजराती में BJP लिखा हुआ है।

मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 50 मंच बनाए गए है, जिसमें 4 लाख लोग जुटे हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी 12 साल तक गुजरात के CM रहे हैं।

पीएम मोदी की खास टोपी चर्चा में रही, क्यों…पढ़ें पूरी खबर…

सरपंच सम्मेलन में डेढ़ लाख लोग होंगे शामिल
‘कमलम’ में प्रधानमंत्री गुजरात के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को सरपंच सम्मेलन में मौजूद रहेंगे, जिसमें करीब 1.50 लाख लोग शामिल होंगे। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी गुजरात में किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की जीत के बाद गुजरात में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर दिखाई दे रहा है।

खेल महाकुंभ के लिए 46 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया
12 मार्च को PM मोदी नवरंगपुरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। सरदार पटेल स्टेडियम में 1100 कलाकारों के साथ भव्य लाइटिंग का कार्यक्रम भी होगा। इसमें एथलीट के अलावा अन्य खेलों से जुड़े लोग भी मौजूद रहेंगे। सरदार स्टेडियम के अलावा खेल महाकुंभ राज्य में 500 से ज्यादा जगहों पर होगा। इसके लिए 46 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय 'कमलम' में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी।

गृह मंत्री ने ‘कमलम’ में सुरक्षा की समीक्षा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सीधे हवाई अड्डे से गांधीनगर कमलम कार्यालय जाएंगे। इसी के चलते गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुद ही कमलम कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संघवी ने कार्यालय में ही राज्य के पुलिस प्रमुख आशीष भाटिया, गांधीनगर के एसपी मयूर चावडा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।

कार्यालय के बाहर भाजपा के स्कार्फ के साथ लॉकेट और मंगलसूत्र की भी बिक्री।

कार्यालय के बाहर भाजपा के स्कार्फ के साथ लॉकेट और मंगलसूत्र की भी बिक्री।

कमलम में भाजपा के निशान वाले लॉकेट और मंगलसूत्र की बिक्री
PM मोदी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आमतौर पर भाजपा कार्यकर्ता ऐसे मौकों पर बीजेपी के स्कार्फ और झंडों के साथ नजर आते हैं, लेकिन इस बार कमलम कार्यालय के बाहर भाजपा के स्कार्फ के साथ लॉकेट और मंगलसूत्र की भी बिक्री हो रही है।

PM का 11 मार्च का कार्यक्रम

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • एयरपोर्ट से कमलम कार्यालय तक उनका भव्य रोड शो आयोजित होगा।
  • रोड शो में भाजपा की टीम के साथ-साथ विधायक, सांसद और अपेक्षित पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
  • इसके बाद पीएम मोदी कार्यालय में गुजरात के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और नेताओं के साथ ही लंच करेंगे।
  • इसके बाद शाम को राजभवन जाएंगे और वहां से जीएमडीसी में स्थानीय निकाय के गुजरात पंचायत आम सम्मेलन में शामिल होंगे।

पीएम का 12 मार्च का कार्यक्रम

  • शनिवार को पीएम मोदी रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी परिसर का उद्घाटन करेंगे और दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
  • इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
  • कार्यक्रम के बाद मोदी शाम छह बजे सरदार पटेल स्टेडियम से खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान एक स्पोर्ट्स पॉलिसी की भी घोषणा की जाएगी।

Hindi NewsLocalGujaratNarendra Modi Gujarat Update; UP Election Result | PM Modi’s Road Show In Ahmedabad, Gujaratअहमदाबाद3 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 और 12 मार्च को गुजरात का दो दिवसीय दौरा चल रहा है। एयरपोर्ट 9 किमी लंबे रोड शो के बाद पीएम मोदी BJP ऑफिस कमलम में मीटिंग के लिए पहुंच गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता पहली बार केसरिया टोपी पहने नजर आ रहे हैं। खुद पीएम मोदी भी यही टोपी पहने हैं, जिसमें कमल और गुजराती में BJP लिखा हुआ है।मोदी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर 50 मंच बनाए गए है, जिसमें 4 लाख लोग जुटे हैं। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी 12 साल तक गुजरात के CM रहे हैं।पीएम मोदी की खास टोपी चर्चा में रही, क्यों…पढ़ें पूरी खबर…सरपंच सम्मेलन में डेढ़ लाख लोग होंगे शामिल’कमलम’ में प्रधानमंत्री गुजरात के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम को सरपंच सम्मेलन में मौजूद रहेंगे, जिसमें करीब 1.50 लाख लोग शामिल होंगे। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी गुजरात में किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की जीत के बाद गुजरात में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर दिखाई दे रहा है।खेल महाकुंभ के लिए 46 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया12 मार्च को PM मोदी नवरंगपुरा के सरदार पटेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। सरदार पटेल स्टेडियम में 1100 कलाकारों के साथ भव्य लाइटिंग का कार्यक्रम भी होगा। इसमें एथलीट के अलावा अन्य खेलों से जुड़े लोग भी मौजूद रहेंगे। सरदार स्टेडियम के अलावा खेल महाकुंभ राज्य में 500 से ज्यादा जगहों पर होगा। इसके लिए 46 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।भाजपा के प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी।गृह मंत्री ने ‘कमलम’ में सुरक्षा की समीक्षा कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सीधे हवाई अड्डे से गांधीनगर कमलम कार्यालय जाएंगे। इसी के चलते गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने खुद ही कमलम कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संघवी ने कार्यालय में ही राज्य के पुलिस प्रमुख आशीष भाटिया, गांधीनगर के एसपी मयूर चावडा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की।कार्यालय के बाहर भाजपा के स्कार्फ के साथ लॉकेट और मंगलसूत्र की भी बिक्री।कमलम में भाजपा के निशान वाले लॉकेट और मंगलसूत्र की बिक्रीPM मोदी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आमतौर पर भाजपा कार्यकर्ता ऐसे मौकों पर बीजेपी के स्कार्फ और झंडों के साथ नजर आते हैं, लेकिन इस बार कमलम कार्यालय के बाहर भाजपा के स्कार्फ के साथ लॉकेट और मंगलसूत्र की भी बिक्री हो रही है।PM का 11 मार्च का कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।एयरपोर्ट से कमलम कार्यालय तक उनका भव्य रोड शो आयोजित होगा।रोड शो में भाजपा की टीम के साथ-साथ विधायक, सांसद और अपेक्षित पदाधिकारी भी शामिल होंगे।इसके बाद पीएम मोदी कार्यालय में गुजरात के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और नेताओं के साथ ही लंच करेंगे।इसके बाद शाम को राजभवन जाएंगे और वहां से जीएमडीसी में स्थानीय निकाय के गुजरात पंचायत आम सम्मेलन में शामिल होंगे।पीएम का 12 मार्च का कार्यक्रमशनिवार को पीएम मोदी रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी परिसर का उद्घाटन करेंगे और दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के बाद मोदी शाम छह बजे सरदार पटेल स्टेडियम से खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान एक स्पोर्ट्स पॉलिसी की भी घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *