![]()
- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; UP Election Results, Charanjit Singh Channi, Arvind Kejriwal, Lalu Prasad Yadav
नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बंपर जीत हासिल की है। इसी के साथ भगवंत मान का पंजाब के नए सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। वह 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ समारोह से पहले वह 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे। रोड शो में दिल्ली के केजरीवाल के साथ-साथ पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; खराब मौसम बनी वजह, दो पायलटों में से एक की मौत

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में शुक्रवार को भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसा के गुजरां नाला के नजदीक बरौन इलाके में हुआ। भारतीय सेना के अधिकारी ने जानकारी दी है कि दो पायलटों में से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा पायलट घायल हो गया है। अधिकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर चोरहाह के नजदीक सैनिकों को लेने के लिए जा रहा था। हेलिकॉप्टर लैंड करने ही वाला था, तभी संपर्क टूट गया। राहत बचाव के लिए सुरक्षा बलों का एक दल बर्फीले इलाके में पहुंच चुका है। शुरुआती जांच हादसे का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है, बरौन इलाके में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है।
लखीमपुर खीरी मामले में एक गवाह पर हमला, 15 मार्च को जमानत के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाई

लखीमपुर खीरी मामले में याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि उनके एक गवाह पर गुरुवार रात को हमला हुआ। जिसके बाद वकील भूषण ने SC से मामले में जल्द सुनवाई की मांग की। अब, आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ याचिका पर 15 मार्च को सुनवाई होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मामले की सुनवाई 11 मार्च को होगी, लेकिन इसे लिस्ट नहीं किया गया।
पंजाब के CM चन्नी ने दिया इस्तीफा, नई सरकार बनने तक होंगे मुख्यमंत्री

पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया, ‘मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक बने रहने के लिए कहा है।’ चन्नी ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद कहा कि मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। बता दें कि पंजाब की 117 सीटों पर 92 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब जीतने के बाद केजरीवाल का हमला, कहा- केंद्र से डरा चुनाव आयोग, MCD चुनाव टालने की तैयारी

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को दिल्ली चुनाव आयोग ने कहा कि आज शाम 5 बजे MCD चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उसी दिन केंद्र ने 4 बजे आयोग से कहा कि हम दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं। इस कारण चुनाव की घोषणा न की जाए।
केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि MCD को एक करना तो बहाना है, मकसद चुनाव टालने का है। भाजपा को लग रहा था कि अगर दिल्ली में अभी चुनाव होगा तो आप की लहर है, भाजपा चुनाव हार जाएगी। इस कारण केंद्र ने आयोग को खत लिखकर चुनाव टालने को कहा और आयोग को फैसला बदलना पड़ा। केजरीवाल ने PM से अपील की है कि MCD चुनाव रद्द न हो, क्योंकि लोकतंत्र में चुनाव टालना सही नहीं है।
भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की 15वें दौर की बातचीत; दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर लगातार हो रही बैठक

भारत और चीन के बीच आज कोर कमांडर स्तर की 15वें दौर की बातचीत भारत के चुशुल-मोल्डो मीटिंग प्वाइंट पर चल रही है। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई। जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद दोनों देश के सैन्य अधिकारी तनाव कम करने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं।
इस बीच चीन ने उम्मीद जताई है कि भारत के साथ होने वाली 15वीं दौर की बातचीत के दौरान दोनों देश सीमा मुद्दे पर एक और कदम आगे बढ़ा सकते हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए विवादों का एक उचित समाधान ढूंढ सकते हैं और एक ऐसे समाधान पर पहुंच सकते हैं जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो।
दो साल बाद अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन अप्रैल से शुरू होंगे

श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 2022 की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर दी है। जो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान एक दिन में 20 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा। जो बालटाल और चंदनवाड़ी दोनों रास्तों के लिए होगा। पवित्र गुफा और यात्रा ट्रैक से बर्फ हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। जिसे अगले हफ्ते से शुरू किया जाएगा। श्राइन बोर्ड के एडिशनल CEO राहुल सिंह ने कहा कि यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां RFID से ट्रैक की जाएंगी।
डॉक्टरों को गिफ्ट देने के मामले में SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 6 हफ्ते में मांगा जवाब

डॉक्टरों को गिफ्ट देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। केंद्र को जवाब दायर करने के लिए 6 हफ्ते का समय दिया गया है। याचिका में डॉक्टरों को फ्रीबी देने पर दवा कंपनियों को जिम्मेदार बनाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि मौजूदा समय में सिर्फ डॉक्टर ही इसके जिम्मेदार हैं, जबकि दवा कंपनियों में रिश्वत देने वाले समान रूप से जिम्मेदार हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दवा कंपनियों द्वारा दवाओं की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टरों को गिफ्ट देना गैरकानूनी है।
242 स्टूडेंट को लेकर पोलैंड से दिल्ली आई फ्लाइट

यूक्रेन में फंसे 242 भारतीयों को लेकर एक विशेष फ्लाइट शुक्रवार को पोलैंड से दिल्ली पहुंची। सुमी में फंसे MBBS के स्टूडेंट्स ने बताया कि जिस दिन वे निकले थे, उस दिन भी शहर में बमबारी हुई थी। भारत सरकार, रेड क्रॉस और भारतीय दूतावास की मदद से बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापसी करवाई गई है।
जेल में ही मनेगी लालू की होली; लालू बोले-‘इ त होखही के रहल ह’; अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

लालू प्रसाद यादव की होली फिलहाल जेल में ही मनेगी। लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड मंगाने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने कहा कि अगर CBI लालू की जमानत याचिका पर जवाब देना चाहती है तो कोर्ट में दाखिल कर सकती है। मामले में अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। सूत्र दावा कर रहे हैं कि जब अधिवक्ता ने लालू यादव को कोर्ट के फैसले के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने बस इतना ही कहा, ‘इ त होखही के रहल ह।’ पढ़ें पूरी खबर…
शिवसेना सांसद बोले- UP में BJP की जीत में मायावती और औवेसी का योगदान, दोनों को मिलना चाहिए भारत रत्न और पद्म भूषण

