दिल्ली के भाजपा नेता पर पंजाब में FIR:मोहाली से पुलिस तलाश में दिल्ली पहुंची; तेजिंदर बग्गा लखनऊ में, पेश होने का नोटिस निकाला

news image

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Arvind Kejriwal Vs Tejinder Pal Singh Bagga, FIR Against Delhi BJP Leadar Bagga In Mohali Punjab

चंडीगढ़37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा - Dainik Bhaskar

भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा

आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार ने दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा पर पंजाब में केस दर्ज किया है। बग्गा पर केजरीवाल के खिलाफ विवादित ट्वीट करने का आरोप है। यह केस आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया के बयान पर मोहाली साइबर क्राइम सैल में दर्ज है। यह केस बग्गा के साथ अन्य भाजपा नेताओं पर IPC की धारा 153A, 505, 505(2) और 506 के तहत दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में दिल्ली भी गई। हालांकि बग्गा उस समय लखनऊ में थे। अब पुलिस ने उन्हें पेश होने का नोटिस निकाल दिया है। वहीं इस बारे में पंजाब पुलिस का कोई अफसर कुछ कहने को तैयार नहीं है।

बग्गा पर यह आरोप
शिकायतकर्ता सन्नी आहलूवालिया ने तेजिंदर बग्गा पर आरोप लगाया कि बग्गा ने केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में बग्गा के एक विवादित ट्वीट का हवाला दिया गया है। जो दिल्ली विधानसभा में कश्मीर फाइल्स मूवी पर केजरीवाल के बयान के बाद बग्गा ने किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बग्गा ने केजरीवाल को धमकी भरे लहजे में एक के बाद एक ट्वीट किए।

बग्गा ने दी जानकारी, मेरे घर आई पंजाब पुलिस
भाजपा नेता बग्गा ने भी जानकारी दी कि उनके घर पंजाब पुलिस आई थी। हालांकि उन्हें अभी यह नहीं पता कि उनके खिलाफ क्या केस दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी सूचना नहीं दी। बग्गा ने दावा किया कि वह इस वक्त दिल्ली नहीं बल्कि लखनऊ में हैं। उनके परिजनों ने कहा कि पुलिस उनके घर के भीतर नहीं आई बल्कि आसपास पूछताछ के बाद वहां से लौट गई।

प्रीति गांधी पर भी दर्ज हुआ केस
इससे पहले स्टेट साइबर क्राइम थाने में पुलिस ने भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मेंबर प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज किया है। उन पर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। आप की मोहाली की सेक्रेटरी प्रभजोत कौर ने आरोप लगाया कि प्रीति गांधी ने महाराजा रणजीत सिंह से जुड़ी गलत जानकारी पोस्ट कर उनकी भावनाएं आहत की हैं। उनका महाराजा रणजीत सिंह की फोटो उतारने से जुड़ा ट्वीट गलत है। उसमें कोई सच्चाई नहीं क्योंकि वह फोटो किसी दूसरे कमरे की थी।

आप पर सवाल लेकिन केस कहीं भी हो सकता है दर्ज
इस मुद्दे को लेकर अब आम आदमी पार्टी पर सवाल उठ रहे हैं। कमेंट दिल्ली में वहीं के मामले को लेकर किया गया लेकिन AAP ने पंजाब में केस दर्ज किया है। यह चर्चा हो रही है कि दिल्ली में पुलिस आप सरकार के अंडर नहीं है। इसलिए वहां की लड़ाई आप पंजाब से लड़ रही है। हालांकिकानूनी जानकारों का कहना है कि यह सोशल मीडिया पोस्ट थी, जो सभी जगह वायरल हुई, इसलिए इस संबंध में कहीं भी केस दर्ज हो सकता है।

Hindi NewsLocalPunjabArvind Kejriwal Vs Tejinder Pal Singh Bagga, FIR Against Delhi BJP Leadar Bagga In Mohali Punjabचंडीगढ़37 मिनट पहलेकॉपी लिंकभाजपा नेता तेजिंदर बग्गाआम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार ने दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा पर पंजाब में केस दर्ज किया है। बग्गा पर केजरीवाल के खिलाफ विवादित ट्वीट करने का आरोप है। यह केस आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया के बयान पर मोहाली साइबर क्राइम सैल में दर्ज है। यह केस बग्गा के साथ अन्य भाजपा नेताओं पर IPC की धारा 153A, 505, 505(2) और 506 के तहत दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में दिल्ली भी गई। हालांकि बग्गा उस समय लखनऊ में थे। अब पुलिस ने उन्हें पेश होने का नोटिस निकाल दिया है। वहीं इस बारे में पंजाब पुलिस का कोई अफसर कुछ कहने को तैयार नहीं है।बग्गा पर यह आरोपशिकायतकर्ता सन्नी आहलूवालिया ने तेजिंदर बग्गा पर आरोप लगाया कि बग्गा ने केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में बग्गा के एक विवादित ट्वीट का हवाला दिया गया है। जो दिल्ली विधानसभा में कश्मीर फाइल्स मूवी पर केजरीवाल के बयान के बाद बग्गा ने किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बग्गा ने केजरीवाल को धमकी भरे लहजे में एक के बाद एक ट्वीट किए।बग्गा ने दी जानकारी, मेरे घर आई पंजाब पुलिसभाजपा नेता बग्गा ने भी जानकारी दी कि उनके घर पंजाब पुलिस आई थी। हालांकि उन्हें अभी यह नहीं पता कि उनके खिलाफ क्या केस दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी सूचना नहीं दी। बग्गा ने दावा किया कि वह इस वक्त दिल्ली नहीं बल्कि लखनऊ में हैं। उनके परिजनों ने कहा कि पुलिस उनके घर के भीतर नहीं आई बल्कि आसपास पूछताछ के बाद वहां से लौट गई।प्रीति गांधी पर भी दर्ज हुआ केसइससे पहले स्टेट साइबर क्राइम थाने में पुलिस ने भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मेंबर प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज किया है। उन पर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। आप की मोहाली की सेक्रेटरी प्रभजोत कौर ने आरोप लगाया कि प्रीति गांधी ने महाराजा रणजीत सिंह से जुड़ी गलत जानकारी पोस्ट कर उनकी भावनाएं आहत की हैं। उनका महाराजा रणजीत सिंह की फोटो उतारने से जुड़ा ट्वीट गलत है। उसमें कोई सच्चाई नहीं क्योंकि वह फोटो किसी दूसरे कमरे की थी।आप पर सवाल लेकिन केस कहीं भी हो सकता है दर्जइस मुद्दे को लेकर अब आम आदमी पार्टी पर सवाल उठ रहे हैं। कमेंट दिल्ली में वहीं के मामले को लेकर किया गया लेकिन AAP ने पंजाब में केस दर्ज किया है। यह चर्चा हो रही है कि दिल्ली में पुलिस आप सरकार के अंडर नहीं है। इसलिए वहां की लड़ाई आप पंजाब से लड़ रही है। हालांकिकानूनी जानकारों का कहना है कि यह सोशल मीडिया पोस्ट थी, जो सभी जगह वायरल हुई, इसलिए इस संबंध में कहीं भी केस दर्ज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *