एनसीबी और नौसेना का ऑपरेशन:गुजरात के तट से पकड़ी गई 2 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स, 234 किलो मेथमफेटामाइन भी पकड़ाया

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Gujarat
  • Drugs Worth Rs 2 Thousand Crores Seized From The Coast Of Gujarat, 234 Kg Of Methamphetamine Also In The Seized 800 Kg Of Drugs

गुजरात में पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते लाई जा रही 800 किग्रा ड्रग्स की खेप बरामद की गई है। जब्त ड्रग्स की कीमत 2000 करोड़ रुपए के करीब आंकी गई है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और भारतीय नौसेना की संयुक्त कार्रवाई में यह ड्रग्स जब्त की गई है। जब्त ड्रग्स में 529 किलोग्राम हशीश, 234 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और कुछ मात्रा में हेरोइन शामिल है।

एनसीबी को ड्रग्स ट्रैफिकिंग की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने नौसेना के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें बड़ी कामयाबी भी मिली। यह साफ है कि ड्रग्स का जत्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से ही गुजरात भेजा जा रहा था।

ड्रग्स का जत्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से गुजरात भेजा जा रहा था।

ड्रग्स का जत्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से गुजरात भेजा जा रहा था।

गुजरात के समुद्री रास्ते पर ड्रग माफियाओं की नजर
अब तक भारत में कश्मीर और पंजाब की सीमा से ड्रग्स की तस्करी होती थी। लेकिन, इन दोनों सीमाओं पर सख्त चौकसी के चलते ड्रग्स माफियाओं की नजर गुजरात की समुद्री सीमा पर है। इसी के चलते पिछले कुछ समय से गुजरात के समुद्री तटों से काफी मात्रा में ड्रग्स जब्त की जा चुकी है।

पिछले कुछ समय से गुजरात के समुद्री तटों से काफी मात्रा में ड्रग्स जब्त की जा चुकी है।

पिछले कुछ समय से गुजरात के समुद्री तटों से काफी मात्रा में ड्रग्स जब्त की जा चुकी है।

कब-कब की गई बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त

  • जुलाई 2017 के महीने में गुजरात के समुद्र में एक व्यापारी जहाज से 1500 किलो हेरोइन जब्त की गई थी।
  • अगस्त 2018 के महीने में जाम सलाया के दो लोगों को 5 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। जांच में पता चला था कि पाकिस्तान से 100 किलो हेरोइन की तस्करी करके भारत लाई गई थी। बाद में इसे जब्त कर लिया गया था।
  • जनवरी 2020 में, एक मछली पकड़ने वाली नाव से पांच पाकिस्तानियों के पास 175 करोड़ रुपये की 35 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।
  • अप्रैल 2021 में 150 करोड़ रुपये की 30 किलो हेरोइन के साथ आठ पाकिस्तानियों को अरेस्ट किया गया था।

Hindi NewsLocalGujaratDrugs Worth Rs 2 Thousand Crores Seized From The Coast Of Gujarat, 234 Kg Of Methamphetamine Also In The Seized 800 Kg Of Drugsगुजरात में पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते लाई जा रही 800 किग्रा ड्रग्स की खेप बरामद की गई है। जब्त ड्रग्स की कीमत 2000 करोड़ रुपए के करीब आंकी गई है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और भारतीय नौसेना की संयुक्त कार्रवाई में यह ड्रग्स जब्त की गई है। जब्त ड्रग्स में 529 किलोग्राम हशीश, 234 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और कुछ मात्रा में हेरोइन शामिल है।एनसीबी को ड्रग्स ट्रैफिकिंग की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने नौसेना के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें बड़ी कामयाबी भी मिली। यह साफ है कि ड्रग्स का जत्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से ही गुजरात भेजा जा रहा था।ड्रग्स का जत्था पड़ोसी देश पाकिस्तान से गुजरात भेजा जा रहा था।गुजरात के समुद्री रास्ते पर ड्रग माफियाओं की नजरअब तक भारत में कश्मीर और पंजाब की सीमा से ड्रग्स की तस्करी होती थी। लेकिन, इन दोनों सीमाओं पर सख्त चौकसी के चलते ड्रग्स माफियाओं की नजर गुजरात की समुद्री सीमा पर है। इसी के चलते पिछले कुछ समय से गुजरात के समुद्री तटों से काफी मात्रा में ड्रग्स जब्त की जा चुकी है।पिछले कुछ समय से गुजरात के समुद्री तटों से काफी मात्रा में ड्रग्स जब्त की जा चुकी है।कब-कब की गई बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्तजुलाई 2017 के महीने में गुजरात के समुद्र में एक व्यापारी जहाज से 1500 किलो हेरोइन जब्त की गई थी।अगस्त 2018 के महीने में जाम सलाया के दो लोगों को 5 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। जांच में पता चला था कि पाकिस्तान से 100 किलो हेरोइन की तस्करी करके भारत लाई गई थी। बाद में इसे जब्त कर लिया गया था।जनवरी 2020 में, एक मछली पकड़ने वाली नाव से पांच पाकिस्तानियों के पास 175 करोड़ रुपये की 35 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।अप्रैल 2021 में 150 करोड़ रुपये की 30 किलो हेरोइन के साथ आठ पाकिस्तानियों को अरेस्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *