![]()
- Hindi News
- National
- Money Kept For Daughter’s Marriage And Treatment Disappeared, Girl Chased Away Thieves By Making Noise
सलोन16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सलोन के डीह में कैंसर पीड़ित विधवा महिला के घर लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला के घर में चोर सेंध लगाए बैठे थे, वह जानते थे कि महिला के घर में उसके अलावा सिर्फ बच्चे हैं। चोर रात 12 बजे करीब घर में घुसे और 30 हजार रुपये नकद सहित गहने और कपड़े तक उठा ले गए। चोरी का आभास होने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो गश्त लगा रही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चोर भाग निकले थे।
शोर मचाने पर भी सामान उठाकर भागे चोर
डीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुहिया व पूरे मकन्दी के बीच अपने खेत में घर बनाकर रह रही राजकुमारी ने बताया कि रात को करीब 12 बजे उनके घर चोर घुसे। खटपट की आवाज सुनकर महिला ने देखा तो चोर मकान में सेंध लगाकर बक्सा ले जा रहे थे। महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो चोर सामान सहित भाग निकले। आवाज सुनकर गश्त कर रही परसदेपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी कोशिश करने पर भी चोर भाग निकले। पीड़िता ने चौकी में तहरीर दी है।
कैंसर के इलाज-बेटी की शादी के लिए रखे पैसे लेकर भागे चोर
महिला ने बताया कि उन्हें हाल ही में बिके हुए आलू के 30 हजार 500 रुपये नगद मिले थे, जिसे चोर अपने साथ ले गए। यह पैसे वह अपने घर चलाने और इलाज में इस्तेमाल करती। इसके अलावा सोने की कील, पोहली, बच्चे की करधनी, लाकेट, दो बक्सा व कपड़ा आदि सहित लगभग 60 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। इस प्रकार प्रार्थिनी के घर से करीब 90 हजार रुपये की चोरी हुई है। बता दें कि पीड़िता के पति की मृत्यु लगभग 5 वर्ष पहले हो चुकी है। इनके साथ दो बेटियां लक्ष्मी (18), खुशबू (16) व एक बेटा आकाश (13) साथ रहता है। पीड़िता स्वयं कैंसर से पीड़ित है। चौकी इंचार्ज निखलेश कुमार ने बताया कि चोर जल्द पकड़े जाएंगे और पीड़िता की हर संभव मदद की जायेगी।
Hindi NewsNationalMoney Kept For Daughter’s Marriage And Treatment Disappeared, Girl Chased Away Thieves By Making Noiseसलोन16 घंटे पहलेकॉपी लिंकसलोन के डीह में कैंसर पीड़ित विधवा महिला के घर लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला के घर में चोर सेंध लगाए बैठे थे, वह जानते थे कि महिला के घर में उसके अलावा सिर्फ बच्चे हैं। चोर रात 12 बजे करीब घर में घुसे और 30 हजार रुपये नकद सहित गहने और कपड़े तक उठा ले गए। चोरी का आभास होने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो गश्त लगा रही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चोर भाग निकले थे।शोर मचाने पर भी सामान उठाकर भागे चोरडीह थाना क्षेत्र की परसदेपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुहिया व पूरे मकन्दी के बीच अपने खेत में घर बनाकर रह रही राजकुमारी ने बताया कि रात को करीब 12 बजे उनके घर चोर घुसे। खटपट की आवाज सुनकर महिला ने देखा तो चोर मकान में सेंध लगाकर बक्सा ले जा रहे थे। महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो चोर सामान सहित भाग निकले। आवाज सुनकर गश्त कर रही परसदेपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी कोशिश करने पर भी चोर भाग निकले। पीड़िता ने चौकी में तहरीर दी है।कैंसर के इलाज-बेटी की शादी के लिए रखे पैसे लेकर भागे चोरमहिला ने बताया कि उन्हें हाल ही में बिके हुए आलू के 30 हजार 500 रुपये नगद मिले थे, जिसे चोर अपने साथ ले गए। यह पैसे वह अपने घर चलाने और इलाज में इस्तेमाल करती। इसके अलावा सोने की कील, पोहली, बच्चे की करधनी, लाकेट, दो बक्सा व कपड़ा आदि सहित लगभग 60 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। इस प्रकार प्रार्थिनी के घर से करीब 90 हजार रुपये की चोरी हुई है। बता दें कि पीड़िता के पति की मृत्यु लगभग 5 वर्ष पहले हो चुकी है। इनके साथ दो बेटियां लक्ष्मी (18), खुशबू (16) व एक बेटा आकाश (13) साथ रहता है। पीड़िता स्वयं कैंसर से पीड़ित है। चौकी इंचार्ज निखलेश कुमार ने बताया कि चोर जल्द पकड़े जाएंगे और पीड़िता की हर संभव मदद की जायेगी।