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि UP में भाजपा की जीत में मायावती और औवेसी का योगदान है। इन सबको पद्मविभूषण और भारत रत्न देना चाहिए। उन्होंने कहा कि BJP को बड़ी जीत मिली है, UP उनका राज्य था फिर भी अखिलेश यादव की सीटें बढ़ गई हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि चिंता का विषय ये है कि भाजपा जो एक नेशनल पार्टी है, उसे पंजाब की जनता ने पूरी तरह से नाकार दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर कोरिया ने टेस्ट किए इंटरकांटिनेंटल मिसाइल- दक्षिण कोरिया का दावा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा ICBMs की फायरिंग पर रोक लगा रखी है।
हाल में उत्तर कोरिया ने मिसाइल की टेस्टिंग की है। इसे लेकर दक्षिण कोरिया के सुरक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि इन परीक्षणों में नई इंटरकांटिनेंटल मिसाइल भी शामिल हैं। इस साल अब तक कुल 9 टेस्ट हो चुके हैं। उत्तर कोरिया ने अपने हालिया परीक्षणों में नए इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया।
दूसरी ओर अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने भी इस बात पर जोर दिया है कि हाल में किए गए दो उत्तर कोरियाई मिसाल लान्च नए लंबी दूरी वाले ICBM थे। अमेरिका ने चेताया कि इसके बाद जल्द ही फुल रेंज वाली टेस्टिंग होगी और यह 2017 में किए गए मिसाइल टेस्टिंग से बड़ी होगी जिसमें अमेरिका तक पहुंचने की क्षमता है। अमेरिका शुक्रवार को नए प्रतिबंधों का ऐलान करेगा जिससे उत्तर कोरिया को इसके हथियारों के कार्यक्रम के लिए आवश्यक टेक्नोलॉजी तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates; UP Election Results, Charanjit Singh Channi, Arvind Kejriwal, Lalu Prasad Yadavनई दिल्ली5 मिनट पहलेकॉपी लिंकवीडियोपंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बंपर जीत हासिल की है। इसी के साथ भगवंत मान का पंजाब के नए सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। वह 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ समारोह से पहले वह 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे। रोड शो में दिल्ली के केजरीवाल के साथ-साथ पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।आज की अन्य बड़ी खबरें…जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; खराब मौसम बनी वजह, दो पायलटों में से एक की मौतजम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में शुक्रवार को भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसा के गुजरां नाला के नजदीक बरौन इलाके में हुआ। भारतीय सेना के अधिकारी ने जानकारी दी है कि दो पायलटों में से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा पायलट घायल हो गया है। अधिकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर चोरहाह के नजदीक सैनिकों को लेने के लिए जा रहा था। हेलिकॉप्टर लैंड करने ही वाला था, तभी संपर्क टूट गया। राहत बचाव के लिए सुरक्षा बलों का एक दल बर्फीले इलाके में पहुंच चुका है। शुरुआती जांच हादसे का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है, बरौन इलाके में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है।लखीमपुर खीरी मामले में एक गवाह पर हमला, 15 मार्च को जमानत के खिलाफ याचिका पर होगी सुनवाईलखीमपुर खीरी मामले में याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने बताया कि उनके एक गवाह पर गुरुवार रात को हमला हुआ। जिसके बाद वकील भूषण ने SC से मामले में जल्द सुनवाई की मांग की। अब, आशीष मिश्रा की जमानत के खिलाफ याचिका पर 15 मार्च को सुनवाई होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मामले की सुनवाई 11 मार्च को होगी, लेकिन इसे लिस्ट नहीं किया गया।पंजाब के CM चन्नी ने दिया इस्तीफा, नई सरकार बनने तक होंगे मुख्यमंत्रीपंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया, ‘मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक बने रहने के लिए कहा है।’ चन्नी ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद कहा कि मैं लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। बता दें कि पंजाब की 117 सीटों पर 92 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है।पंजाब जीतने के बाद केजरीवाल का हमला, कहा- केंद्र से डरा चुनाव आयोग, MCD चुनाव टालने की तैयारीदिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को दिल्ली चुनाव आयोग ने कहा कि आज शाम 5 बजे MCD चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उसी दिन केंद्र ने 4 बजे आयोग से कहा कि हम दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं। इस कारण चुनाव की घोषणा न की जाए।केजरीवाल ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि MCD को एक करना तो बहाना है, मकसद चुनाव टालने का है। भाजपा को लग रहा था कि अगर दिल्ली में अभी चुनाव होगा तो आप की लहर है, भाजपा चुनाव हार जाएगी। इस कारण केंद्र ने आयोग को खत लिखकर चुनाव टालने को कहा और आयोग को फैसला बदलना पड़ा। केजरीवाल ने PM से अपील की है कि MCD चुनाव रद्द न हो, क्योंकि लोकतंत्र में चुनाव टालना सही नहीं है।भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की 15वें दौर की बातचीत; दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर लगातार हो रही बैठकभारत और चीन के बीच आज कोर कमांडर स्तर की 15वें दौर की बातचीत भारत के चुशुल-मोल्डो मीटिंग प्वाइंट पर चल रही है। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई। जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद दोनों देश के सैन्य अधिकारी तनाव कम करने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं।इस बीच चीन ने उम्मीद जताई है कि भारत के साथ होने वाली 15वीं दौर की बातचीत के दौरान दोनों देश सीमा मुद्दे पर एक और कदम आगे बढ़ा सकते हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि दोनों देशों के बीच हुए विवादों का एक उचित समाधान ढूंढ सकते हैं और एक ऐसे समाधान पर पहुंच सकते हैं जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो।दो साल बाद अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन अप्रैल से शुरू होंगेश्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 2022 की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर दी है। जो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान एक दिन में 20 हजार लोगों का रजिस्ट्रेशन होगा। जो बालटाल और चंदनवाड़ी दोनों रास्तों के लिए होगा। पवित्र गुफा और यात्रा ट्रैक से बर्फ हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। जिसे अगले हफ्ते से शुरू किया जाएगा। श्राइन बोर्ड के एडिशनल CEO राहुल सिंह ने कहा कि यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां RFID से ट्रैक की जाएंगी।डॉक्टरों को गिफ्ट देने के मामले में SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 6 हफ्ते में मांगा जवाबडॉक्टरों को गिफ्ट देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। केंद्र को जवाब दायर करने के लिए 6 हफ्ते का समय दिया गया है। याचिका में डॉक्टरों को फ्रीबी देने पर दवा कंपनियों को जिम्मेदार बनाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि मौजूदा समय में सिर्फ डॉक्टर ही इसके जिम्मेदार हैं, जबकि दवा कंपनियों में रिश्वत देने वाले समान रूप से जिम्मेदार हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दवा कंपनियों द्वारा दवाओं की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टरों को गिफ्ट देना गैरकानूनी है।242 स्टूडेंट को लेकर पोलैंड से दिल्ली आई फ्लाइटयूक्रेन में फंसे 242 भारतीयों को लेकर एक विशेष फ्लाइट शुक्रवार को पोलैंड से दिल्ली पहुंची। सुमी में फंसे MBBS के स्टूडेंट्स ने बताया कि जिस दिन वे निकले थे, उस दिन भी शहर में बमबारी हुई थी। भारत सरकार, रेड क्रॉस और भारतीय दूतावास की मदद से बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित वापसी करवाई गई है।जेल में ही मनेगी लालू की होली; लालू बोले-‘इ त होखही के रहल ह’; अगली सुनवाई 1 अप्रैल कोलालू प्रसाद यादव की होली फिलहाल जेल में ही मनेगी। लालू की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड मंगाने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने कहा कि अगर CBI लालू की जमानत याचिका पर जवाब देना चाहती है तो कोर्ट में दाखिल कर सकती है। मामले में अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। सूत्र दावा कर रहे हैं कि जब अधिवक्ता ने लालू यादव को कोर्ट के फैसले के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने बस इतना ही कहा, ‘इ त होखही के रहल ह।’ पढ़ें पूरी खबर…शिवसेना सांसद बोले- UP में BJP की जीत में मायावती और औवेसी का योगदान, दोनों को मिलना चाहिए भारत रत्न और पद्म भूषणपांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि UP में भाजपा की जीत में मायावती और औवेसी का योगदान है। इन सबको पद्मविभूषण और भारत रत्न देना चाहिए। उन्होंने कहा कि BJP को बड़ी जीत मिली है, UP उनका राज्य था फिर भी अखिलेश यादव की सीटें बढ़ गई हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि चिंता का विषय ये है कि भाजपा जो एक नेशनल पार्टी है, उसे पंजाब की जनता ने पूरी तरह से नाकार दिया है। पढ़ें पूरी खबर…उत्तर कोरिया ने टेस्ट किए इंटरकांटिनेंटल मिसाइल- दक्षिण कोरिया का दावासंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा ICBMs की फायरिंग पर रोक लगा रखी है।हाल में उत्तर कोरिया ने मिसाइल की टेस्टिंग की है। इसे लेकर दक्षिण कोरिया के सुरक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि इन परीक्षणों में नई इंटरकांटिनेंटल मिसाइल भी शामिल हैं। इस साल अब तक कुल 9 टेस्ट हो चुके हैं। उत्तर कोरिया ने अपने हालिया परीक्षणों में नए इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया।दूसरी ओर अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने भी इस बात पर जोर दिया है कि हाल में किए गए दो उत्तर कोरियाई मिसाल लान्च नए लंबी दूरी वाले ICBM थे। अमेरिका ने चेताया कि इसके बाद जल्द ही फुल रेंज वाली टेस्टिंग होगी और यह 2017 में किए गए मिसाइल टेस्टिंग से बड़ी होगी जिसमें अमेरिका तक पहुंचने की क्षमता है। अमेरिका शुक्रवार को नए प्रतिबंधों का ऐलान करेगा जिससे उत्तर कोरिया को इसके हथियारों के कार्यक्रम के लिए आवश्यक टेक्नोलॉजी तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।