![]()
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Punjab Assembly Session, AAP MLA From Kotkapura Kultar Sadhwan Elected Speaker; Governor’s Address
चंडीगढ़3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब विधानसभा सेशन का आज दूसरा दिन है। इसकी कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले विधानसभा स्पीकर का चुनाव होगा। आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्पीकर के लिए कोटकपूरा से दूसरी बार MLA बने कुलतार सधवां का नाम तय किया है। विधानसभा में AAP के 117 में से 92 MLA हैं, इसलिए सधवां का स्पीकर चुना जाना तय है। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गवर्नर बीएल पुरोहित विधानसभा को संबोधित करेंगे।

कल गवर्नर के संबोधन पर बहस
कल पंजाब विधानसभा सेशन की तीसरे और अंतिम दिन की कार्यवाही होगी। जिसकी शुरूआत बिछड़ी आत्माओं को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद गवर्नर के संबोधन पर धन्यवाद और बहस होगी। इसके बाद 2021-22 के लिए सप्लीमेंट्री एस्टीमेट्स के अलावा वोट ऑन अकाउंट पेश किया जाएगा।

विधानसभा सेशन के पहले दिन मौजूद CM भगवंत मान और अन्य विधायक
पहले दिन विधायकों को दिलाई थी शपथ
पंजाब विधानसभा के सेशन के पहले दिन 17 मार्च को 117 विधायकों को शपथ दिलाई गई थी। हालांकि भाजपा के अश्वनी शर्मा, अकाली दल की गनीव कौर मजीठिया समेत कुछ विधायकों ने शपथ नहीं ली है। उन्हें भी आज शपथ दिलाई जाएगी। 18 से लेकर 20 मार्च तक छुट्टी की वजह से 3 दिन विधानसभा की कार्यवाही नहीं हुई।
Hindi NewsLocalPunjabPunjab Assembly Session, AAP MLA From Kotkapura Kultar Sadhwan Elected Speaker; Governor’s Address चंडीगढ़3 घंटे पहलेकॉपी लिंकपंजाब विधानसभा सेशन का आज दूसरा दिन है। इसकी कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले विधानसभा स्पीकर का चुनाव होगा। आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्पीकर के लिए कोटकपूरा से दूसरी बार MLA बने कुलतार सधवां का नाम तय किया है। विधानसभा में AAP के 117 में से 92 MLA हैं, इसलिए सधवां का स्पीकर चुना जाना तय है। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गवर्नर बीएल पुरोहित विधानसभा को संबोधित करेंगे।कल गवर्नर के संबोधन पर बहसकल पंजाब विधानसभा सेशन की तीसरे और अंतिम दिन की कार्यवाही होगी। जिसकी शुरूआत बिछड़ी आत्माओं को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद गवर्नर के संबोधन पर धन्यवाद और बहस होगी। इसके बाद 2021-22 के लिए सप्लीमेंट्री एस्टीमेट्स के अलावा वोट ऑन अकाउंट पेश किया जाएगा।विधानसभा सेशन के पहले दिन मौजूद CM भगवंत मान और अन्य विधायकपहले दिन विधायकों को दिलाई थी शपथपंजाब विधानसभा के सेशन के पहले दिन 17 मार्च को 117 विधायकों को शपथ दिलाई गई थी। हालांकि भाजपा के अश्वनी शर्मा, अकाली दल की गनीव कौर मजीठिया समेत कुछ विधायकों ने शपथ नहीं ली है। उन्हें भी आज शपथ दिलाई जाएगी। 18 से लेकर 20 मार्च तक छुट्टी की वजह से 3 दिन विधानसभा की कार्यवाही नहीं हुई।