![]()
- Hindi News
- National
- Asaduddin Owaisi Vs Amit Shah; AIMIM Chief On Home Minister Over Z Security

संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर जेड सिक्योरिटी लेने से इंकार कर दिया है। औवेसी ने तंज कसते हुए कहा- सुरक्षा उन लोगों को दीजिए जिन्हें गोश्त के नाम पर मार दिया जाता है। मेरे जीवन की कीमत CAA प्रोटेस्ट में मारे गए 22 लोगों से ज्यादा नहीं है।
आजाद पंछी हूं-औवेसी
औवेसी यूपी के हसनपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बोले- मुझे अपने चारों ओर हथियार वाले लोग पसंद नहीं हैं, मैं आजाद पंछी हूं, आजाद रहना चाहता हूं। मुझे A कैटेगरी का शहरी बना दीजिए। मैं बराबरी चाहता हूं। मुसलमानों को भी उनकी हिस्सेदारी दीजिए।अगर कोई ये सोचता है कि गोली चलाने से ओवैसी टूट जाएगा तो वो ओवैसी को नहीं जानता।
उन्होंने कहा कि ओवैसी की जान की कीमत पीलू, रगवर या अखलाक से बढ़कर नहीं है। अगर आप सुरक्षित रहेंगे तो मैं भी सुरक्षित रहूंगा। मुझे सिक्योरिटी देने का फायदा नहीं है।
ओवैसी की सलामती के लिए 101 बकरों की कुर्बानी
उधर दूसरी तरफ हैदराबाद के एक बिजनेसमैन ने औवेसी की लंबी उम्र के लिए 101 बकरों की कुर्बानी दे डाली। इन बकरों की कुर्बानी के दौरान मालाकपेट के विधायक व पार्टी के नेता अहमद बलाला भी मौजूद थे।
राज्यसभा में गृहमंत्री ने जेड सिक्योरिटी पर कहा
सोमवार को राज्य सभा में गृहमंत्री अमित शाह ने AIMIM चीफ ओवैसी पर हुए हमले पर कहा कि उनका हापुड़ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, न ही उनके आने की कोई सूचना कंट्रोल रूम को भेजी गई थी। घटना के बाद वे सुरक्षित दिल्ली पहुंचे। इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट कर उनके पास से दो पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई।
इस केस में फॉरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की जांच कर रही है और सुबूत जुटा रही है। ओवैसी की जान को आगे भी खतरा हो सकता है इसलिए हमारी अपील है कि वो जेड सिक्योरिटी ले लें।
Hindi NewsNationalAsaduddin Owaisi Vs Amit Shah; AIMIM Chief On Home Minister Over Z Securityसंसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर जेड सिक्योरिटी लेने से इंकार कर दिया है। औवेसी ने तंज कसते हुए कहा- सुरक्षा उन लोगों को दीजिए जिन्हें गोश्त के नाम पर मार दिया जाता है। मेरे जीवन की कीमत CAA प्रोटेस्ट में मारे गए 22 लोगों से ज्यादा नहीं है।आजाद पंछी हूं-औवेसीऔवेसी यूपी के हसनपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बोले- मुझे अपने चारों ओर हथियार वाले लोग पसंद नहीं हैं, मैं आजाद पंछी हूं, आजाद रहना चाहता हूं। मुझे A कैटेगरी का शहरी बना दीजिए। मैं बराबरी चाहता हूं। मुसलमानों को भी उनकी हिस्सेदारी दीजिए।अगर कोई ये सोचता है कि गोली चलाने से ओवैसी टूट जाएगा तो वो ओवैसी को नहीं जानता। उन्होंने कहा कि ओवैसी की जान की कीमत पीलू, रगवर या अखलाक से बढ़कर नहीं है। अगर आप सुरक्षित रहेंगे तो मैं भी सुरक्षित रहूंगा। मुझे सिक्योरिटी देने का फायदा नहीं है।ओवैसी की सलामती के लिए 101 बकरों की कुर्बानीउधर दूसरी तरफ हैदराबाद के एक बिजनेसमैन ने औवेसी की लंबी उम्र के लिए 101 बकरों की कुर्बानी दे डाली। इन बकरों की कुर्बानी के दौरान मालाकपेट के विधायक व पार्टी के नेता अहमद बलाला भी मौजूद थे।राज्यसभा में गृहमंत्री ने जेड सिक्योरिटी पर कहासोमवार को राज्य सभा में गृहमंत्री अमित शाह ने AIMIM चीफ ओवैसी पर हुए हमले पर कहा कि उनका हापुड़ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, न ही उनके आने की कोई सूचना कंट्रोल रूम को भेजी गई थी। घटना के बाद वे सुरक्षित दिल्ली पहुंचे। इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट कर उनके पास से दो पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई।इस केस में फॉरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की जांच कर रही है और सुबूत जुटा रही है। ओवैसी की जान को आगे भी खतरा हो सकता है इसलिए हमारी अपील है कि वो जेड सिक्योरिटी ले लें।
