![]()
रेवाड़ीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश-दुनिया में धमाल मचा रखी है। फिल्म को देखने के लिए रोजाना दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है, लेकिन इस बढ़ती लोकप्रियता के बीच हरियाणा में द कश्मीर फाइल्स को फ्री में दिखाए जाने पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए हैं।
डायरेक्टर ने एक ट्वीट करके भाजपा नेता पर सवाल खड़ा कर दिया। हरियाणा के रेवाड़ी शहर में फिल्म को दिखाने के लिए रविवार की शाम एक पार्क में बड़े पर्दे पर शो रखा गया था, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को यह रास नहीं आया और उन्होंने इसे कॉपी राइट के तहत ना केवल अपराध माना, बल्कि सरकार को चेतावनी भरे लहजे में शो को रोकने की बात की। जिसके बाद शो को तो रोक दिया गया और सिर्फ फिल्म के टेलर ही दिखाए गए, लेकिन पूरी मूवी दिखाने के लिए भाजपा नेता ने शनिवार और रविवार को सिनेमा हॉल के तमाम शो बुक करने के साथ ही लोगों को मूवी दिखाने की बात की।

डायरेक्टर द्वारा किया गया ट्वीट।
बता दें कि 1990 के दशक में कश्मीर के हालातों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले एक सप्ताह से धमाल मचा रही है। फिल्म ने कई बॉलीवुड मूवी के रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही नए अयाम स्थापित किए हैं, लेकिन फिल्म को लेकर रविवार को उस वक्त एक नया मोड़ आया जब फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया, जिसमें हरियाणा सरकार को चेतावनी दी गई थी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टैग करते हुए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री द्वारा किए गए ट्वीट में रेवाड़ी शहर में रविवार की शाम साढ़े 6 बजे दिखाए जाने वाले फिल्म एक लाइव शो का जिक्र किया गया था, जिसको लेकर डायरेक्टर ने साफ कहा कि यह कॉफी राइट का मामला है। यह एक अपराध की श्रेणी में हैं। जिसके बाद शहर में चलने वाले शो को रोक दिया गया।
आज इसका दर्द हमें महसूस हो रहा
शो के आयोजक पंचनद समिति के संयोजक कैशव चौधरी से ‘दैनिक भास्कर’ ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ये ऐसी फिल्म बनी है, जिसका 1947 में विभाजन के बाद उनके पूर्वजों ने इन हालातों का सामना किया है। आज इसका दर्द हमें महसूस होता है। 32 सालों से इतिहास में जो कुछ दफन रहा उसे आज विवेक अग्निहोत्री ने पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्व को जो दिखाया है, उसकी सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।

पंचनद समिति के संयोजक कैशव चौधरी।
विवेक अग्निहोत्री के पीए का आया फोन
केशव चौधरी ने कहा कि उन्हें 4 दिन पहले जब पता चला तो उन्होंने इस फिल्म को दिखाने के लिए प्रशासन को ना केवल मेल की बल्कि इस फिल्म को दिखाने के लिए अपील की गई, लेकिन रविवार को विवेक अग्निहोत्री के पीए की तरफ से उनके पास फोन आया तो उन्होंने फिल्म को इस तरह ना दिखाने के लिए अनुरोध किया गया।
लेकिन उन्होंने कुछ शर्तों के साथ टेलर दिखाने की बात की, जिसके बाद हमने इस फिल्म को दिखाने की बजाए बड़े पर्दे पर उड़ी फिल्म को दिखाने के साथ ही इस मूवी के टेलर दिखाए। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। हम कानून को मानने वाले लोग है। हमारा मकशद उन लोगों को इस फिल्म को दिखाने का था जो 200 रुपए की टिकट खरीद कर फिल्म नहीं देख सकते, लेकिन अब हमने निर्णय लिया है कि हम सिनेमा हॉल की टिकट खरीद कर उन गरीब लोगों को भी फिल्म दिखाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें इतिहास के बारे में पता चला सके।
रेवाड़ीएक घंटा पहलेकॉपी लिंकवीडियोडायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने देश-दुनिया में धमाल मचा रखी है। फिल्म को देखने के लिए रोजाना दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है, लेकिन इस बढ़ती लोकप्रियता के बीच हरियाणा में द कश्मीर फाइल्स को फ्री में दिखाए जाने पर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए हैं।डायरेक्टर ने एक ट्वीट करके भाजपा नेता पर सवाल खड़ा कर दिया। हरियाणा के रेवाड़ी शहर में फिल्म को दिखाने के लिए रविवार की शाम एक पार्क में बड़े पर्दे पर शो रखा गया था, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को यह रास नहीं आया और उन्होंने इसे कॉपी राइट के तहत ना केवल अपराध माना, बल्कि सरकार को चेतावनी भरे लहजे में शो को रोकने की बात की। जिसके बाद शो को तो रोक दिया गया और सिर्फ फिल्म के टेलर ही दिखाए गए, लेकिन पूरी मूवी दिखाने के लिए भाजपा नेता ने शनिवार और रविवार को सिनेमा हॉल के तमाम शो बुक करने के साथ ही लोगों को मूवी दिखाने की बात की।डायरेक्टर द्वारा किया गया ट्वीट।बता दें कि 1990 के दशक में कश्मीर के हालातों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछले एक सप्ताह से धमाल मचा रही है। फिल्म ने कई बॉलीवुड मूवी के रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही नए अयाम स्थापित किए हैं, लेकिन फिल्म को लेकर रविवार को उस वक्त एक नया मोड़ आया जब फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया, जिसमें हरियाणा सरकार को चेतावनी दी गई थी।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टैग करते हुए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री द्वारा किए गए ट्वीट में रेवाड़ी शहर में रविवार की शाम साढ़े 6 बजे दिखाए जाने वाले फिल्म एक लाइव शो का जिक्र किया गया था, जिसको लेकर डायरेक्टर ने साफ कहा कि यह कॉफी राइट का मामला है। यह एक अपराध की श्रेणी में हैं। जिसके बाद शहर में चलने वाले शो को रोक दिया गया।आज इसका दर्द हमें महसूस हो रहाशो के आयोजक पंचनद समिति के संयोजक कैशव चौधरी से ‘दैनिक भास्कर’ ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ये ऐसी फिल्म बनी है, जिसका 1947 में विभाजन के बाद उनके पूर्वजों ने इन हालातों का सामना किया है। आज इसका दर्द हमें महसूस होता है। 32 सालों से इतिहास में जो कुछ दफन रहा उसे आज विवेक अग्निहोत्री ने पूरे देश ही नहीं, बल्कि विश्व को जो दिखाया है, उसकी सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।पंचनद समिति के संयोजक कैशव चौधरी।विवेक अग्निहोत्री के पीए का आया फोनकेशव चौधरी ने कहा कि उन्हें 4 दिन पहले जब पता चला तो उन्होंने इस फिल्म को दिखाने के लिए प्रशासन को ना केवल मेल की बल्कि इस फिल्म को दिखाने के लिए अपील की गई, लेकिन रविवार को विवेक अग्निहोत्री के पीए की तरफ से उनके पास फोन आया तो उन्होंने फिल्म को इस तरह ना दिखाने के लिए अनुरोध किया गया।लेकिन उन्होंने कुछ शर्तों के साथ टेलर दिखाने की बात की, जिसके बाद हमने इस फिल्म को दिखाने की बजाए बड़े पर्दे पर उड़ी फिल्म को दिखाने के साथ ही इस मूवी के टेलर दिखाए। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। हम कानून को मानने वाले लोग है। हमारा मकशद उन लोगों को इस फिल्म को दिखाने का था जो 200 रुपए की टिकट खरीद कर फिल्म नहीं देख सकते, लेकिन अब हमने निर्णय लिया है कि हम सिनेमा हॉल की टिकट खरीद कर उन गरीब लोगों को भी फिल्म दिखाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें इतिहास के बारे में पता चला सके।